बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, सासाराम में जमीन के लिए हत्या बिहार दिवस 2026: डॉ. एन. विजयलक्ष्मी की भरतनाट्यम प्रस्तुति ने बांधा समां, शक्ति आराधना और देशभक्ति का अद्भुत संगम चैती छठ का तीसरा दिन: अस्ताचलगामी भगवान सूर्य को व्रतियों ने दिया अर्घ्य, पटना के घाटों पर दिखी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रोहतास को 480 करोड़ की सौगात: सीएम नीतीश बोले..बदल चुका है बिहार बिहार में ANTF और STF की बड़ी कार्रवाई: 80 लाख की हीरोइन के साथ 5 तस्कर गिरफ्तार सबसे बड़े गुनाहगार पर एक्शन कब ? महिला MVI की गाड़ी पर सवार होकर वसूली करने वाला 'भतीजा' गया जेल, दफ्तर में भी बैठकर करता था अवैध काम रायफल से खूंटा ठोकाला! बर्थडे पार्टी में आर्केस्ट्रा गर्ल ने बंदूक लहराई, अश्लील गानों पर लगाए ठुमके – वीडियो वायरल BIHAR NEWS : सुनसान पहाड़ पर बिहार सरकार बनाएगी हाई सिक्योरिटी जेल, सम्राट चौधरी ने किया एलान 31 मार्च से पहले कर लें यह 5 काम, नहीं तो बाद में हो सकते है परेशान LALU YADAV : दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा झटका! लालू यादव की याचिका खारिज, रेलवे लैंड फॉर जॉब घोटाले में जांच जारी
21-Feb-2025 08:13 PM
By First Bihar
PATNA: (Khan Sir vs BPSC) बीपीएससी की 70वीं (BPSC70th) प्रारंभिक परीक्षा में कथित धांधली के आरोपों पर बिहार लोक सेवा आयोग ने कोचिंग संचालक खान सर उर्फ फैजल खान को जवाब दिया है. बीपीएससी ने अभ्यर्थियों से कहा है-खान सर जैसे गुरू जो आरोप लगा रहे हैं, वे पूरी तरह झूठे औऱ गलत हैं. अभ्यर्थी उनके बहकावे में ना आयें. दो जिलों के डीएम की रिपोर्ट से खान सर की पोल खुल गयी है.
बता दें कि खान सर ने बीपीएससी की 70वीं प्रारंभिक परीक्षा के खिलाफ फिर से आंदोलन शुरू किया है. उन्होंने इसका नाम 2.0 दिया है. खान सर ने आरोप लगाया है कि बीपीएससी ने 70वीं पीटी परीक्षा में गड़बड़ी की. पटना के बापू परीक्षा केंद्र की परीक्षा रद्द की गयी थी. इसकी परीक्षा फिर से ली गयी थी. खान सर ने कहा था कि बीपीएससी ने फिर से ली गयी परीक्षा में वैसे प्रश्नपत्र दिये, जिन्हें कूड़े में फेंकना था. खान सर ने ये भी कहा था कि नवादा औऱ गया जिले की ट्रेजरी से बीपीएससी के प्रश्नपत्र गायब हुए थे.
बीपीएससी का तीखा जवाब
बिहार लोक सेवा आयोग ने आज खान सर को बेहद तीखा जवाब दिया. सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर बीपीएससी की ओर से लिखा गया, “ उक्त 'गुरु' द्वारा विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर लगातार साक्षात्कार देकर आयोग के प्रति अभ्यर्थियों में भ्रम की स्थिति उत्पन्न की जा रही है. कुछ दिन पहले, इनके द्वारा नवादा एवं गया जिले के कोषागार से एकीकृत 70वीं संयुक्त (प्रा.) प्रतियोगिता परीक्षा के प्रश्न-पत्र गायब/चोरी हो जाने संबंधी मनगढ़ंत आरोप लगाकर अभ्यर्थियों को इस कथन के साथ दिग्भ्रमित करने की कोशिश की गई कि इसका प्रमाण उनके पास मौजूद है.”
BPSC ने कहा है कि ऐसे खोखले दावे, जिला पदाधिकारी, गया एवं नवादा के निम्न प्रतिवेदनों से स्वतः खारिज हो जाते हैं. बिहार के सभी युवाओं/छात्रों/अभिभावकों को सतर्क किया जाता है कि ऐसे "गुरुओं एवं विशेषज्ञों" के काल्पनिक, भ्रामक एवं बेबुनियाद दावों पर भरोसा न करें. अभ्यर्थी किसी भी जानकारी के लिए आयोग की आधिकारिक वेबसाइट एवं सोशल मीडिया हैंडल्स का अनुसरण करें.
क्या है डीएम की रिपोर्ट
खान सर ने गया और नवादा जिले की ट्रेजरी से बीपीएससी परीक्षा का प्रश्न पत्र गायब होने का आरोप लगाया था. बीपीएससी ने इन दोनों जिलों के डीएम से इस पर रिपोर्ट मांगी थी. नवादा के डीएम ने बीपीएससी को रिपोर्ट भेजी है. इसमें कहा है कि विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफार्म और अन्य समाचार चैनलों पर नवादा जिले के कोषागार से 13.12.2024 को आयोजित एकीकृत 70वीं संयुक्त (प्रा०) प्रतियोगिता परीक्षा के 02 सेट अप्रयुक्त (Unused) प्रश्न पत्र गायब होने संबंधी खबरें प्रसारित की जा रही है.ऐसी खबरों की जाँच के लिए डीएम कार्यालय की ओर से जाँच दल का गठन किया गया.
नवादा के डीएम ने लिखा है कि जाँच दल की ओर से सौंपी गयी रिपोर्ट से स्पष्ट है कि दिनांक-13.12.2004 को एकीकृत 70वीं संयुक्त (प्रा०) प्रतियोगिता परीक्षा के आयोजन के संबंध में विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफार्म एवं अन्य समाचार चैनलों पर नवादा जिले के कोषागार से 02 सेट अप्रयुक्त (Unused) प्रश्न पत्र गायब होने संबंधी खबरें पूर्णक तथ्यहीन, भ्रामक एवं साथ से परे हैं. इसमें कोई सत्यता नहीं है.