ब्रेकिंग न्यूज़

बेगूसराय में 12 घंटे में तीसरी वारदात, नाबालिग छात्र आयुष की गोली मारकर हत्या दो सगे भाइयों से शादी रचाने वाली महिला प्रेग्नेंट, घर में आने वाला है नया मेहमान बिहटा में पीडियाट्रिक एंडोक्राइनोलॉजी कार्यशाला का सफल आयोजन, ग्रोथ हार्मोन थेरेपी पर विशेषज्ञों ने दी जानकारी बेलगाम स्कॉर्पियो ने 2 युवतियों को रौंदा, मौत से गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम हंगामा बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा में गोल संस्थान का शानदार प्रदर्शन, कई छात्रों ने 90% से अधिक अंक हासिल किए, कोचिंग के छात्रों ने मनाया सफलता का उत्सव बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, सासाराम में जमीन के लिए हत्या बिहार दिवस 2026: डॉ. एन. विजयलक्ष्मी की भरतनाट्यम प्रस्तुति ने बांधा समां, शक्ति आराधना और देशभक्ति का अद्भुत संगम चैती छठ का तीसरा दिन: अस्ताचलगामी भगवान सूर्य को व्रतियों ने दिया अर्घ्य, पटना के घाटों पर दिखी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रोहतास को 480 करोड़ की सौगात: सीएम नीतीश बोले..बदल चुका है बिहार बिहार में ANTF और STF की बड़ी कार्रवाई: 80 लाख की हीरोइन के साथ 5 तस्कर गिरफ्तार

Home / bihar / patna-news / ANANT SINGH : मोकामा गोलीकांड में आया नया मोड़, अब मोनू की वाइफ...

ANANT SINGH : मोकामा गोलीकांड में आया नया मोड़, अब मोनू की वाइफ और बहन पर दर्ज हुआ FIR; जानिए क्या है वजह

ANANT SINGH : अनंत सिंह और सोनू-मोनू गैंगवार मामले में अब एक नया मोड़ निकलकर सामने आया है। जहां पुलिस ने सोनू- मोनू की बहन और पूर्व मुखिया नेहा कुमारी और मोनू की पत्नी निशु कुमारी पर एफआईआर दर्ज की है।

14-Feb-2025 11:02 AM

By First Bihar

ANANT SINGH : अनंत सिंह और सोनू-मोनू गैंगवार मामले में अब एक नया मोड़ निकलकर सामने आया है। जहां पुलिस ने सोनू- मोनू की बहन और पूर्व मुखिया नेहा कुमारी और मोनू की पत्नी निशु कुमारी पर एफआईआर दर्ज की है।यह प्राथमिकी न्यायालय के आदेश की अवहेलना करने के लिए दर्ज किया गया है। इसके बाद अब इनलोगों कि भी मुश्किलें बढ़ती हुई नजर आ रही है। 


दरअसल, बीते दिन न्यायालय के आदेश पर पुलिस मोनू के घर पर इश्तेहार चस्पा करने पहुंची थी। जिसका विरोध मोनू की बहन सह पूर्व मुखिया नेहा कुमारी एवं मोनू की पत्नी निशु कुमारी ने  की। इसके बाद दोनों पर बड़ी कार्रवाई की गई है। जिसके बाद पचमहला परिoपुoआoनिo सुजीत कुमार यादव के द्वारा पंचमाला थाना में कांड संख्या 13/25 दर्ज कराया गया। 


जिसमें जिक्र किया गया कि अभियुक्त मोनू के घर पर विधिवत इश्तेहार चिपकाया जाने लगा तो अभियुक्त मोनू कुमार की बहन नेहा कुमारी ने काफी आक्रामक तेवर दिखाते हुए, अनाप-शनाप बोलते हुए पुलिस को धमकी देते हुए बोलने लगी कि इश्तेहार नहीं चिपकाने देंगे तथा हाथ से धक्का देते हुए इश्तेहार छीनने का प्रयास की। जब महिला पुलिस बल मना की तो उसके साथ भी धक्का मुक्की करने लगी। किसी प्रकार से अभियुक्त मोनू कुमार के घर पर इश्तेहार चिपकाया गया।


बीते दिन मोकामा गोलीकांड मामले में पुलिस ने जलालपुर गांव में फरार मोनू समेत तीन के घर पर ढोल बाजे के साथ इश्तेहार चस्पा। इस दौरान अनुमंडल क्षेत्र के लगभग आठ थानों की पुलिस एएसपी राकेश कुमार के नेतृत्व में मौके पर मौजूद रही। वहीं इश्तेहार चिपकाए जाने का तीनों के परिवार ने विरोध किया। वहीं जब पुलिस मोनू के घर पर इश्तेहार चस्पा कर रही थी। जिसका सोनू मोनू की बहन पूर्व मुखिया नेहा कुमारी ने विरोध किया और एएसपी को इश्तेहार चस्पा करने से रोकने का प्रयास किया। इश्तेहार लगाने के बाद एएसपी राकेश कुमार के सामने ही मोनू की पत्नी निशु कुमारी ने इश्तेहार को फाड़ दिया था।