ब्रेकिंग न्यूज़

रेलवे का बड़ा तोहफा! अमृतसर–कटिहार–न्यू जलपाईगुड़ी रूट पर चलेगी खास ट्रेन, देखिए नंबर और टाइमिंग Bihar News : अचानक लोकभवन पहुंचे नीतीश कुमार, क्या मुख्यमंत्री पद से देंगे इस्तीफा? बिहार की सियासत में तेज हुई चर्चा JDU meeting : नीतीश के एक फैसले से क्यों बदल गया जेडीयू का माहौल? मंत्री ने दिया चौंकाने वाला बयान; पढ़िए क्या कहा Bihar Crime News : आम के पेड़ से लटके मिले किशोरी और युवक के शव, गांव में मची सनसनी UPSC Result 2025 : बिहारियों का फिर बजा डंका, जानिए कितने अभ्यर्थी हुए सफल, यहां देखें लिस्ट Bihar politics : बिहार की सियासत में नया अध्याय : निशांत ने संभाली JDU की कमान ! संजय झा के घर विधायकों के साथ हाईलेवल मीटिंग, बनी यह ख़ास रणनीति HRMS Portal Railway: महिला कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए रेलवे का बड़ा कदम, अब इस तरह से कर सकेंगी शिकायत Bihar News : एक ही परिवार से उठी दो अर्थी, मामा-भांजे की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत IAS SUCCESS STORY : छोटे से गांव का बड़ा कमाल : कोचिंग नहीं की… फिर भी UPSC में टॉप! पटना के इशित्व ने कर दिखाया कमाल; सक्सेस स्टोरी हो रही वायरल Bihar Ration Card eKYC : बिहार में राशन कार्डधारियों को इस डेट तक हर हाल में करना होगा यह काम, डेढ़ करोड़ लाभुकों का कट सकता है नाम

BIHAR TEACHER NEWS: शिक्षा विभाग का नया आदेश, अब हेडमास्टर का बढ़ाया गया काम

BIHAR TEACHER NEWS :अब किसी भी स्कूल में आधारभूत संरचना के साथ-साथ जरूरी चीजों की दिक्कत नहीं होगी। क्योंकि अब ...

24-Apr-2025 06:53 AM

By First Bihar

BIHAR TEACHER NEWS : बिहार के स्कूलों में अब किसी भी चीज को लेकर कोई भी समस्या नहीं होने वाली है। यह बातें हम नहीं बल्कि खुद शिक्षा विभाग के अधिकारी डंके की चोट पर कह रहे हैं। तो आइए जानते हैं कि पूरी खबर क्या है?


राज्य के अंदर अब किसी भी स्कूल में आधारभूत संरचना के साथ-साथ जरूरी चीजों की दिक्कत नहीं होगी। क्योंकि अब प्रधानाध्यापक खुद स्कूलों का सर्वे करके उसकी रिपोर्ट ई-शिक्षा पोर्टल पर अपलोड करेंगे।


इसके बाद इन रिपोर्ट का सत्यापन DEO के माध्यम से होगा। इसके बाद उनकी रिपोर्ट बिहार राज्य शैक्षिक आधारभूत संरचना विकास निगम (बीएसईआईडीसी) को भेजी जाएगी। इसके बाद आधारभूत संरचना को सुदृढ़ करने का काम शुरू होगा।


वहीं, प्रधानाध्यापक अपने स्कूल में भवन की आवश्यकता शौचालय की आवश्यकता, टॉयलेट, बिजली उपकरण, बेंच डेस्क, बाउंड्री वॉल सहित अन्य चीजों की जानकारी और आवश्यकता दोनों ई शिक्षा कोष पोर्टल पर उपलब्ध कराएंगे।


इधर, इसके बाद मुख्यालय स्तर से रहे निरीक्षण और पदाधिकारी स्तर से हो रहे निरीक्षण के डाटा से उसका मिलान होगा। अगर इसमें किसी भी प्रकार की त्रुटि किसी स्तर से पाई जाती है, तो मुख्यालय स्तर से कार्रवाई भी होगी।