Patna Taj Hotel : पटना में इस जगह बनेगा 500 कमरों वाला फाइव स्टार होटल, बस स्टैंड की जमीन पर शुरू होगी बड़ी परियोजना Bihar politics : राज्यसभा की पांचवीं सीट पर सियासी संग्राम, 6 विधायकों के हाथ में जीत की चाबी; किसकी किस्मत में यह सीट ? Nitish Kumar Rajya Sabha : बिहार की राजनीति में नया मोड़: मुख्यमंत्री रहते हुए राज्यसभा जाने वाले पहले नेता बने नीतीश कुमार, अब सूबे में आगे क्या ? Nitish Kumar: राज्यसभा की ओर बढ़े नीतीश, दो दशकों की सत्ता के बाद बिहार की राजनीति में नए अध्याय की शुरुआत; BJP ने इस जगह तैयार की थी तख्तापलट की कहानी ! Patna NEET student death case : पटना छात्रा मौत केस में नया खुलासा, अब इस एंगल से शुरू होगी CBI की जांच; गृह विभाग ने जारी की अधिसूचना Bihar Governor : जानिए भारत में किन-किन सैन्य अधिकारियों को बनाया गया राज्यपाल, बिहार में सैयद अता हसनैन नया नाम Bihar Governor : बिहार में पिछले 10 वर्षों में सात राज्यपाल बदले, औसतन डेढ़ से दो साल का रहा कार्यकाल; जानिए आजादी के बाद अबतक कितने गवर्नर BIHAR NEWS : केंद्र की राशि से बिहार को मिलेगी राहत ! अभी भी नहीं कम होगी इन लोगों की मुश्किलें; बस इनको मिलेगी राहत Bihar Rajya Sabha Election : स्कॉर्पियो-इनोवा के मालिक हैं भाजपा अध्यक्ष, नितिन नवीन और शिवेश कुमार की संपत्ति का खुलासा; हलफनामे में दी पूरी जानकारी राज्यसभा चुनाव: संपत्ति के मामले में उम्मीदवारों के बीच बड़ा अंतर, नीतीश कुमार सबसे कम संपत्ति वाले नेताओं में शामिल
19-Jul-2025 11:40 AM
By First Bihar
Bihar News: केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने बिहार में बढ़ती आपराधिक घटनाओं को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने पुलिस और प्रशासन से जिम्मेदारी निभाने की मांग की है और वैशाली में एक बच्ची की हत्या का जिक्र कर कड़ी कार्रवाई करने की जरूरत बताई है।
केंद्रीय मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी के नेता चिराग पासवान ने शनिवार को बिहार में बढ़ते अपराध को लेकर नीतीश कुमार सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा है कि सरकार और पुलिस को अपनी जिम्मेदारी निभानी होगी अन्यथा अपराध की घटनाओं पर लगाम नहीं लगेगी। चिराग ने कहा "हर किसी को अपनी जिम्मेदारी निभानी होगी। चाहे हमारी सरकार हो या किसी और की, अपराध को ऐसे मैनेज नहीं किया जा सकता।"
साथ ही उन्होंने वैशाली में एक बच्ची गायिका की हत्या का जिक्र करते हुए कहा है कि थाना स्तर के अधिकारियों को हटाने से कुछ नहीं होगा। बड़े अधिकारियों पर भी कार्रवाई होनी चाहिए। चिराग ने सवाल उठाया कि पुलिस का एक अधिकारी किसानों को अपराध के लिए जिम्मेदार ठहरा रहा है, जो कि एक अन्नदाता का साफ़ अपमान है। उन्होंने जोर देकर कहा है कि सरकार और पुलिस को जिम्मेदारी लेनी ही होगी और अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कर समाज को सख्त संदेश देना होगा।
इसके अलावा चिराग ने इंडिया गठबंधन की बैठक पर भी तंज कसा है। उन्होंने कहा कि बैठकें करने से कोई फायदा नहीं होगा जब ठोस परिणाम न ही निकलें तो। साथ ही उन्होंने रोजगार के मुद्दे पर विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा है कि "रोजगार देना अच्छी बात है, लेकिन डर है कि कहीं रोजगार के बदले जमीन लिखवाने की मांग न हो जाए।"
रिपोर्टर: प्रेम राज