Bihar News: यदि आप भी चंद्रकला मिठाई खाने के शौकीन है तो पटना चले आईए। पटना में चंद्रकला मिठाई और मलाई खाने के लिए लोग दूर-दराज के क्षेत्रों से आते हैं। जब भी लोग पटना जंक्शन पहुंचते हैं तब इस दुकान पर जरूर आते हैं। यहां शुद्ध खोए की चंद्रकला और मलाई खाने के लिए लोगों की भीड़ लगी रहती है।   


बता दें कि यह मिठाई की यह फेमस दुकान पटना जंक्शन के महावीर मंदिर के पास है। यहां शुद्ध खोए की चंद्रकला, मलाई, मिल्क शेक, रसगुल्ला, काला जामुन, मलाई, नमकीन जैसी कई चीजें आपकों सजी हुई मिलेगी। खासतौर पर यहां के चंद्रकला को लोग ज्यादा पसंद करते हैं। जब भी लोग पटना पहुंचते हैं तो यहां आना नहीं भुलते। 


कई लोग तो चंद्रकला पैक करवा कर अपने घर भी ले जाते हैं। यहां के फेमस चंद्रकला को लोगों को खूब पसंद है। पटना जंक्शन आने के बाद लोग पहले महावीर मंदिर के बेसन का लड्डू और नैवेद्येयम घर के लिए ले जाते हैं और पास की दुकान में जाकर चंद्रकला भी घर ले जाने के लिए लेते है। 


चंद्रकला की कीमत 18 रुपये प्रति पीस है। जिस दुकान में यह सब मिलता है वो सुबह 4 बजे से रात 11 बजे तक खुली रहती है। जहां सुबह से रात तक लोगों की भीड़ लगी रहती है। यहां लोग शुद्धता और स्वाद के लिए आते हैं। यही पर आपको चाय भी मिल जाएगा। कोई भी सामान बिना टोकन के यहां नहीं मिलता है। यह दुकान हिंदू- मुस्लिम एकता की मिसाल भी पेश करती है। इस दुकान में ज्यादातर कारीगर और कर्मचारी हिंदू है जबकि दुकान का मालिक मुस्लिम हैं।