बिहार में अपराधियों का तांडव: बाइक सवार बदमाशों ने कारोबारी को मारी गोली, दिनदहाड़े फायरिंग से हड़कंप बिहार में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई: पंचमहला से हथियारबंद दो अपराधी गिरफ्तार, सोनू-मोनू गैंग से जुड़े तार मुजफ्फरपुर की पलक ने इंटर साइंस में 5वां रैंक किया हासिल, जिले और स्कूल का नाम किया रोशन निशांत कुमार का बड़ा बयान: 2005 से पहले बिहार में था दंगा और हिंसा का दौर, पिताजी ने बदली तस्वीर ट्रेनों में तत्काल टिकट के लिए नया सिस्टम लागू, लंबी लाइनों और धोखाधड़ी से मिलेगी राहत ट्रेनों में तत्काल टिकट के लिए नया सिस्टम लागू, लंबी लाइनों और धोखाधड़ी से मिलेगी राहत उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने चाणक्य, अशोक और जरासंध से CM नीतीश की तुलना, कहा–दिल्ली से बिहार को करेंगे गाइड चिराग पासवान ने किया बड़ा खुलासा, मुख्यमंत्री की दौड़ से खुद को बताया बाहर, जानिए… नए सीएम पर क्या बोले? Bihar Transport News: परिवहन विभाग के MVI की गाड़ी और 'भतीजा' के अवैध वसूली का खेल, शिकायत पर गाड़ी जब्त...दो हिरासत में पटना जंक्शन पर रेल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख के गहनों के साथ तीन शातिर गिरफ्तार
29-Jun-2025 12:27 PM
By FIRST BIHAR
Bihar News: एनएचएआई और पटना जिला भू-अर्जन कार्यालय के बैंक खातों से 31.93 करोड़ रुपये की फर्जी निकासी के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। प्रवर्तन निदेशालय की जांच में पता चला है कि यह पूरी राशि विदेशी गेमिंग कंपनियों में निवेश की गई थी। अब मनी लॉन्ड्रिंग के तहत नया केस दर्ज किया गया है।
ईडी की जांच रिपोर्ट के आधार पर कोटक महिंद्रा बैंक के तत्कालीन शाखा प्रबंधक सुमित कुमार, उसके सहयोगी शशिकांत और अन्य के खिलाफ आर्थिक अपराध इकाई में मनी लॉन्ड्रिंग का नया मामला दर्ज किया गया है। जांच में यह सामने आया है कि यह राशि दक्षिण अफ्रीका की गेमिंग कंपनी Bitway और फिलीपींस की कंपनी 12Bet के 21 अलग-अलग बैंक खातों में ट्रांसफर की गई।
ईडी के अनुसार, इन कंपनियों में पैसा निवेश कर गंभीर मनी लॉन्ड्रिंग को अंजाम दिया गया। यह मामला वर्ष 2019 का है, जबकि इसका खुलासा 2021 में हुआ था। जांच में पता चला कि जिले के तत्कालीन भू-अर्जन पदाधिकारी पंकज पटेल के फर्जी हस्ताक्षर और बैंक अधिकारियों की मिलीभगत से यह फर्जी निकासी की गई थी।
मामले में पटना के गांधी मैदान थाना में आरा निवासी सुमित कुमार और अन्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी। इसके बाद ईओयू ने इस गबन की जांच कर चार्जशीट भी दाखिल की थी। मनी लॉन्ड्रिंग की पुष्टि के बाद अब ईओयू इस केस की दोबारा जांच करेगी, जिसमें धन शोधन निवारण अधिनियम (PMLA) समेत अन्य कानूनी धाराएं भी जोड़ी जाएंगी।