पति-पत्नी और वो का मामला: मास्टर के प्यार में पागल बीवी ने पति का घोंट डाला गला, इलाके में मचा हड़कंप बगहा की नासरीन प्रवीण बनीं बिहार आर्ट्स की थर्ड टॉपर, उत्तर बिहार में रहीं अव्वल Bihar Topper Success Story: नाना के निधन से टूटा मन, फिर भी नहीं हारी हिम्मत, गया की निशु बनी बिहार टॉपर बिहार में अपराधियों का तांडव: बाइक सवार बदमाशों ने कारोबारी को मारी गोली, दिनदहाड़े फायरिंग से हड़कंप बिहार में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई: पंचमहला से हथियारबंद दो अपराधी गिरफ्तार, सोनू-मोनू गैंग से जुड़े तार मुजफ्फरपुर की पलक ने इंटर साइंस में 5वां रैंक किया हासिल, जिले और स्कूल का नाम किया रोशन निशांत कुमार का बड़ा बयान: 2005 से पहले बिहार में था दंगा और हिंसा का दौर, पिताजी ने बदली तस्वीर ट्रेनों में तत्काल टिकट के लिए नया सिस्टम लागू, लंबी लाइनों और धोखाधड़ी से मिलेगी राहत ट्रेनों में तत्काल टिकट के लिए नया सिस्टम लागू, लंबी लाइनों और धोखाधड़ी से मिलेगी राहत उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने चाणक्य, अशोक और जरासंध से CM नीतीश की तुलना, कहा–दिल्ली से बिहार को करेंगे गाइड
18-Jun-2025 07:51 PM
By First Bihar
PATNA: हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा (HAM) के राष्ट्रीय अध्यक्ष व लघु जल संसाधन मंत्री डॉ. संतोष सुमन ने राष्ट्रीय जनता दल (RJD) और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए दोनों पार्टी को आरक्षण विरोधी बताया। संतोष सुमन ने कहा कि आरजेडी और कांग्रेस पहले से ही आरक्षण विरोधी रहा है। संतोष सुमन ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी से पूछा कि राहुल गांधी जरा यह बताये कि दलितों के कोटे में कटौती कर अल्पसंख्यकों को आरक्षण देने की साजिश किसने रची थी?
बिहार सरकार में मंत्री संतोष सुमन ने आगे कहा कि कांग्रेस और राजद का चरित्र दलित,पिछड़ा, और अतिपिछड़ा तथा आरक्षण विरोध का रहा है। राजद और कांग्रेस चाहे जितना प्रयास कर लें,दलित, पिछड़े, अतिपिछड़े उनके झांसे में आने वाले नहीं हैं। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पिछले साल अमेरिका में एक बयान देकर फलितों, पिछड़ों के आरक्षण को खत्म करने की अपनी मंशा उजागर कर चुके हैं । पंडित नेहरू से लेकर राजीव गांधी तक ने संसद में आरक्षण का विरोध किया था। कांग्रेस बताएं कि काका कालेलकर से लेकर मंडल कमीशन तक की रिपोर्ट को किसने वर्षों ठंडे बस्ते में रखा?
संतोष सुमन ने कहा कि पिछड़ों, अतिपिछड़ों व दलितों को लेकर घड़ियाली आंसू बहा रहे राहुल गांधी को स्पष्ट करना चाहिए कि क्या उनकी पार्टी की सरकार ने कर्नाटक में दलितों के कोटे से 4 प्रतिशत आरक्षण की कटौती कर अल्पसंख्यकों को देने की साजिश नहीं की थी? बिहार में राजद-कांग्रेस की सरकार ने वर्ष 2001 में अतिपिछड़ों को पंचायत चुनाव में आरक्षण से वंचित कर उनकी हकमारी की थी। ऐसे 'ठगबंधन' वालों पर बिहार के दलित, पिछड़े और अतिपिछड़े कभी भरोसा नहीं करेंगे। संतोष सुमन ने कहा कि बिहार के पिछड़े, दलित पूरी तरह से एनडीए के साथ है। अपनी खिसकी सियासी जमीन को दुबारा हासिल करने की कांग्रेस की कोशिश बिहार में कभी सफल नहीं होने वाली है। राजद के झांसे में भी बिहार की जनता नहीं आएगी।