रेलवे का बड़ा तोहफा! अमृतसर–कटिहार–न्यू जलपाईगुड़ी रूट पर चलेगी खास ट्रेन, देखिए नंबर और टाइमिंग Bihar News : अचानक लोकभवन पहुंचे नीतीश कुमार, क्या मुख्यमंत्री पद से देंगे इस्तीफा? बिहार की सियासत में तेज हुई चर्चा JDU meeting : नीतीश के एक फैसले से क्यों बदल गया जेडीयू का माहौल? मंत्री ने दिया चौंकाने वाला बयान; पढ़िए क्या कहा Bihar Crime News : आम के पेड़ से लटके मिले किशोरी और युवक के शव, गांव में मची सनसनी UPSC Result 2025 : बिहारियों का फिर बजा डंका, जानिए कितने अभ्यर्थी हुए सफल, यहां देखें लिस्ट Bihar politics : बिहार की सियासत में नया अध्याय : निशांत ने संभाली JDU की कमान ! संजय झा के घर विधायकों के साथ हाईलेवल मीटिंग, बनी यह ख़ास रणनीति HRMS Portal Railway: महिला कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए रेलवे का बड़ा कदम, अब इस तरह से कर सकेंगी शिकायत Bihar News : एक ही परिवार से उठी दो अर्थी, मामा-भांजे की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत IAS SUCCESS STORY : छोटे से गांव का बड़ा कमाल : कोचिंग नहीं की… फिर भी UPSC में टॉप! पटना के इशित्व ने कर दिखाया कमाल; सक्सेस स्टोरी हो रही वायरल Bihar Ration Card eKYC : बिहार में राशन कार्डधारियों को इस डेट तक हर हाल में करना होगा यह काम, डेढ़ करोड़ लाभुकों का कट सकता है नाम
13-Apr-2025 03:58 PM
By Viveka Nand
Bihar News: यह बिहार में ही संभव है. यहां एक दारोगा नौकरी कर रहा था. दूसरी जगह उस दारोगा की परछाई नौकरी कर रहा था. जांच में खुलासा हुआ है, नाम एक...पिता का नाम एक, स्थाई पता एक, जन्मतिथि एक, उंचाई एक, छाती की चौड़ाई एक, सेवानिवृति की तिथि एक, पर दो आदमी दारोगा की नौकरी कर रहा था. दोनों ने नौकरी पूरी कर रिटायर भी हो गए. अब जाकर मामले का खुलासा हुआ है. इसके बाद आर्थिक अपराध इकाई ने उक्त दारोगा के खिलाफ केस दर्ज किया है.
शिवहर एसपी की रिपोर्ट पर ईओयू ने दर्ज किया केस
शिवहर के पुलिस अधीक्षक ने 17 जून 2023 को वरीय पुलिस अधिक उपाधीक्षक (मुख्यालय) के नेतृत्व में चार सदस्यीय जांच टीम गठित की थी . एसपी ने शिवहर जिले से सेवानिवृत पुलिस अवर निरीक्षक(दारोगा) विक्रमा सिंह से संबंधित सत्यता एवं वैधानिकता की जांच के निर्देश दिए थे. जांच में पाया गया कि गया जिला एवं शिवहर जिला से सेवानिवृत हुए पुलिस अवर निरीक्षक विक्रमा सिंह की सेवा पुस्तिका को देखने पर नाम, पिता का नाम, स्थाई पता, जन्म तिथि, पैन कार्ड नंबर, ऊंचाई, छाती की चौड़ाई और सेवानिवृत्ति की तिथि एक पाई गई है. दोनों दरोगा जो 31 जनवरी 2023 को सेवानिवृत हुए हैं, उनका नाम विक्रमा सिंह ही था . पिता का नाम स्वर्गीय रामचेला सिंह, स्थाई पता मोहनिया भभुआ है. दोनों की जन्म तिथि 7 जनवरी 1963 है. दोनों का पैन कार्ड भी सामान था. ऊंचाई से लेकर छाती की चौड़ाई भी समान है.
राजेन्द्र सिंह ने फूफेरे भाई विक्रमा सिंह के नाम पर कर ली नौकरी, रिटायर होने के बाद केस दर्ज
जांच टीम ने रिपोर्ट में निष्कर्ष दिया, सेवा पुस्तिका के अवलोकन, शैक्षणिक प्रमाण पत्र के अवलोकन, स्थाई पता पर जाकर की गई जांच एवं ग्रामीण एवं पंचायत प्रतिनिधियों के बयान से जांच कमेटी को यह प्रतीत होता है कि शिवहर जिला से सेवानिवृत पुलिस अवर निरीक्षक विक्रमा सिंह ने फर्जी तरीके से नौकरी ली है. इन्होंने अपने भाई फुफेरे भाई विक्रमा सिंह के दस्तावेजों का उपयोग कर 12 मई 1982 को सिपाही के पद पर रोहतास जिला बल में योगदान दिया. ये सेवा पूर्ण कर 31 जनवरी 2023 को शिवहर जिला से पुलिस अवर निरीक्षक के पद से सेवानिवृत हुए हैं. शिवहर जिले से सेवानिवृत पुलिस अवर निरीक्षक विक्रमा सिंह का मूल नाम राजेंद्र सिंह है. यह रामगढ़ कैमूर के रहने वाले हैं. इनके पिता का नाम ब्रह्मदेव सिंह है. जांच टीम ने 14 जुलाई 2023 को अपनी रिपोर्ट एसपी शिवहर को दिया था. मामला गंभीर होने के बाद आर्थिक अपराध इकाई ने 2 अप्रैल 2025 को विभिन्न धाराओं में शिवहर जिला से रिटायर हुए फर्जी दारोगा विक्रमा सिंह असली नाम राजेन्द्र सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है.