ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में अपराधियों का तांडव: बाइक सवार बदमाशों ने कारोबारी को मारी गोली, दिनदहाड़े फायरिंग से हड़कंप बिहार में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई: पंचमहला से हथियारबंद दो अपराधी गिरफ्तार, सोनू-मोनू गैंग से जुड़े तार मुजफ्फरपुर की पलक ने इंटर साइंस में 5वां रैंक किया हासिल, जिले और स्कूल का नाम किया रोशन निशांत कुमार का बड़ा बयान: 2005 से पहले बिहार में था दंगा और हिंसा का दौर, पिताजी ने बदली तस्वीर ट्रेनों में तत्काल टिकट के लिए नया सिस्टम लागू, लंबी लाइनों और धोखाधड़ी से मिलेगी राहत ट्रेनों में तत्काल टिकट के लिए नया सिस्टम लागू, लंबी लाइनों और धोखाधड़ी से मिलेगी राहत उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने चाणक्य, अशोक और जरासंध से CM नीतीश की तुलना, कहा–दिल्ली से बिहार को करेंगे गाइड चिराग पासवान ने किया बड़ा खुलासा, मुख्यमंत्री की दौड़ से खुद को बताया बाहर, जानिए… नए सीएम पर क्या बोले? Bihar Transport News: परिवहन विभाग के MVI की गाड़ी और 'भतीजा' के अवैध वसूली का खेल, शिकायत पर गाड़ी जब्त...दो हिरासत में पटना जंक्शन पर रेल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख के गहनों के साथ तीन शातिर गिरफ्तार

Home / bihar / patna-news / Patna News: बिहार ट्रैफिक पुलिस के लिए बड़ी राहत, पटना की तरह अन्य...

Patna News: बिहार ट्रैफिक पुलिस के लिए बड़ी राहत, पटना की तरह अन्य शहरों में भी शुरु होगी यह व्यवस्था; जानें...

बिहार के ट्रैफिक पुलिसकर्मियों के लिए राहत भरी खबर है। पटना की तर्ज पर अब अन्य प्रमुख शहरों में भी पोर्टा हट सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी, जिससे ड्यूटी के दौरान ...

29-Jun-2025 09:00 AM

By First Bihar

Pihar News: बिहार पुलिस ने राजधानी पटना के ट्रैफिक पोस्ट पर पायलट प्रोजेक्ट के तहत पोर्टेबल पोर्टा हट (परिवहन योग्य शौचालय व विश्राम कक्ष) की सुविधा शुरू की है। यह पहल महिलाओं समेत सभी ट्रैफिक कर्मियों की ड्यूटी दौरान बेसिक सुविधा की कमी को दूर करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। 


दरअसल, पहले चरण में पोर्टा हट की व्यवस्था पटना के कंकड़बाग, स्टेशन और एक दर्जन अन्य प्रमुख चौराहों में मुजफ्फरपुर, भागलपुर, बिहारशरीफ में भी शुरूआती आपूर्ति की की गई है। पुलिस मुख्यालय ने घोषणा की है कि राज्य की अन्य प्रमुख शहरों में भी जल्द ट्रैफिक पोस्ट पर पोर्टा हट लगाने की प्रक्रिया तेज की जाएगी। महिला पुलिसकर्मियों की बढ़ती संख्या के चलते ट्रैफिक ड्यूटी के दौरान शौचालय सुविधा की समस्या और गंभीर हो गई थी। अब वे बिना परेशानी के ड्यूटी कर सकेंगी। कहा जा रहा है कि पोर्टा हट की सुविधा से महिलाओं को सुरक्षित, स्वच्छ व निजी स्थान मिलेगा जहाँ वे आराम और जरूरी काम कर सकेंगी।


सुविधाएँ और तकनीकी विवरण

पोर्टेबल पोर्टा हट: चलायमान क्षेत्र में सहज रूप से लगना-उठना आसान

शौचालय व छोटा आराम कक्ष: दोनों शामिल

स्थायी निर्माण से बचाव: जगह की कमी व अनुमति की बाधाएं दूर

स्वच्छता व स्वच्छता रखरखाव: नियमित सफाई व सैनिटाइजेशन का प्रावधान


पुलिस मुख्यालय ने संबंधित सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे जल्द ही हर ट्रैफिक चौराहे पर पोर्टा हट की व्यवस्था सुनिश्चित करें। सफाई, रखरखाव व नियमित निगरानी के लिए स्थानीय ट्रैफिक विभाग में विशेष टीम का गठन किया जा रहा है। बिहार पुलिस की यह पहल न सिर्फ ट्रैफिक पुलिसकर्मियों, विशेषकर महिलाओं को काम के दौरान मिलने वाली सुविधा में सुधार लाएगी, बल्कि शहरों में ड्यूटी संस्कृति में सकारात्मक बदलाव लाने में भी मदद करेगी। इससे ड्यूटी की सहजता, सुविधा और सम्मान की भावना को मजबूती मिलेगी।