बंद कमरे में चल रहा था गंदा काम: नशे की हालत में चौकीदार और मालिक समेत तीन युवतियां गिरफ्तार Bihar News: पेपर लीक कांड के मास्टरमाइंड संजीव मुखिया का दाहिना हाथ 'मुखिया' गिरफ्तार, दर्जनों खेल में था शामिल, EOU ने पटना से किया अरेस्ट... पिता की सिलाई मशीन से बुना सपना, बेटी शाजिया ने किया साकार: आर्ट्स में बिहार की तीसरी टॉपर बनकर रचा इतिहास पति-पत्नी और वो का मामला: मास्टर के प्यार में पागल बीवी ने पति का घोंट डाला गला, इलाके में मचा हड़कंप बगहा की नासरीन प्रवीण बनीं बिहार आर्ट्स की थर्ड टॉपर, उत्तर बिहार में रहीं अव्वल Bihar Topper Success Story: नाना के निधन से टूटा मन, फिर भी नहीं हारी हिम्मत, गया की निशु बनी बिहार टॉपर बिहार में अपराधियों का तांडव: बाइक सवार बदमाशों ने कारोबारी को मारी गोली, दिनदहाड़े फायरिंग से हड़कंप बिहार में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई: पंचमहला से हथियारबंद दो अपराधी गिरफ्तार, सोनू-मोनू गैंग से जुड़े तार मुजफ्फरपुर की पलक ने इंटर साइंस में 5वां रैंक किया हासिल, जिले और स्कूल का नाम किया रोशन निशांत कुमार का बड़ा बयान: 2005 से पहले बिहार में था दंगा और हिंसा का दौर, पिताजी ने बदली तस्वीर
14-Jun-2025 09:32 AM
By First Bihar
Patna Encounter: बिहार के राजधानी पटना में एक और एनकाउंटर मामला सामने आया है। राजधानी के दानापुर थाना क्षेत्र में कुख्यात अपराधी विवेक कुमार को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गोली मारकर घायल कर दिया। वह हाल ही में हुई हत्या का नामजद आरोपी था और पूछताछ के बाद हथियार की बरामदगी के लिए ले जाए जाने के दौरान उसने पुलिस पर अचानक फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस को भी फायरिंग करनी पड़ी, जिसमें आरोपी के पैर में गोली लगी है। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
दरअसल, दानापुर में 13 जून को एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। घटना की जांच के दौरान पुलिस ने विवेक कुमार को हत्या में मुख्य आरोपी के रूप में चिह्नित किया। पुलिस की दबिश के कारण आरोपी ने थाने में आत्मसमर्पण कर दिया। आत्मसमर्पण के बाद पुलिस ने जब विवेक कुमार से पूछताछ की तो उसने हत्या में प्रयुक्त हथियार को श्री घाट के पास छिपाने की बात स्वीकार की।
वहीं, पुलिस उसे मौके पर हथियार की बरामदगी के लिए लेकर गई। घटनास्थल पर पहुँचने के बाद विवेक ने जैसे ही हथियार के स्थान की ओर इशारा किया, उसने उसी छिपे हुए हथियार को निकालकर पुलिस पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की, जिसमें विवेक के पैर में गोली लग गई। पुलिस ने उसे तुरंत कस्टडी में लेकर अस्पताल पहुँचाया।
पटना एसएसपी अवकाश कुमार ने बताया कि, हत्या के मामले में नामजद अभियुक्त विवेक कुमार को गिरफ्तार कर पूछताछ के बाद हथियार की बरामदगी के लिए संभावित स्थल पर ले जाया गया था। वहां उसने पुलिस टीम पर अचानक फायरिंग कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें वह घायल हुआ। उन्होंने यह भी बताया कि इस पूरी घटना की एफआईआर दर्ज की जा चुकी है और FSL टीम (फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी) द्वारा घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए जा रहे हैं।
इस एनकाउंटर में यह स्पष्ट हुआ कि आरोपी पुलिस को धोखा देकर फरार होने की साजिश कर रहा था। अगर पुलिस सतर्क न होती, तो एक बड़ी घटना हो सकती थी। यह मामला पुलिस के लिए एक बार फिर यह चेतावनी है कि पेशेवर अपराधियों को हर स्तर पर सुरक्षा और रणनीति के साथ हैंडल करना होगा।