बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, सासाराम में जमीन के लिए हत्या बिहार दिवस 2026: डॉ. एन. विजयलक्ष्मी की भरतनाट्यम प्रस्तुति ने बांधा समां, शक्ति आराधना और देशभक्ति का अद्भुत संगम चैती छठ का तीसरा दिन: अस्ताचलगामी भगवान सूर्य को व्रतियों ने दिया अर्घ्य, पटना के घाटों पर दिखी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रोहतास को 480 करोड़ की सौगात: सीएम नीतीश बोले..बदल चुका है बिहार बिहार में ANTF और STF की बड़ी कार्रवाई: 80 लाख की हीरोइन के साथ 5 तस्कर गिरफ्तार सबसे बड़े गुनाहगार पर एक्शन कब ? महिला MVI की गाड़ी पर सवार होकर वसूली करने वाला 'भतीजा' गया जेल, दफ्तर में भी बैठकर करता था अवैध काम रायफल से खूंटा ठोकाला! बर्थडे पार्टी में आर्केस्ट्रा गर्ल ने बंदूक लहराई, अश्लील गानों पर लगाए ठुमके – वीडियो वायरल BIHAR NEWS : सुनसान पहाड़ पर बिहार सरकार बनाएगी हाई सिक्योरिटी जेल, सम्राट चौधरी ने किया एलान 31 मार्च से पहले कर लें यह 5 काम, नहीं तो बाद में हो सकते है परेशान LALU YADAV : दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा झटका! लालू यादव की याचिका खारिज, रेलवे लैंड फॉर जॉब घोटाले में जांच जारी
18-Feb-2025 11:58 AM
By First Bihar
BIHAR SCHOOL NEWS : बिहार में शिक्षा विभाग ने बिहार के 836 माध्यमिक-उच्च माध्यमिक विद्यालयों का चयन पीएम श्री (प्रधानमंत्री स्कूल फॉर राइजिंग इंडिया) विद्यालय के तहत किया है। इन विद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2025-26 से कक्षा 6 से 12 तक की पढ़ाई होगी। साथ ही इसे एक ही शैक्षणिक और प्रशासनिक इकाई माना जाएगा। वर्तमान समय में इन स्कूलों में 9वीं से 12वीं तक की पढ़ाई हो रही है।
दरअसल शिक्षा विभाग की ओर से जारी आदेश में कहा गया कि जिन स्कूलों का चयन पीएम श्री के तहत हुआ है, उसके सबसे नजदीक के मध्य विद्यालयों के कक्षा 6 से 8 तक के स्टूडेंट्स और शिक्षकों का विलय हो जाएगा। इसकी कार्यवाही जिला शिक्षा पदाधिकारी करेंगे। विभाग ने यह भी साफ किया है कि विलय होने वाले मध्य विद्यालयों में विहित वेतनमान वाले प्रधानाध्यापक कार्यरत होंगे, तो उन्हें किसी दूसरी जगह पर ट्रांसफर कर दिया जाएगा।
इसके साथ ही उस स्कूल के प्रधानाध्यापक के पद को प्रत्यार्पित करने का प्रस्ताव जिले द्वारा शिक्षा विभाग को भेजा जाएगा। संबंधित मध्य विद्यालय के कक्षा एक से पांच तक के विद्यार्थी उसी स्कूल में रहेंगे और अलग से प्राथमिक विद्यालय के रूप में उनका संचालन किया जाएगा। बाद में इन स्कूलों के लिए प्रधान शिक्षक के पद सृजित किए जाएंगे। शिक्षा विभाग ने सभी जिलों को चयनित 836 पीएम श्री स्कूलों की सूची भेज दी है। विभाग ने कहा कि कक्षा 6 से 8 तक के विद्यार्थियों को उन्हीं के शिक्षक पढ़ाएंगे। अगर इन कक्षाओं के शिक्षकों की कमी रहेगी तो कक्षा 9, 10 और 11-12 के शिक्षक भी इन बच्चों को पढ़ाएंगे।
आपको बता दें कि, पीएम श्री विद्यालय, भारत सरकार की एक केंद्र प्रायोजित योजना है। इसका मकसद बेहतर विद्यालय की स्थापना करना है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत यह फैसला लिया गया है। इन विद्यालयों को भारत सरकार और राज्य सरकार की ओर से विशेष मदद भी की जाएगी।