बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, सासाराम में जमीन के लिए हत्या बिहार दिवस 2026: डॉ. एन. विजयलक्ष्मी की भरतनाट्यम प्रस्तुति ने बांधा समां, शक्ति आराधना और देशभक्ति का अद्भुत संगम चैती छठ का तीसरा दिन: अस्ताचलगामी भगवान सूर्य को व्रतियों ने दिया अर्घ्य, पटना के घाटों पर दिखी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रोहतास को 480 करोड़ की सौगात: सीएम नीतीश बोले..बदल चुका है बिहार बिहार में ANTF और STF की बड़ी कार्रवाई: 80 लाख की हीरोइन के साथ 5 तस्कर गिरफ्तार सबसे बड़े गुनाहगार पर एक्शन कब ? महिला MVI की गाड़ी पर सवार होकर वसूली करने वाला 'भतीजा' गया जेल, दफ्तर में भी बैठकर करता था अवैध काम रायफल से खूंटा ठोकाला! बर्थडे पार्टी में आर्केस्ट्रा गर्ल ने बंदूक लहराई, अश्लील गानों पर लगाए ठुमके – वीडियो वायरल BIHAR NEWS : सुनसान पहाड़ पर बिहार सरकार बनाएगी हाई सिक्योरिटी जेल, सम्राट चौधरी ने किया एलान 31 मार्च से पहले कर लें यह 5 काम, नहीं तो बाद में हो सकते है परेशान LALU YADAV : दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा झटका! लालू यादव की याचिका खारिज, रेलवे लैंड फॉर जॉब घोटाले में जांच जारी
16-Feb-2025 12:17 PM
By First Bihar
BIHAR NEWS : पटेल छात्रावास निर्माण ट्रस्ट के अध्यक्ष अमनौर विधायक कृष्ण कुमार मंटू पटेल ने गुरुवार को सर्किट हाउस में अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। इसमें निर्णय हुआ कि आगामी 19 फरवरी को छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती पर मिलर हाई स्कूल मैदान, पटना में कुर्मी एकता रैली होगी।
इसको लेकर विधायक कृष्ण कुमार मंटू पटेल ने बताया कि विगत 5 जनवरी को पूरे प्रदेश में लगभग 40 कुर्मी समाज के संगठनों द्वारा बैठक में मुझे इस दिशा में कार्य करने के लिए सभी संगठन प्रमुख के द्वारा संयोजक की जिम्मेदारी दी गई। इसके बाद अब छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती के अवसर पर दिनांक 19 फरवरी 2025 को मिलन हाई स्कूल पटना में 11:00 से कुर्मी एकता रैली का आयोजन सभी संगठनों द्वारा सामाजिक रूप से किया जा रहा है।
इसके आगे उन्होंने कहा कि मैंने हमेशा कहा कि हमारे सभी संगठनों के कार्य अति महत्वपूर्ण एवं सामाजिक हित के हैं इसके लिए एक संगठन विशेष ही प्रयासरत रहे फलता एकता और मजबूती के अभाव में मुक्त कार्यों में सफल नहीं हो पा रहा है जिससे हमारी सामाजिक क्षति हो रही है। अगर इस काम की जवाबदेही हम सभी सामाजिक एवं सामाजिक रूप से लें तो कार्यों को सफल होने से कोई नहीं रोक सकता।
इधर कृष्ण कुमार मंटू पटेल ने समस्त कुर्मी समाज से अपने गौरवशाली अतीत को उचित सम्मान दिलाने में उज्जवल भविष्य की परिकल्पना को सरकार करने हेतु गुप्त कार्यक्रम में सामूहिक रूप से भाग लेकर एकता में अखंडता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का आवाहन किया है।