बेगूसराय में 12 घंटे में तीसरी वारदात, नाबालिग छात्र आयुष की गोली मारकर हत्या दो सगे भाइयों से शादी रचाने वाली महिला प्रेग्नेंट, घर में आने वाला है नया मेहमान बिहटा में पीडियाट्रिक एंडोक्राइनोलॉजी कार्यशाला का सफल आयोजन, ग्रोथ हार्मोन थेरेपी पर विशेषज्ञों ने दी जानकारी बेलगाम स्कॉर्पियो ने 2 युवतियों को रौंदा, मौत से गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम हंगामा बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा में गोल संस्थान का शानदार प्रदर्शन, कई छात्रों ने 90% से अधिक अंक हासिल किए, कोचिंग के छात्रों ने मनाया सफलता का उत्सव बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, सासाराम में जमीन के लिए हत्या बिहार दिवस 2026: डॉ. एन. विजयलक्ष्मी की भरतनाट्यम प्रस्तुति ने बांधा समां, शक्ति आराधना और देशभक्ति का अद्भुत संगम चैती छठ का तीसरा दिन: अस्ताचलगामी भगवान सूर्य को व्रतियों ने दिया अर्घ्य, पटना के घाटों पर दिखी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रोहतास को 480 करोड़ की सौगात: सीएम नीतीश बोले..बदल चुका है बिहार बिहार में ANTF और STF की बड़ी कार्रवाई: 80 लाख की हीरोइन के साथ 5 तस्कर गिरफ्तार
15-Feb-2025 08:16 AM
By First Bihar
Bihar Police : बिहार के पुलिस महकमे में अब किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अब काम में कोताही करने वाले पुलिसकर्मियों पर सीधा मुकदमा दर्ज किया जाएगा और उन्हें इसको लेकर उचित जवाब भी देना होगा। इस तरह के पुलिस कर्मियों पर FIR दर्ज करने का आदेश खुद पटना शहर के पुलिस कप्तान यानि एसएसपी ने दी है।
दरअसल, पटना जिले में 300 से अधिक पुलिस पदाधिकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाएगी। पटना के वरीय पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) ने यह आदेश दिया है। इस लिस्ट में वह पुलिसकर्मी हैं जो पहले से किसी मामले में जांच अधिकारी (आईओ) रहे और तबादला होने के बाद उन्होंने केस का प्रभार नहीं दिया, उन पर कार्रवाई की जाएगी। अब इनके खिलाफ पटना के गांधी मैदान थाने में एफआईआर दर्ज करने की तैयारी की जा रही है।
जानकारी के मुताबिक, पटना जिले के विभिन्न पुलिस थानों में पूर्व में तैनात 300 से अधिक जांच अधिकारियों ने अपना ट्रांसफर होने के बावजूद आज तक केस का प्रभार नए जांचकर्ता को नहीं सौंपा है। इस कारण जिले में हजारों मामले लंबित हैं। एसएसपी ने इस मुद्दे को गंभीरता से लिया है। उन्होंने ऐसे लापरवाह पुलिस पदाधिकारियों के खिलाफ सख्ती बरतने का निर्देश दिया है।
इधर, एसएसपी के आदेश पर संबंधित पुलिस थानों से केस का प्रभार नहीं देने वाले पदाधिकारियों की सूची गांधी मैदान थाने में भेजी जा रही है। गांधी मैदान थानेदार सीताराम प्रसाद ने बताया कि 300 से अधिक नामों की सूची प्राप्त हुई है। इसमें 60 से अधिक आईओ ने तुरंत प्रभार देने के लिए संपर्क किया है। केस दर्ज करने के लिए कार्रवाई की जा रही है। बता दें कि अन्य जिलों में भी लंबित केसों के निपटारे के लिए इस तरह की कार्रवाई की जा रही है।