बेगूसराय में 12 घंटे में तीसरी वारदात, नाबालिग छात्र आयुष की गोली मारकर हत्या दो सगे भाइयों से शादी रचाने वाली महिला प्रेग्नेंट, घर में आने वाला है नया मेहमान बिहटा में पीडियाट्रिक एंडोक्राइनोलॉजी कार्यशाला का सफल आयोजन, ग्रोथ हार्मोन थेरेपी पर विशेषज्ञों ने दी जानकारी बेलगाम स्कॉर्पियो ने 2 युवतियों को रौंदा, मौत से गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम हंगामा बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा में गोल संस्थान का शानदार प्रदर्शन, कई छात्रों ने 90% से अधिक अंक हासिल किए, कोचिंग के छात्रों ने मनाया सफलता का उत्सव बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, सासाराम में जमीन के लिए हत्या बिहार दिवस 2026: डॉ. एन. विजयलक्ष्मी की भरतनाट्यम प्रस्तुति ने बांधा समां, शक्ति आराधना और देशभक्ति का अद्भुत संगम चैती छठ का तीसरा दिन: अस्ताचलगामी भगवान सूर्य को व्रतियों ने दिया अर्घ्य, पटना के घाटों पर दिखी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रोहतास को 480 करोड़ की सौगात: सीएम नीतीश बोले..बदल चुका है बिहार बिहार में ANTF और STF की बड़ी कार्रवाई: 80 लाख की हीरोइन के साथ 5 तस्कर गिरफ्तार
21-Feb-2025 09:26 AM
By First Bihar
बिहार की राजधानी पटना वासियों को अब दिल्ली-मुंबई की तरह सुविधा मिलने वाली है। इसको लेकर आज तैयारी शुरू कर दी गई है। इतना ही नहीं खुद बिहार के सीएम नीतीश कुमार इसकी समीक्षा करने वाले हैं। तो चलिए जानते हैं इसको लेकर नया अपडेट क्या है?
दरअसल मौर्यालोक नाइट लाइफ जोन बनेगा. यहां पूरे रात खाने पीने खाना पीना व मौज मस्ती चलते रहेगा और देर रात भी माहौल शाम की तरह गुलजार रहेगा। डाकबंगला से इस्काॅन मंदिर तक का पूरा क्षेत्र नये सिरे से डेवलप किया जायेगा। म्यूजियम की बगल वाली सड़क को भी हैप्पी स्ट्रीट के नाम से नये फूड और वेंडिंग जोन के रूप में विकसित किया जा रहा है।
बुद्ध मार्ग झोपड़पट्टी के पास के क्षेत्र को भी डेवलप कर स्ट्रीट वेंडरों के नये जोन के रूप में विकसित किया जायेगा, जहां खाने पीने की वस्तुएं बेचने वाले वेंडर अपनी दुकान लगायेंगे। नगर आयुक्त अनिमेष कुमार पराशर ने कहा कि उन्होंने इससे संबंधित योजना बना ली है और जल्द ही इस पर काम शुरू हो जायेगा। मल्टीलेवल कार पार्किंग बन जाने से इस क्षेत्र में सड़क किनारे गाड़ियां नहीं लगेंगी।
बाइक के लिए भी मौर्यालोक परिसर में ही पार्किंग बनायी गयी है. इसप्रकार डाबबंगला से इस्कॉन मंदिर और पटना म्यूजियम के बगल वाली सड़क से लेकर हरिनिवास और कौशल्या स्टेट के बगल वाली सड़क तक का पूरा क्षेत्र नाइट लाइफ जोन के रुप में विकसित होगा जो शहर की नयी पहचान बनेगी।