बेगूसराय में 12 घंटे में तीसरी वारदात, नाबालिग छात्र आयुष की गोली मारकर हत्या दो सगे भाइयों से शादी रचाने वाली महिला प्रेग्नेंट, घर में आने वाला है नया मेहमान बिहटा में पीडियाट्रिक एंडोक्राइनोलॉजी कार्यशाला का सफल आयोजन, ग्रोथ हार्मोन थेरेपी पर विशेषज्ञों ने दी जानकारी बेलगाम स्कॉर्पियो ने 2 युवतियों को रौंदा, मौत से गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम हंगामा बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा में गोल संस्थान का शानदार प्रदर्शन, कई छात्रों ने 90% से अधिक अंक हासिल किए, कोचिंग के छात्रों ने मनाया सफलता का उत्सव बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, सासाराम में जमीन के लिए हत्या बिहार दिवस 2026: डॉ. एन. विजयलक्ष्मी की भरतनाट्यम प्रस्तुति ने बांधा समां, शक्ति आराधना और देशभक्ति का अद्भुत संगम चैती छठ का तीसरा दिन: अस्ताचलगामी भगवान सूर्य को व्रतियों ने दिया अर्घ्य, पटना के घाटों पर दिखी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रोहतास को 480 करोड़ की सौगात: सीएम नीतीश बोले..बदल चुका है बिहार बिहार में ANTF और STF की बड़ी कार्रवाई: 80 लाख की हीरोइन के साथ 5 तस्कर गिरफ्तार
11-Feb-2025 04:50 PM
By Viveka Nand
Bihar News: बिहार सरकार ने एक रिश्वतखोर अधिकारी को दंड दिया है. सामान्य प्रशासन विभाग की तरफ से इस संबंध में पत्र जारी कर दिया गया है. नालंदा के तत्कालीन कार्यपालक दंडाधिकारी सह राजगीर के प्रभारी सीडीपीओ रहे शकील आलम को निगरानी ब्यूरो ने 11 अप्रैल 2007 को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया था. गिरफ्तारी के बाद बिहार प्रशासनिक सेवा के अधिकारी को जेल भेजा गया. निगरानी विभाग की रिपोर्ट के बाद सामान्य प्रशासन विभाग ने जेल भेजे गए अधिकारी शकील आलम को निलंबित कर दिया था.
कार्यवाही रिपोर्ट के बाद विभाग ने किया निलंबन मुक्त
विधि विभाग ने बिहार प्रशासनिक सेवा के अधिकारी शकील आलम को निगरानी केस में अभियोजन की स्वीकृति दी. इसके बाद 7 जून 2007 को उनके खिलाफ कोर्ट में आरोप पत्र दाखिल किया गया. सामान्य प्रशासन विभाग ने 1 जुलाई 2009 के प्रभाव से अनुशासनिक कार्यवाही संचालित की. खान एवं भूतत्व विभाग के सचिव को संचालन पदाधिकारी नियुक्त किया गया. संचालन पदाधिकारी ने 15 जून 2024 को जांच प्रतिवेदन दिया. इसके बाद इन्हें 3 दिसंबर 2024 के प्रभाव से निलंबन मुक्त किया गया.
रिश्वतखोरी में दोषी पाये गए अधिकारी
विभागीय कार्यवाही में तत्कालीन कार्यपालक दंडाधिकारी सह सीडीपीओ शकील आलम को दोषी पाया गया है. इसके बाद इन्हें आरोप वर्ष के लिए निंदन की सजा के साथ-साथ पांच वेतन वृद्धि संचयात्मक प्रभाव से रोक का दंड दिया गया है. बता दें, शकील आलम वर्तमान में अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी तेघडा में पदस्थापित हैं.