ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में अपराधियों का तांडव: बाइक सवार बदमाशों ने कारोबारी को मारी गोली, दिनदहाड़े फायरिंग से हड़कंप बिहार में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई: पंचमहला से हथियारबंद दो अपराधी गिरफ्तार, सोनू-मोनू गैंग से जुड़े तार मुजफ्फरपुर की पलक ने इंटर साइंस में 5वां रैंक किया हासिल, जिले और स्कूल का नाम किया रोशन निशांत कुमार का बड़ा बयान: 2005 से पहले बिहार में था दंगा और हिंसा का दौर, पिताजी ने बदली तस्वीर ट्रेनों में तत्काल टिकट के लिए नया सिस्टम लागू, लंबी लाइनों और धोखाधड़ी से मिलेगी राहत ट्रेनों में तत्काल टिकट के लिए नया सिस्टम लागू, लंबी लाइनों और धोखाधड़ी से मिलेगी राहत उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने चाणक्य, अशोक और जरासंध से CM नीतीश की तुलना, कहा–दिल्ली से बिहार को करेंगे गाइड चिराग पासवान ने किया बड़ा खुलासा, मुख्यमंत्री की दौड़ से खुद को बताया बाहर, जानिए… नए सीएम पर क्या बोले? Bihar Transport News: परिवहन विभाग के MVI की गाड़ी और 'भतीजा' के अवैध वसूली का खेल, शिकायत पर गाड़ी जब्त...दो हिरासत में पटना जंक्शन पर रेल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख के गहनों के साथ तीन शातिर गिरफ्तार

Home / bihar / patna-news / Patna News: निर्वाचन आयोग की 9 सदस्यीय टीम पहुंची पटना, बिहार विधानसभा चुनाव...

Patna News: निर्वाचन आयोग की 9 सदस्यीय टीम पहुंची पटना, बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा शुरू

Patna News: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग पूरी तरह से एक्टिव मोड में आ गया है. चुनाव की तैयारियों का जायज़ा लेने के लिए चुनाव आयोग की 9 सदस्यीय उच्चस्तरीय टीम पटना पहुंच चुकी है.

26-Jun-2025 10:14 AM

By First Bihar

Patna News: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग पूरी तरह से एक्टिव मोड में आ गया है। चुनाव की तैयारियों का जायज़ा लेने के लिए चुनाव आयोग की 9 सदस्यीय उच्चस्तरीय टीम पटना पहुंच चुकी है। यह टीम राज्य में आगामी चुनाव की तैयारियों का फीडबैक लेने, मतदाता सूची पुनरीक्षण, मतदान केंद्रों की स्थिति और सुरक्षा व्यवस्था जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर समीक्षा करेगी।


चुनाव आयोग की यह टीम कल (25 जून 2025) को पटना पहुंची, जहाँ पटना एयरपोर्ट पर राज्य निर्वाचन अधिकारियों और जिला प्रशासन ने उनका औपचारिक स्वागत किया। टीम के आगमन के साथ ही चुनाव संबंधी गतिविधियों में गति आ गई है।


पटना पहुंचने के बाद आज आयोग की टीम राज्य के वरिष्ठ प्रशासनिक और चुनाव अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक करने जा रही है। इस बैठक में बिहार विधानसभा चुनाव की अब तक की तैयारियों का फीडबैक लिया जाएगा। साथ ही, मतदाता सूची, मतदान केंद्रों की स्थिति, प्रशिक्षण व्यवस्था, ईवीएम-VVPAT की उपलब्धता, लॉजिस्टिक और सुरक्षा इंतजामों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी।


बैठक के बाद चुनाव आयोग की टीम राज्य के विभिन्न जिलों का दौरा करेगी, जहाँ वे जिलाधिकारियों, जिला निर्वाचन पदाधिकारियों और पुलिस अधीक्षकों के साथ भी अलग-अलग बैठकें करेंगी। इन बैठकों में यह जानने की कोशिश की जाएगी कि स्थानीय स्तर पर चुनाव की तैयारी किस स्थिति में है।


विशेष रूप से यह देखा जाएगा कि मतदाता सूची का पुनरीक्षण कार्य कितनी प्रगति पर है। मतदान केंद्रों की अवस्थिति कैसी हैं? दिव्यांग मतदाताओं और वरिष्ठ नागरिकों के लिए क्या विशेष सुविधाएं उपलब्ध होंगी। आदर्श आचार संहिता के लिए प्रशासन की तैयारी क्या है? कानून व्यवस्था की क्या स्थिति है। चुनाव आयोग की टीम में वरिष्ठ तकनीकी अधिकारी, आईटी विशेषज्ञ, और प्रशासनिक अधिकारी शामिल हैं, जो मतदान प्रक्रिया में डिजिटल सिस्टम और पारदर्शिता से जुड़ी तैयारियों की भी समीक्षा करेंगे।


यह टीम तीन दिन तक बिहार के अलग-अलग जिलों में निरीक्षण और बैठकें करेगी। इसके बाद टीम दिल्ली लौटेगी और मुख्य चुनाव आयुक्त को एक विस्तृत रिपोर्ट सौंपेगी। माना जा रहा है कि इस रिपोर्ट के आधार पर ही बिहार विधानसभा चुनाव की औपचारिक घोषणा की जाएगी। साथ ही मुख्य चुनाव आयुक्त का संभावित बिहार दौरा भी इसी रिपोर्ट पर आधारित होगा।