बेगूसराय में 12 घंटे में तीसरी वारदात, नाबालिग छात्र आयुष की गोली मारकर हत्या दो सगे भाइयों से शादी रचाने वाली महिला प्रेग्नेंट, घर में आने वाला है नया मेहमान बिहटा में पीडियाट्रिक एंडोक्राइनोलॉजी कार्यशाला का सफल आयोजन, ग्रोथ हार्मोन थेरेपी पर विशेषज्ञों ने दी जानकारी बेलगाम स्कॉर्पियो ने 2 युवतियों को रौंदा, मौत से गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम हंगामा बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा में गोल संस्थान का शानदार प्रदर्शन, कई छात्रों ने 90% से अधिक अंक हासिल किए, कोचिंग के छात्रों ने मनाया सफलता का उत्सव बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, सासाराम में जमीन के लिए हत्या बिहार दिवस 2026: डॉ. एन. विजयलक्ष्मी की भरतनाट्यम प्रस्तुति ने बांधा समां, शक्ति आराधना और देशभक्ति का अद्भुत संगम चैती छठ का तीसरा दिन: अस्ताचलगामी भगवान सूर्य को व्रतियों ने दिया अर्घ्य, पटना के घाटों पर दिखी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रोहतास को 480 करोड़ की सौगात: सीएम नीतीश बोले..बदल चुका है बिहार बिहार में ANTF और STF की बड़ी कार्रवाई: 80 लाख की हीरोइन के साथ 5 तस्कर गिरफ्तार
12-Feb-2025 03:36 PM
By First Bihar
Bihar News: बिहार में बुधवार को एक बड़ा रेल हादसा होते-होते टल गया। बाढ़ एनटीपीसी से आ रही एक मालगाड़ी चलते-चलते अचानक दो हिस्सों में बंट गई। घटना बाढ़ रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या तीन पर कपलिंग का हुक खुलने से हुआ। इसके कारण करीब एक घंटे तक इस रूट पर ट्रेनों का परिचालन बाधित हो गया।
जानकारी के मुताबिक, कपलिंग खुलने के बाद मालगाड़ी के कुछ डिब्बे इंजन के साथ आगे निकल गए जबकि बाकी डिब्बे प्लेटफार्म पर ही रह गए। इस घटना के बाद स्टेशन पर मौजूद रेलकर्मियों में हड़कंप मच गया। तुरंत घटना की जानकारी रेलवे के अधिकारियों को दी गई।
जिसके बाद आनन-फानन में टेक्निकल टीम स्टेश पर पहुंची। इसके बाद अलग हुए डिब्बों को जोड़ने का काम शुरू किया गया। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद मालगाड़ी को आगे के लिए रवाना किया गया। इस दौरान ट्रेनों का परिचालन बाधित रहा। जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पडा।
रेलवे के अधिकारी इसकी जांच में जुटे हैं कि आखिर यह घटना कैसे हुई। बता दें कि यह पहला मामला नहीं है कि रेलगाड़ी के डिब्बे दो हिस्सों में बंट गए हैं। ऐसी कई घटनाएं सामने आ चुकी है लेकिन गनीमत की बात है कि हर बार बड़ा हादसा टल जाता है लेकिन यही हाल रहा तो एक दिन किसी बड़े हादसे से इनकार नहीं किया जा सकता है।