ब्रेकिंग न्यूज़

पति-पत्नी और वो का मामला: मास्टर के प्यार में पागल बीवी ने पति का घोंट डाला गला, इलाके में मचा हड़कंप बगहा की नासरीन प्रवीण बनीं बिहार आर्ट्स की थर्ड टॉपर, उत्तर बिहार में रहीं अव्वल Bihar Topper Success Story: नाना के निधन से टूटा मन, फिर भी नहीं हारी हिम्मत, गया की निशु बनी बिहार टॉपर बिहार में अपराधियों का तांडव: बाइक सवार बदमाशों ने कारोबारी को मारी गोली, दिनदहाड़े फायरिंग से हड़कंप बिहार में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई: पंचमहला से हथियारबंद दो अपराधी गिरफ्तार, सोनू-मोनू गैंग से जुड़े तार मुजफ्फरपुर की पलक ने इंटर साइंस में 5वां रैंक किया हासिल, जिले और स्कूल का नाम किया रोशन निशांत कुमार का बड़ा बयान: 2005 से पहले बिहार में था दंगा और हिंसा का दौर, पिताजी ने बदली तस्वीर ट्रेनों में तत्काल टिकट के लिए नया सिस्टम लागू, लंबी लाइनों और धोखाधड़ी से मिलेगी राहत ट्रेनों में तत्काल टिकट के लिए नया सिस्टम लागू, लंबी लाइनों और धोखाधड़ी से मिलेगी राहत उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने चाणक्य, अशोक और जरासंध से CM नीतीश की तुलना, कहा–दिल्ली से बिहार को करेंगे गाइड

Home / bihar / patna-news / Bihar News: मानसून के आने से पहले मौसम का कहर, बिहार में 12...

Bihar News: मानसून के आने से पहले मौसम का कहर, बिहार में 12 लोगों की मौत

Bihar News: बिहार में मानसून की दस्तक से पहले वज्रपात ने कोहराम मचा दिया है। बक्सर, कटिहार, कैमूर और पश्चिम चंपारण में आकाशीय बिजली से 12 लोगों की मौत, कई घायल। मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया।

17-Jun-2025 07:51 AM

By First Bihar

Bihar News: बिहार में मानसून की दस्तक से ठीक पहले मौसम ने भयंकर रूप दिखाया है। सोमवार को राज्य के कई हिस्सों में आकाशीय बिजली का कहर बरपा है, जिसमें 12 लोगों की जान चली गई और एक दर्जन से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। बक्सर, कटिहार, कैमूर और पश्चिम चंपारण जैसे जिलों में वज्रपात की घटनाओं ने तबाही मचाई है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने अगले 48 घंटों में मानसून की एंट्री की संभावना जताई है, लेकिन साथ ही भारी बारिश, आंधी और वज्रपात का अलर्ट भी जारी किया है।


बक्सर जिले में वज्रपात ने सबसे अधिक कोहराम मचाया है। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के चौसा थाना घाट पर बारिश से बचने के लिए गंगा तट के किनारे पीपल के पेड़ के नीचे खड़े कुछ लोग आकाशीय बिजली की चपेट में आ गए। इस हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक मवेशी भी मारा गया। आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से झुलस गए, जिन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया। वहीं, नरबतपुर में मवेशी चराने गए एक पशुपालक और राजापुर में आम चुन रहे 12 साल के एक बच्चे की भी वज्रपात से जान चली गई। घायलों की हालत नाजुक बताई जा रही है।


कटिहार जिले में भी वज्रपात ने तीन जिंदगियां छीन लीं हैं। फलका थाना क्षेत्र में एक बुजुर्ग महिला बकरी चराने गई थी, जब अचानक बिजली गिरने से उनकी मौत हो गई। बारसोई प्रखंड में खेत में घास काट रही एक महिला भी ठनके की चपेट में आकर मारी गई। वहीं, फलका के मघेली गांव में बारिश के दौरान स्नान कर रहा एक किशोर वज्रपात का शिकार हो गया।


कैमूर और पश्चिम चंपारण के बगहा में भी वज्रपात ने तीन-तीन लोगों की जान ली है। भागलपुर में एक व्यक्ति की मौत की खबर है। सोमवार को झमाझम बारिश के साथ बदले मौसम ने जहां गर्मी से राहत दी, वहीं आकाशीय बिजली ने कई परिवारों को सदमे में डाल दिया। मौसम विभाग ने बताया कि नमी युक्त पुरवैया हवाएं तेज हो रही हैं, जिससे 17-18 जून तक मानसून बिहार में पूरी तरह सक्रिय हो सकता है।


IMD पटना ने 17 जून को पश्चिमी चंपारण, सीवान, गोपालगंज, किशनगंज, कटिहार, भागलपुर, बांका, नवादा, गया और रोहतास जैसे जिलों में मेघगर्जन के साथ वज्रपात और 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं की चेतावनी दी है। लोगों से खुले मैदानों, पेड़ों के नीचे और ऊंची जगहों पर न रुकने की अपील की गई है। सोमवार को हुई घटनाओं के बाद आपदा प्रबंधन विभाग को भी अलर्ट पर रखा गया है।