ब्रेकिंग न्यूज़

पति-पत्नी और वो का मामला: मास्टर के प्यार में पागल बीवी ने पति का घोंट डाला गला, इलाके में मचा हड़कंप बगहा की नासरीन प्रवीण बनीं बिहार आर्ट्स की थर्ड टॉपर, उत्तर बिहार में रहीं अव्वल Bihar Topper Success Story: नाना के निधन से टूटा मन, फिर भी नहीं हारी हिम्मत, गया की निशु बनी बिहार टॉपर बिहार में अपराधियों का तांडव: बाइक सवार बदमाशों ने कारोबारी को मारी गोली, दिनदहाड़े फायरिंग से हड़कंप बिहार में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई: पंचमहला से हथियारबंद दो अपराधी गिरफ्तार, सोनू-मोनू गैंग से जुड़े तार मुजफ्फरपुर की पलक ने इंटर साइंस में 5वां रैंक किया हासिल, जिले और स्कूल का नाम किया रोशन निशांत कुमार का बड़ा बयान: 2005 से पहले बिहार में था दंगा और हिंसा का दौर, पिताजी ने बदली तस्वीर ट्रेनों में तत्काल टिकट के लिए नया सिस्टम लागू, लंबी लाइनों और धोखाधड़ी से मिलेगी राहत ट्रेनों में तत्काल टिकट के लिए नया सिस्टम लागू, लंबी लाइनों और धोखाधड़ी से मिलेगी राहत उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने चाणक्य, अशोक और जरासंध से CM नीतीश की तुलना, कहा–दिल्ली से बिहार को करेंगे गाइड

Home / bihar / patna-news / Bihar Rain Alert: राज्य में मानसून पूरी तरह एक्टिव, आज 31 जिलों में...

Bihar Rain Alert: राज्य में मानसून पूरी तरह एक्टिव, आज 31 जिलों में भारी बारिश; IMD ने चेताया

Bihar Rain Alert: बिहार में मानसून पूरी तरह सक्रिय, 31 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट। कोसी-बागमती उफान पर, मुजफ्फरपुर में पुल बहे, बाढ़ का बना खतरा। IMD की चेतावनी जारी।

24-Jun-2025 07:16 AM

By First Bihar

Bihar Rain Alert: बिहार में मानसून ने अब पूरी तरह से रफ्तार पकड़ ली है और मौसम विभाग ने मंगलवार को राज्य के 31 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इनमें 20 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट और 11 जिलों के लिए येलो अलर्ट घोषित किया गया है। अगले 24 घंटों में तेज बारिश, आंधी और आकाशीय बिजली गिरने की आशंका है, जिससे बाढ़ का खतरा भी अब गहरा गया है। नेपाल और झारखंड में हो रही मूसलधार बारिश का असर बिहार की नदियों पर साफ दिख रहा है, खासकर कोसी और बागमती नदियों के जलस्तर में तेजी से वृद्धि हुई है।


पिछले 24 घंटों में अररिया में सबसे ज्यादा 132.4 मिमी बारिश दर्ज की गई, इसके बाद किशनगंज (78 मिमी), सीतामढ़ी (68 मिमी), रोहतास (54.6 मिमी) और भागलपुर (54.2 मिमी) में भी जोरदार बारिश हुई। नेपाल के जल अधिग्रहण क्षेत्रों में लगातार बारिश के कारण कोसी और बागमती नदियां उफान पर हैं। सीवान के गोपालपुर में नहर का बांध टूटने से बाढ़ जैसी स्थिति बन गई है और रक्सौल में भारत-नेपाल सीमा मार्ग पर 2 फीट तक पानी जमा हो गया है। मुजफ्फरपुर के कटरा प्रखंड में बागमती के बढ़ते जलस्तर के कारण पीपा पुल पर भारी वाहनों की आवाजाही रोक दी गई है, जिससे 20 से अधिक गांवों के कटने का खतरा मंडरा रहा है।


बाढ़ के खतरे ने उत्तर बिहार के कई जिलों में दहशत का माहौल पैदा कर दिया है। अनुमान है कि करीब 2 लाख लोग प्रभावित हो सकते हैं। नालंदा और जहानाबाद में बाढ़ जैसे हालात बन चुके हैं और छह स्थानों पर तटबंध व बांध क्षतिग्रस्त होने की खबर है। मुजफ्फरपुर में बागमती के जलस्तर में वृद्धि से कटरा-पहसौल-यजुआर मार्ग पर बना पीपा पुल क्षतिग्रस्त हो गया, जिससे चार घंटे तक आवागमन बाधित रहा। स्थानीय लोगों को अब लंबा चक्कर लगाना पड़ रहा है या नाव का सहारा लेना पड़ सकता है। सीतामढ़ी, शिवहर और समस्तीपुर जैसे जिलों में भी बाढ़ का खतरा बढ़ गया है।


राज्य सरकार और आपदा प्रबंधन विभाग ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए कमर कस ली है। 12 एनडीआरएफ और 22 एसडीआरएफ टीमें राहत और बचाव कार्य में जुटी हैं। प्रशासन ने लोगों से नदी किनारे न जाने, बिजली के खंभों से दूर रहने और पानी भरे रास्तों पर यात्रा से बचने की अपील की है। हालांकि, अगर बारिश का सिलसिला जारी रहा, तो बिहार में हालात और बिगड़ सकते हैं। बाढ़ प्रभावित इलाकों में तटबंधों की मरम्मत और निगरानी तेज कर दी गई है, लेकिन नेपाल से आने वाला पानी और लगातार बारिश स्थिति को और जटिल बना रहे हैं।