ब्रेकिंग न्यूज़

बंद कमरे में चल रहा था गंदा काम: नशे की हालत में चौकीदार और मालिक समेत तीन युवतियां गिरफ्तार Bihar News: पेपर लीक कांड के मास्टरमाइंड संजीव मुखिया का दाहिना हाथ 'मुखिया' गिरफ्तार, दर्जनों खेल में था शामिल, EOU ने पटना से किया अरेस्ट... पिता की सिलाई मशीन से बुना सपना, बेटी शाजिया ने किया साकार: आर्ट्स में बिहार की तीसरी टॉपर बनकर रचा इतिहास पति-पत्नी और वो का मामला: मास्टर के प्यार में पागल बीवी ने पति का घोंट डाला गला, इलाके में मचा हड़कंप बगहा की नासरीन प्रवीण बनीं बिहार आर्ट्स की थर्ड टॉपर, उत्तर बिहार में रहीं अव्वल Bihar Topper Success Story: नाना के निधन से टूटा मन, फिर भी नहीं हारी हिम्मत, गया की निशु बनी बिहार टॉपर बिहार में अपराधियों का तांडव: बाइक सवार बदमाशों ने कारोबारी को मारी गोली, दिनदहाड़े फायरिंग से हड़कंप बिहार में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई: पंचमहला से हथियारबंद दो अपराधी गिरफ्तार, सोनू-मोनू गैंग से जुड़े तार मुजफ्फरपुर की पलक ने इंटर साइंस में 5वां रैंक किया हासिल, जिले और स्कूल का नाम किया रोशन निशांत कुमार का बड़ा बयान: 2005 से पहले बिहार में था दंगा और हिंसा का दौर, पिताजी ने बदली तस्वीर

Home / bihar / patna-news / Bihar News: शराब मामले में गिरफ्तार महादलित युवक की जेल में मौत, परिजनों...

Bihar News: शराब मामले में गिरफ्तार महादलित युवक की जेल में मौत, परिजनों का हंगामा

Bihar News: पटना के दानापुर में शराब मामले में गिरफ्तार महादलित सुनील मांझी की जेल में हुई मौत। परिजनों ने पुलिस पर लगाया लापरवाही का आरोप, खूब हुआ हंगामा।

15-Jun-2025 02:00 PM

By First Bihar

Bihar News: पटना के दानापुर में शराब पीने के आरोप में गिरफ्तार किए गए महादलित युवक सुनील मांझी की शनिवार देर रात PMCH में इलाज के दौरान मौत हो गई है। परिजनों ने पुलिस और जेल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए रविवार सुबह दानापुर उपकारा और थाना पर जमकर हंगामा किया है।


दानापुर थाना पुलिस ने 9 जून की शाम सुनील मांझी और घमंडी मांझी को शराब पीने के आरोप में गिरफ्तार किया था। सुनील की पत्नी ने बताया कि उनके पति को फेफड़े की बीमारी थी और 10 जून को जेल भेजने से पहले थाना गेट पर वह बेहोश होकर गिर पड़े थे। इसके बावजूद पुलिस ने उनका इलाज कराने के बजाय दोनों को न्यायिक हिरासत में दानापुर उपकारा भेज दिया।


उपकारा अधीक्षक अनिल कुमार ने बताया कि 10 जून को दोनों आरोपियों को उत्पाद अधिनियम के तहत जेल लाया गया था। सुनील की तबीयत बिगड़ने पर जेल के चिकित्सक ने उनका इलाज किया और 14 जून को हालत गंभीर होने पर उन्हें दानापुर अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां से उन्हें PMCH रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।


सुनील की पत्नी ने आरोप लगाया है कि पुलिस ने शराब मामले में गिरफ्तार छह लोगों में से चार को पैसे लेकर छोड़ दिया, लेकिन सुनील और घमंडी को 2,000 रुपये न देने के कारण जेल भेजा गया। परिजनों का कहना है कि पुलिस की लापरवाही और जेल में उचित इलाज न मिलने से ही सुनील की मौत हुई।


सुनील की मौत की खबर मिलते ही रविवार सुबह परिजनों और ग्रामीणों ने दानापुर उपकारा गेट पर हंगामा शुरू कर दिया। उपकारा प्रशासन ने इसे थाना का मामला बताकर पल्ला झाड़ लिया, जिसके बाद परिजन दानापुर थाना पहुंचे और नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। जिसके बाद पुलिस ने उन्हें समझाते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है और मामले की जांच शुरू कर दी है। 


रिपोर्ट: मनोज कुमार