ब्रेकिंग न्यूज़

बेगूसराय में 12 घंटे में तीसरी वारदात, नाबालिग छात्र आयुष की गोली मारकर हत्या दो सगे भाइयों से शादी रचाने वाली महिला प्रेग्नेंट, घर में आने वाला है नया मेहमान बिहटा में पीडियाट्रिक एंडोक्राइनोलॉजी कार्यशाला का सफल आयोजन, ग्रोथ हार्मोन थेरेपी पर विशेषज्ञों ने दी जानकारी बेलगाम स्कॉर्पियो ने 2 युवतियों को रौंदा, मौत से गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम हंगामा बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा में गोल संस्थान का शानदार प्रदर्शन, कई छात्रों ने 90% से अधिक अंक हासिल किए, कोचिंग के छात्रों ने मनाया सफलता का उत्सव बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, सासाराम में जमीन के लिए हत्या बिहार दिवस 2026: डॉ. एन. विजयलक्ष्मी की भरतनाट्यम प्रस्तुति ने बांधा समां, शक्ति आराधना और देशभक्ति का अद्भुत संगम चैती छठ का तीसरा दिन: अस्ताचलगामी भगवान सूर्य को व्रतियों ने दिया अर्घ्य, पटना के घाटों पर दिखी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रोहतास को 480 करोड़ की सौगात: सीएम नीतीश बोले..बदल चुका है बिहार बिहार में ANTF और STF की बड़ी कार्रवाई: 80 लाख की हीरोइन के साथ 5 तस्कर गिरफ्तार

Home / bihar / patna-news / Bihar Police: अब हाईटेक होगी बिहार पुलिस, नीतीश सरकार ने दी बड़ी सौगात

Bihar Police: अब हाईटेक होगी बिहार पुलिस, नीतीश सरकार ने दी बड़ी सौगात

बिहार में पुलिस की व्यवस्था को सरकार हाईटेक करने जा रही है। पुरानी खटारा गाड़ियों को हटाकर 500 नई गाड़ियां देने जा रही है। इस पर नीतीश सरकार 85 करोड़ रुपये खर्च करेगी। गृह विभाग से इसकी स्वीकृति भी मिल गयी है। बहुत जल्द नई गाड़ियां थाने में नजर आएगी

14-Feb-2025 07:53 PM

By First Bihar

Bihar Police: राज्य की विधि व्यवस्था को चुस्त और दुरुस्त बनाए रखने के लिए नीतीश सरकार अब बिहार पुलिस को हाईटेक करने जा रही है। अब पुलिस की पुरानी खटारा गाड़ियों को बदला जाएगा उसकी जगह 500 नई गाड़ियां मंगवाई गयी है। जिसमें 85 करोड़ रुपये सरकार खर्च कर रही है। अब नई हाईटेक गाड़ियां जल्द थाने में दिखेगी। 


वही खटारा हो चुकी गाड़ियों को थाने से हटाया जाएगा। पुलिस की गश्ती में अब पुरानी गाड़ियों का इस्तेमाल नहीं होगा। 277 फोर व्हीलर, 71 मिनी बस, 30 बड़ी बस, 21 इनोवा क्रिस्टा, 29 बाइक,12 कैदी वैन, 11 वज्र वाहन और 1 वाटर कैनेन की खरीद की जाएगी। बिहार में पुलिस व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए नीतीश सरकार ने बड़ी सौगात दी है। 


बिहार पुलिस को 500 नई गाड़ियां दी जा रही है। इसे लेकर गृह विभाग ने 85 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी है। पुलिस के वरीय अधिकारियों के लिए इनोवा क्रिस्टा-9 मंगाई जा रही है। वही पुरानी गाड़ियों को बदलने की प्रक्रिया चल रही है। 500 नई गाड़ियों में 452 नये वाहन पुलिस की विभिन्न इकाइयों के लिए मंगवाये गये हैं तो वही 46 गाड़ियां ट्रैफिक पुलिस के लिए मंगवाई गयी है। साथ ही 100 से अधिक बसें, कैदी वैन, वज्र वाहन और गश्ती के लिए बाइक भी खरीद की जाएगी।