ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Budget Session 2026: बिहार विधानसभा बजट सत्र का तीसरा दिन, सदन के बाहर लगे ‘नीतीश कुमार, हाय-हाय के नारे’ Bihar Budget Session 2026: बिहार विधानसभा बजट सत्र का तीसरा दिन, सदन के बाहर लगे ‘नीतीश कुमार, हाय-हाय के नारे’ Bihar government drainage : टाल इलाके में जल जमाव की समस्या का कब होगा निदान, सदन में उठा सवाल तो जल संसाधन विभाग ने बताया समय और पूरा तरीका NEET student case : 'नीट मामले में बोलने पर पुलिस अधिकारियों का आता है फोन', RJD MLA भाई वीरेंद्र का सनसनीखेज खुलासा, बताया किसको बचा रही सरकार Bihar Budget Session 2026-27 : बिहार विधानसभा बजट सत्र के तीसरे दिन की कार्यवाही शुरू, आज तेजस्वी यादव भी राज्यपाल के अभिभाषण पर रखेंगे अपनी बात Aadhaar Deactivated : 3 करोड़ लोगों का आधार कार्ड हुआ ब्लॉक, ऐसे करें चेक; कहीं लिस्ट में आपका नाम भी तो नहीं है शामिल PAN Card update : शादी के बाद PAN कार्ड में चेंज करवाना है खुद का नाम, तो जानिए क्या है सबसे आसान तरीका; बस करना होगा यह छोटा सा काम Bihar latest crime news : बिहार का अनोखा केस ! एक साथ गांव के सभी सवर्णों पर SC-ST एक्ट के तहत FIR दर्ज; पढ़िए क्या है पूरी खबर Nitish Kumar convoy : अब प्रधानमंत्री की तरह नीतीश कुमार भी करेंगे बुलेटप्रूफ रेंज रोवर की सवारी, जानें गाड़ी की हाईटेक सुरक्षा और लग्जरी खासियत Bihar Bhumi: जमीन विवाद खत्म करने की तैयारी, तय समय सीमा में पूरा होगा विशेष सर्वेक्षण

Bihar News: घर में घुसकर चोरी करने वाला गिरोह धराया, 41 मोबाइल बरामद

Bihar News: पटना पुलिस ने परसा बाजार में चोर गिरोह का भंडाफोड़ किया है। 5 महिलाएं और 2 पुरुष को किया गया गिरफ्तार, 41 चोरी के मोबाइल हुए बरामद। घरेलू सामान बेचने के बहाने होती थी चोरी।

Bihar News

12-Jun-2025 01:08 PM

By First Bihar

Bihar News: पटना पुलिस ने परसा बाजार इलाके में बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए एक शातिर चोर गिरोह को धर दबोचा है। जिसमें पांच महिलाएं और दो पुरुष शामिल हैं। इस गिरोह ने घरेलू सामान और मधु बेचने की आड़ में कई घरों में चोरी की वारदातों को अंजाम दिया है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर इनके कब्जे से 41 चोरी के मोबाइल फोन बरामद किए हैं। परसा बाजार थानाध्यक्ष मेनका रानी ने बताया कि इलाके में बढ़ती चोरी की घटनाओं के बाद यह कार्रवाई की गई है, जिसने स्थानीय लोगों को अब थोड़ी राहत दी है।


पुलिस को शिव नगर बांध क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधियों की खबर मिली थी। इसके आधार पर ही छापा मारा गया। जिसके बाद वहां बोरे और बिस्तर में छिपाए गए 41 मोबाइल फोन मिले हैं। पूछताछ में पता चला कि गिरोह की महिलाएं दिन में घर-घर जाकर सजावटी सामान और मधु बेचने का ढोंग रचती थीं। जैसे ही उन्हें मौका मिलता वे मोबाइल और अन्य कीमती सामान चुरा लेती थीं। इस गिरोह ने मंगलवार को जक्कनपुर क्षेत्र में भी दो मोबाइल चोरी किए थे।


गिरफ्तार आरोपियों में महिलाओं के नाम खुशु देवी, रूपा देवी, खन्नू देवी, बिजली देवी और ननदी देवी हैं, जबकि पुरुषों में विश्वकर्मा चौधरी और काशी चौधरी शामिल हैं। जांच में सामने आया कि पुरुष सदस्य भीड़भाड़ वाले स्थानों जैसे बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन और ऑटो स्टॉप पर लूटपाट और झपटमारी करते थे। पुलिस ने सभी सात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें हिरासत में भेज दिया है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि यह गिरोह और किन-किन चोरियों में अब तक शामिल रहा है।


हाल के महीनों में परसा बाजार और आसपास के क्षेत्रों में चोरी की घटनाएं काफी बढ़ गई थीं, जिसके बाद पुलिस ने इस गिरोह को पकड़ने के लिए यह विशेष अभियान चलाया। इस सफलता से स्थानीय लोगों में सुरक्षा का भरोसा बढ़ा है। पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे अजनबियों को घर में प्रवेश देने से पहले सावधानी बरतें और संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तुरंत पुलिस को दें। लोगों से सहयोग की उम्मीद की जा रही है ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके।