ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, सासाराम में जमीन के लिए हत्या बिहार दिवस 2026: डॉ. एन. विजयलक्ष्मी की भरतनाट्यम प्रस्तुति ने बांधा समां, शक्ति आराधना और देशभक्ति का अद्भुत संगम चैती छठ का तीसरा दिन: अस्ताचलगामी भगवान सूर्य को व्रतियों ने दिया अर्घ्य, पटना के घाटों पर दिखी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रोहतास को 480 करोड़ की सौगात: सीएम नीतीश बोले..बदल चुका है बिहार बिहार में ANTF और STF की बड़ी कार्रवाई: 80 लाख की हीरोइन के साथ 5 तस्कर गिरफ्तार सबसे बड़े गुनाहगार पर एक्शन कब ? महिला MVI की गाड़ी पर सवार होकर वसूली करने वाला 'भतीजा' गया जेल, दफ्तर में भी बैठकर करता था अवैध काम रायफल से खूंटा ठोकाला! बर्थडे पार्टी में आर्केस्ट्रा गर्ल ने बंदूक लहराई, अश्लील गानों पर लगाए ठुमके – वीडियो वायरल BIHAR NEWS : सुनसान पहाड़ पर बिहार सरकार बनाएगी हाई सिक्योरिटी जेल, सम्राट चौधरी ने किया एलान 31 मार्च से पहले कर लें यह 5 काम, नहीं तो बाद में हो सकते है परेशान LALU YADAV : दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा झटका! लालू यादव की याचिका खारिज, रेलवे लैंड फॉर जॉब घोटाले में जांच जारी

Home / bihar / patna-news / महिला अफसर का 'पति' वसूल रहा पैसा...बदले में करा रहा बालू का अवैध...

महिला अफसर का 'पति' वसूल रहा पैसा...बदले में करा रहा बालू का अवैध खनन ! इंटरनल जांच में हुआ है खुलासा

MOTIHARI NEWS: मोतिहारी में खनन विभाग और बालू माफ़ियाओं की मिलीभगत से उजला बालू का अवैध खनन कर सरकार को राजस्व का चूना लगाया जा रहा है. बताया जाता है कि अधिकारी का पति माफियाओं से पैसा वसूल कर रहा है. प्रशासनिक अधिकारी की जांच में यह बात सामने आई है.

17-Feb-2025 11:58 AM

By Viveka Nand

Bihar News:  बिहार में भ्रष्टाचार चरम पर है.अधिकारी सरकारी राजस्व का चूना लगा कर अपनी तिजोरी भर रहे. राजस्व और इंजीनियरिंग से जुड़े विभागों में लूट की खुली छूट मिली हुई है. ऐसा लग रहा कि सुशासन की सरकार में भ्रष्टाचार कोई मुद्दा ही नहीं रहा. अब तो महिला अधिकारी का पति रिश्वत वसूल रहा है. वरीय अधिकारी की इंटरनल जांच में यह मामला सामने आया है. यह खबर मोतिहारी से जुड़ी हुई है, जहां गंडक नदी से अवैध खनन कर राजस्व चोरी कर अधिकारी मालामाल हो रहे. हालांकि, सूचना के बाद कार्रवाई भी हुई है. लेकिन पूरे मामले में विभाग के जिम्मेदार अधिकारी कटघरे में खड़े हैं.

अधिकारी सरकार को लगवा रहे चूना, अपनी तिजोरी भर रहे 

मोतिहारी में खनन विभाग और बालू माफ़ियाओं की मिलीभगत से उजला बालू का अवैध खनन कर सरकार को राजस्व का चूना लगाया जा रहा है. गंडक नदी में खेत से गाद हटाने के नाम पर और खनन विभाग की मिलीभगत से जेसीबी लगाकर बालू बेचा जा रहा. बालू का व्यवसायिक उपयोग किया जा रहा है. अधिकारी और बालू माफिया मिलकर कमाई कर रहे. इससे सरकार को राजस्व की भारी क्षति हो रही है. बड़ी-बड़ी गाड़ियों से बालू का उठाव कर चिमनी से लेकर रेलवे के कार्य मे गिराया जा रहा है. 

SDO के आदेश पर हाईवा और जेसीबी जब्त 

पूर्वी चंपारण(मोतिहारी) जिले के गंडक नदी किनारे केसरिया से लेकर मलाही ,बंजरिया सहित कई स्थानों पर पदाधिकारियों की मिलीभगत से उजला बालू का अवैध खनन के खेल का खुलासा हुआ है. अवैध बालू खनन की सूचना पर अरेराज एसडीओ के निर्देश पर गोविंदगंज इंस्पेक्टर ने छापेमारी कर अवैध खनन करते एक हाईवा  व एक जेसीबी को जब्त किया है. बालू माफियाओं की गाड़ी जब्ति के बाद रविवार को दिनभर चले हाईवोल्टेज ड्रामा के बाद देर रात्रि खनन विभाग के इंस्पेक्टर ने जेसीबी और हाईवा ड्राइवर सहित 5 पर प्राथमिकी दर्ज कराया गया । पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई में जुट गई है. 

अधिकारी का पति वसूल रहा पैसा...!

प्रशासन के इंटरनल जांच में यह बात सामने आई है कि बालू का अवैध खनन करवाकर जिम्मेदार अधिकारी मोटी कमाई कर रहे हैं. माफियाओं से मिलकर सरकार के राजस्व का नुकसान पहुंचा रहे हैं. जांच में यह भी बात सामने आई है कि जिम्मेदार अधिकारी का पति( HUSBAND) बालू खनन करने वाले माफिया से हर महीने 50 हजार की राशि वसूल रहा है. इसके बदले में खनन की इजाजत दी जा रही है.