ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में अपराधियों का तांडव: बाइक सवार बदमाशों ने कारोबारी को मारी गोली, दिनदहाड़े फायरिंग से हड़कंप बिहार में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई: पंचमहला से हथियारबंद दो अपराधी गिरफ्तार, सोनू-मोनू गैंग से जुड़े तार मुजफ्फरपुर की पलक ने इंटर साइंस में 5वां रैंक किया हासिल, जिले और स्कूल का नाम किया रोशन निशांत कुमार का बड़ा बयान: 2005 से पहले बिहार में था दंगा और हिंसा का दौर, पिताजी ने बदली तस्वीर ट्रेनों में तत्काल टिकट के लिए नया सिस्टम लागू, लंबी लाइनों और धोखाधड़ी से मिलेगी राहत ट्रेनों में तत्काल टिकट के लिए नया सिस्टम लागू, लंबी लाइनों और धोखाधड़ी से मिलेगी राहत उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने चाणक्य, अशोक और जरासंध से CM नीतीश की तुलना, कहा–दिल्ली से बिहार को करेंगे गाइड चिराग पासवान ने किया बड़ा खुलासा, मुख्यमंत्री की दौड़ से खुद को बताया बाहर, जानिए… नए सीएम पर क्या बोले? Bihar Transport News: परिवहन विभाग के MVI की गाड़ी और 'भतीजा' के अवैध वसूली का खेल, शिकायत पर गाड़ी जब्त...दो हिरासत में पटना जंक्शन पर रेल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख के गहनों के साथ तीन शातिर गिरफ्तार

Home / bihar / patna-news / Bihar News: बिहार के 85 पुलों का सेफ्टी ऑडिट कराएगी सरकार, पुल निर्माण...

Bihar News: बिहार के 85 पुलों का सेफ्टी ऑडिट कराएगी सरकार, पुल निर्माण निगम और IIT पटना-Delhi के बीच हुआ MoU

Bihar News: बिहार सरकार ने पुलों की सुरक्षा के लिए बड़ी पहल की है। 85 महत्वपूर्ण पुलों का सेफ्टी ऑडिट कराने हेतु बिहार राज्य पुल निर्माण निगम और IIT पटना-Delhi के बीच MoU हुआ।

24-Jun-2025 07:16 PM

By FIRST BIHAR

Bihar News: राज्य में अब 85 बड़े पुलों की उम्र बढ़ेगी। इसके लिए राज्य सरकार ने मंगलवार को एक ऐतिहासिक पहल की। पुलों के सुरक्षा ऑडिट और ब्रिज इंफॉर्मेशन एंड मैनेजमेंट सिस्टम के विकास के लिए बिहार राज्य पुल निर्माण निगम लिमिटेड और आईआईटी दिल्ली और आईआईटी पटना के बीच मंगलवार को एक समझौते पर हस्ताक्षर हुआ। इससे संबंधित कार्यक्रम बिहार राज्य पथ विकास निगम के सभागार में आयोजित हुआ था।  


इस मामले में पथ निर्माण मंत्री नीतिन नवीन ने बताया कि इस साझेदारी से हम पुलों की स्थिति का आकलन, पुल संरचना में गंभीर कमियों की पहचान, लक्षित रखरखाव और मरम्मत रणनीति विकसित करना समेत अन्य अहम कार्यों पर साथ में काम कर सकेंगे। यह समझौता ज्ञापन पुलों के बुनियादी ढांचे की सुरक्षा और विश्वसनीयता सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जो हमारे राज्य के आर्थिक और सामाजिक विकास के लिए बेहद ही महत्वपूर्ण है।


राज्य में कुल 3968 पुल हैं, जिनमें 532 को वृहद श्रेणी में रखा गया है। पहले चरण में इनमें से 85 पुलों का सेफ्टी ऑडिट कराया जाएगा। यह कार्य बिहार राज्य पुल निर्माण निगम लिमिटेड के माध्यम से किया जा रहा है। ऑडिट की प्रक्रिया से राज्य में बने पुलों की वास्तविक स्थिति का पता चलेगा और उनकी मरम्मत कर उन्हें पूर्ण उपयोग के योग्य बनाया जा सकेगा। आईआईटी पटना और आईआईटी दिल्ली की ओर से सालभर में 85 पुलों का हेल्थ रिपोर्ट दिया जाएगा।


पथ निर्माण विभाग के अंतर्गत स्थित पथों पर 250 मीटर से अधिक लंबाई वाले 85 महत्वपूर्ण पुलों की स्वतंत्र तृतीय पक्षीय ब्रिज सेफ्टी ऑडिट कराए जाने की स्वीकृति दी गई है, जिसके लिए 17 करोड़ की प्रशासनिक स्वीकृति पथ निर्माण विभाग द्वारा प्रदान की गई है। आईआईटी पटना को 45 पुलों के ऑडिट का कार्य सौंपा गया है। वहीं, आईआईटी दिल्ली को 40 पुलों का सेफ्टी ऑडिट सौंपा गया है। 


मंत्री ने बताया कि बिहार राज्य पुल प्रबंधन एवं संधारण नीति-2025 के तहत सभी पुलों/पुलियों का नियमित संधारण किया जाएगा। इस नीति के लागू होने से सतत् संधारण से मरम्मत्ति के खर्च में काफी कमी आएगी एवं पुलों/पुलियों की स्थिति अच्छी बनी रहेगी। निर्मित पुल संरचनाओं के निरूपित लाईफ स्पैन में पूर्ण उपयोगिता हेतु इनके रख-रखाव एवं प्रबंधन के लिए कैबिनेट के अनुमोदनोपरान्त बिहार राज्य पुल प्रबंधन एवं संधारण नीति-2025 लागू की गई है। इस नीति को ब्रिज मेन्टेनेन्स प्रावधानों के अनुरूप तैयार किया गया है। राज्य की बिहार राज्य पुल प्रबंधन एवं संधारण नीति-2025" भारत के किसी राज्य द्वारा लागू की गई इस तरह की पहली पॉलिसी है।


इस नीति अंतर्गत सर्वप्रथम विजुअल इंस्पेक्शन, नॉन डिस्ट्रक्टिव टेस्टिंग, सेंसर टेक्नोलॉजी और ड्रोन कैमरा जैसे तकनीकों के माध्यम से प्रत्येक पुल की संरचनात्मक गुणवत्ता को मापने के लिए ब्रिज हेल्थ इंडेक्स और मेंटेनेंस प्रायोरोटी इंडेक्स तैयार किया जाएगा। इस डाटा के आधार पर ‘हेल्थ कार्ड’ बनाया जाएगा, जिससे समयबद्ध रख-रखाव संभव हो सकेगा।