ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar news : बिहार में जिला जज का असामयिक निधन, 6 महीने में पहले हुई थी पोस्टिंग; जांच में लगी फॉरेंसिक टीम Bihar News: घर से भागे प्रेमी युगल का वीडियो वायरल, लड़की ने परिजनों पर लगाए गंभीर आरोप Bihar News: घर से भागे प्रेमी युगल का वीडियो वायरल, लड़की ने परिजनों पर लगाए गंभीर आरोप बिहार से बड़ी खबर: दिगम्बर धर्मशाला के कमरे से 4 जैन सैलानियों के शव बरामद, वारदात से इलाके में सनसनी बिहार से बड़ी खबर: दिगम्बर धर्मशाला के कमरे से 4 जैन सैलानियों के शव बरामद, वारदात से इलाके में सनसनी Bihar Budget 2026-27 : बिहार में महिला सशक्तिकरण पर 48 हजार करोड़ से अधिक खर्च, जेंडर बजट पेश करने की तैयारी Bihar Budget Session 2026: बिहार विधान परिषद में शिक्षकों के ट्रांसफर-पोस्टिंग को लेकर हंगामा, शिक्षा मंत्री को देना पड़ा जवाब Bihar Budget Session 2026: बिहार विधान परिषद में शिक्षकों के ट्रांसफर-पोस्टिंग को लेकर हंगामा, शिक्षा मंत्री को देना पड़ा जवाब मंत्री संतोष सुमन को पटना हाईकोर्ट से राहत: गंभीर आपराधिक मामले में दर्ज मुकदमा रद्द मंत्री संतोष सुमन को पटना हाईकोर्ट से राहत: गंभीर आपराधिक मामले में दर्ज मुकदमा रद्द

Bihar News: बिहार के ये संविदा कर्मी होंगे स्थाई....मंत्री ने कर दिया ऐलान ; जानें क्या है पूरी खबर

Bihar News: बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने संविदा स्वास्थ्यकर्मियों को स्थायीकरण के लिए घोषणा करते हुए कहा कि अतिशीघ्र ही पब्लिक हेल्थ मैनेजमेंट

Bihar News

16-Feb-2025 10:25 AM

By First Bihar

Bihar News: बिहार में संविदा पर काम कर रहे स्वास्थ्यकर्मियों के लिए यह काफी अच्छी है खबर है। बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने संविदा स्वास्थ्यकर्मियों को स्थायीकरण के लिए घोषणा करते हुए कहा कि अतिशीघ्र ही पब्लिक हेल्थ मैनेजमेंट कैडर लागू किया जाएगा। इसके साथ ही जदयू एमएलसी नीरज कुमार ने कहा कि आगामी विधानमंडल सत्र में एनएचएम कर्मियों को नियमितीकरण के लिए सिफारिश करेंगे।


वहीं, बिहार में जल्द ही जन-स्वास्थ्य प्रबंधन संवर्ग (पब्लिक हेल्थ मैनेजमेंट कैडर) का गठन किया जाएगा। इसके गठन से संविदा पर कार्यरत स्वास्थ्य कर्मियों की अधिकांश समस्याएं दूर हो जाएगी। स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने इसकी घोषणा अखिल भारतीय स्वास्थ्य एवं राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कर्मचारी महासंघ (भारतीय मजदूर संघ) के द्वितीय त्रैवार्षिक राष्ट्रीय अधिवेशन में की है।


इसके अलावा पूर्व मंत्री एवं विधान पार्षद नीरज कुमार ने कहा कि आगामी विधानमंडल के सत्र के दौरान वे एनएचएम कर्मियों की सेवा नियमित किए जाने की वकालत करेंगे। उन्होंने इस राष्ट्रीय कार्यक्रम के पटना में आयोजित किए जाने पर खुशी जाहिर की और सभी को शुभकामनाएं दी। बिहार राज्य स्वास्थ्य संविदा कर्मी संघ के सचिव ललन सिंह ने इस आयोजन में बिहार एवं अन्य राज्यों से आए सभी प्रतिनिधियों का अभिनंदन किया। 


इधर, बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय (Mangal Pandey) ने बताया, " अगले नौ माह के अंदर स्वास्थ्य विभाग (Bihar Health Department) द्वारा बड़े पैमाने पर नर्सों की बहाली होनी है। बीस हजार दो सौ नर्स की नियुक्ति अगले 9 माह के भीतर स्वास्थ्य विभाग द्वारा किया जाएगा, जिसमें 10,505 नर्सों की नियुक्ति स्वास्थ्य विभाग के ओर से होग। जबकि 8,853 नर्सों की नियुक्ति संविदा के आधार पर नेशनल हेल्थ मिशन कार्यक्रम के तहत किया जाएगा।