ब्रेकिंग न्यूज़

रेलवे का बड़ा तोहफा! अमृतसर–कटिहार–न्यू जलपाईगुड़ी रूट पर चलेगी खास ट्रेन, देखिए नंबर और टाइमिंग Bihar News : अचानक लोकभवन पहुंचे नीतीश कुमार, क्या मुख्यमंत्री पद से देंगे इस्तीफा? बिहार की सियासत में तेज हुई चर्चा JDU meeting : नीतीश के एक फैसले से क्यों बदल गया जेडीयू का माहौल? मंत्री ने दिया चौंकाने वाला बयान; पढ़िए क्या कहा Bihar Crime News : आम के पेड़ से लटके मिले किशोरी और युवक के शव, गांव में मची सनसनी UPSC Result 2025 : बिहारियों का फिर बजा डंका, जानिए कितने अभ्यर्थी हुए सफल, यहां देखें लिस्ट Bihar politics : बिहार की सियासत में नया अध्याय : निशांत ने संभाली JDU की कमान ! संजय झा के घर विधायकों के साथ हाईलेवल मीटिंग, बनी यह ख़ास रणनीति HRMS Portal Railway: महिला कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए रेलवे का बड़ा कदम, अब इस तरह से कर सकेंगी शिकायत Bihar News : एक ही परिवार से उठी दो अर्थी, मामा-भांजे की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत IAS SUCCESS STORY : छोटे से गांव का बड़ा कमाल : कोचिंग नहीं की… फिर भी UPSC में टॉप! पटना के इशित्व ने कर दिखाया कमाल; सक्सेस स्टोरी हो रही वायरल Bihar Ration Card eKYC : बिहार में राशन कार्डधारियों को इस डेट तक हर हाल में करना होगा यह काम, डेढ़ करोड़ लाभुकों का कट सकता है नाम

Bihar Transfer News: नीतीश सरकार ने स्वास्थ्य विभाग में किया बड़ा फेरबदल, 334 डॉक्टरों का तबादला..3 जिलों के सिविल सर्जन भी बदले गए

Bihar Transfer News: बिहार के स्वास्थ्य विभाग में बड़ा फेरबदल हुआ है। 334 डॉक्टरों का तबादला किया गया है। जिसमें तीन जिलों के सर्जन भी शामिल हैं।

16-Apr-2025 10:05 AM

By KHUSHBOO GUPTA

Bihar Transfer News: नीतीश सरकार ने बिहार के स्वास्थ्य विभाग में बड़ा फेरबदल किया है। स्वास्थ्य विभाग ने राज्य के 334 डॉक्टरों का ट्रांसफर किया है। इसमें तीन जिलों के सिविल सर्जन समेत 65 चिकित्सा पदाधिकारी भी शामिल हैं।  जिसमें तीन जिलों के सर्जन भी शामिल हैं। डॉ. राजकुमार चौधरी को किशनगंज, डॉ. दीपक कुमार को शिवहर एवं डॉ. विनोद कुमार चौधरी को नवादा का मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी बनाया है। दरभंगा मेडिकल कॉलेज अस्पताल का उपाधीक्षक डॉ. अमित कुमार झा को बनाया गया है। यह स्थानांतरण अगले आदेश तक के लिए किया गया है।


डॉ. राजेंद्र चौधरी स्वास्थ्य विभाग में अपर निदेशक बनाए गये हैं। डॉ. नीता अग्रवाल, जो पहले नवादा में असैनिक शल्य चिकित्सक-सह-मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी के रूप में कार्यरत थीं, उन्हें अब स्वास्थ्य विभाग, पटना में अपर निदेशक के पद पर स्थानांतरित किया गया है। डॉ. देवदास चौधरी, जो शिवहर में असैनिक शल्य चिकित्सक-सह-मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी थे, अब मुंगेर में क्षेत्रीय उप निदेशक के रूप में अपनी सेवाएं देंगे। डॉ. राजेंद्र चौधरी, अधीक्षक, संक्रामक रोग अस्पताल, अगमकुआं, पटना, को स्वास्थ्य विभाग, पटना में अपर निदेशक बनाया गया है। डॉ. राज कुमार चौधरी, सह प्राध्यापक, ई.एन.टी. विभाग, अनुग्रह नारायण मगध चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल, गया, को किशनगंज में असैनिक शल्य चिकित्सक-सह-मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी के रूप में नियुक्त किया गया है।


विभाग द्वारा सबसे अधिक 269 सीनियर रेजीडेंट, जूनियर रेजीडेंट और ट्यूटर के पद पर तैनात चिकित्सकों का पदस्थापन किया है। कुल 360 चिकित्सकों का पदस्थापन किया है। सभी चिकित्सकों को अविलंब योगदान करने के निर्देश दिए गए हैं। दूसरी ओर, राज्य सरकार ने वर्ष 2025 में प्रारंभ होने वाली हज यात्रा के पूर्व विभिन्न स्वास्थ्य संस्थानों में पदस्थापित 10 डाक्टरों को प्रतिनियुक्ति पर दिल्ली भेजने का आदेश दिया है। प्रतिनियुक्त डाक्टरों की सेवा अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय को सौंपी गई है। स्वास्थ्य विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है। 


जिन डॉक्टरों को प्रतिनियुक्त किया गया है उनमें डॉ. खालिद अनवर, डॉ. सैयद यासिर हबीब, डॉ. मनौवर सुफियान, डॉ. इकबाल खान, डॉ. अब्दुल्लाह, डॉ. इरशाद आलम, डॉ. मो. इरजिता कमाल, डॉ. रिजवान राशिद, डॉ. नाज बानो और डॉ. आफताब आलम प्रमुख हैं। अधिसूचना में सभी स्थानांतरित चिकित्सकों को निर्देश दिया गया है कि वह अपने नए पदस्थापन स्थान पर तुरंत योगदान करें।