बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, सासाराम में जमीन के लिए हत्या बिहार दिवस 2026: डॉ. एन. विजयलक्ष्मी की भरतनाट्यम प्रस्तुति ने बांधा समां, शक्ति आराधना और देशभक्ति का अद्भुत संगम चैती छठ का तीसरा दिन: अस्ताचलगामी भगवान सूर्य को व्रतियों ने दिया अर्घ्य, पटना के घाटों पर दिखी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रोहतास को 480 करोड़ की सौगात: सीएम नीतीश बोले..बदल चुका है बिहार बिहार में ANTF और STF की बड़ी कार्रवाई: 80 लाख की हीरोइन के साथ 5 तस्कर गिरफ्तार सबसे बड़े गुनाहगार पर एक्शन कब ? महिला MVI की गाड़ी पर सवार होकर वसूली करने वाला 'भतीजा' गया जेल, दफ्तर में भी बैठकर करता था अवैध काम रायफल से खूंटा ठोकाला! बर्थडे पार्टी में आर्केस्ट्रा गर्ल ने बंदूक लहराई, अश्लील गानों पर लगाए ठुमके – वीडियो वायरल BIHAR NEWS : सुनसान पहाड़ पर बिहार सरकार बनाएगी हाई सिक्योरिटी जेल, सम्राट चौधरी ने किया एलान 31 मार्च से पहले कर लें यह 5 काम, नहीं तो बाद में हो सकते है परेशान LALU YADAV : दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा झटका! लालू यादव की याचिका खारिज, रेलवे लैंड फॉर जॉब घोटाले में जांच जारी
17-Feb-2025 12:43 PM
By FIRST BIHAR
BPSC Re-Exam: 70वीं बीपीएससी संयुक्त पीटी परीक्षा को रद्द कर फिर से परीक्षा आयोजित कराने की मांग को लेकर एक बार फिर से बड़ी संख्या में छात्र पटना की सड़कों पर उतरे हैं। छात्रों के समर्थन में एक बार फिर से मशहूर शिक्षक खान सर भी सड़क पर हैं। बड़ी संख्या में छात्र अपनी मांग के समर्थन में नारेबाजी कर रहे हैं।
दरअसल, 70वीं बीपीएससी परीक्षा को रद्द कराने की मांग को लेकर बिहार में छात्रों का आंदोलन लगातार जारी है। इस परीक्षा का रिजल्ट भी जारी किया जा चुका है और मामला हाई कोर्ट में है। बावजूद इसके छात्र संगठन लगातार विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। पटना में आज एक बार फिर से सैकड़ों की संख्या में छात्र राजधानी की सड़कों पर उतरें हैं। बड़ी बात यह है कि मशहूर शिक्षक खान सर छात्रों के समर्थन में एक बार फिर से सड़क पर उतर गए हैं और छात्रों के साथ गर्दनीबाग धरनास्तल की तरफ बढ़ रहे हैं।
पिछले दिनों खान सर ने दावा किया था कि 70वीं बीपीएससी पीटी परीक्षा में बड़े पैमाने पर धांधली की गई है। उन्होंने दावा किया था कि उनके हाथ ऐसा सबूत लगा है कि पटना हाई कोर्ट को री एग्जाम का फैसला लेना ही पड़ेगा। खान सर ने दावा किया था कि 13 दिसंबर को हुई परीक्षा के लिए तीन सेट बनाए गए थे। एक सेट का इस्तेमाल करने के बाद बाकी सेट को ट्रेजरी में जमा करना था लेकिन नवादा और गया ट्रेजरी में प्रश्न पत्र जमा नहीं किए गए।
उन्होंने दावा किया था कि बापू परीक्षा केंद्र की जो परीक्षा 4 जनवरी को दोबारा ली गई उसके लिए नए सेट तैयार नहीं किए गए थे बल्कि नवादा और गया ट्रैजरी में जो प्रश्न पत्र जमा नहीं कराए गए थे उसी पुराने पेपर को छात्रों को दे दिया गया था। उन्होंने कहा था कि उनके पास ऐसा सबूत है, जिससे हाई कोर्ट में छात्रों की जीत तय है और कोर्ट को री-एग्जाम का आदेश देना ही पड़ेगा।
बता दें कि 13 दिसंबर को 70वीं बीपीएससी पीटी परीक्षा में बड़े पैमाने पर धांधली के आरोप लगे थे। पटना के बापू परीक्षा केंद्र पर छात्रों ने धांधली का आरोप लगाते हुए परीक्षा को रद्द कर फिर से री एग्जाम की मांग की थी। मामले को लेकर खूब हंगामा हुआ लेकिन बीपीएससी ने दोबारा परीक्षा लेने से सीधे तौर पर इनकार कर दिया। जिसके खिलाफ सुप्रीम कोर्ट से लेकर हाई कोर्ट तक मामले को ले जाया गया। फिलहाल पटना हाई कोर्ट में इस मामले की सुनवाई चल रही है।