पति-पत्नी और वो का मामला: मास्टर के प्यार में पागल बीवी ने पति का घोंट डाला गला, इलाके में मचा हड़कंप बगहा की नासरीन प्रवीण बनीं बिहार आर्ट्स की थर्ड टॉपर, उत्तर बिहार में रहीं अव्वल Bihar Topper Success Story: नाना के निधन से टूटा मन, फिर भी नहीं हारी हिम्मत, गया की निशु बनी बिहार टॉपर बिहार में अपराधियों का तांडव: बाइक सवार बदमाशों ने कारोबारी को मारी गोली, दिनदहाड़े फायरिंग से हड़कंप बिहार में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई: पंचमहला से हथियारबंद दो अपराधी गिरफ्तार, सोनू-मोनू गैंग से जुड़े तार मुजफ्फरपुर की पलक ने इंटर साइंस में 5वां रैंक किया हासिल, जिले और स्कूल का नाम किया रोशन निशांत कुमार का बड़ा बयान: 2005 से पहले बिहार में था दंगा और हिंसा का दौर, पिताजी ने बदली तस्वीर ट्रेनों में तत्काल टिकट के लिए नया सिस्टम लागू, लंबी लाइनों और धोखाधड़ी से मिलेगी राहत ट्रेनों में तत्काल टिकट के लिए नया सिस्टम लागू, लंबी लाइनों और धोखाधड़ी से मिलेगी राहत उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने चाणक्य, अशोक और जरासंध से CM नीतीश की तुलना, कहा–दिल्ली से बिहार को करेंगे गाइड
20-Jun-2025 04:43 PM
By FIRST BIHAR
Bihar News: बिहार के पंचायतों में विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन और अभिलेखन को सुव्यवस्थित करने के उद्देश्य से पंचायती राज विभाग ने राज्यभर में 8053 निम्नवर्गीय लिपिकों की नियुक्ति का संकल्प जारी किया है। इस फैसले के तहत पूरे राज्यभर के पंचायतों में 8053 क्लर्क की नियुक्ति होगी।
यह निर्णय की 10 जून को हुई राज्य मंत्रिपरिषद बैठक में लिए गए फैसले के आलोक में लिया गया है। सरकार इस बहाली पर सालाना 3 अरब रुपये से अधिक खर्च करेगी। एक कर्मचारी पर प्रतिमाह औसतन 32,442 का व्यय अनुमानित है।
पंचायती राज विभाग के अनुसार, प्रत्येक पंचायत में एक लिपिक की तैनाती की जाएगी, जो पंचायत कार्यालय में अभिलेखों के प्रबंधन, योजनाओं की मॉनिटरिंग, स्ट्रीट लाइट योजना, पंचायत सरकार भवन, सामुदायिक भवन इत्यादि के दस्तावेजीकरण में सहयोग करेगा। इसके साथ ही निर्वाचित जनप्रतिनिधियों के प्रशिक्षण कार्यों में भी उनकी भूमिका रहेगी।
संकल्प के अनुसार, बिहार के पूर्वी चंपारण जिले में सबसे अधिक 396 पंचायतों में लिपिकों की बहाली की जाएगी, जबकि शेखपुरा जिले में सबसे कम 49 लिपिकों की नियुक्ति होगी। सरकार का यह कदम बिहार में पंचायत स्तर पर प्रशासनिक संरचना को सशक्त बनाने और योजनाओं के सुचारू क्रियान्वयन की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।