ब्रेकिंग न्यूज़

पति-पत्नी और वो का मामला: मास्टर के प्यार में पागल बीवी ने पति का घोंट डाला गला, इलाके में मचा हड़कंप बगहा की नासरीन प्रवीण बनीं बिहार आर्ट्स की थर्ड टॉपर, उत्तर बिहार में रहीं अव्वल Bihar Topper Success Story: नाना के निधन से टूटा मन, फिर भी नहीं हारी हिम्मत, गया की निशु बनी बिहार टॉपर बिहार में अपराधियों का तांडव: बाइक सवार बदमाशों ने कारोबारी को मारी गोली, दिनदहाड़े फायरिंग से हड़कंप बिहार में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई: पंचमहला से हथियारबंद दो अपराधी गिरफ्तार, सोनू-मोनू गैंग से जुड़े तार मुजफ्फरपुर की पलक ने इंटर साइंस में 5वां रैंक किया हासिल, जिले और स्कूल का नाम किया रोशन निशांत कुमार का बड़ा बयान: 2005 से पहले बिहार में था दंगा और हिंसा का दौर, पिताजी ने बदली तस्वीर ट्रेनों में तत्काल टिकट के लिए नया सिस्टम लागू, लंबी लाइनों और धोखाधड़ी से मिलेगी राहत ट्रेनों में तत्काल टिकट के लिए नया सिस्टम लागू, लंबी लाइनों और धोखाधड़ी से मिलेगी राहत उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने चाणक्य, अशोक और जरासंध से CM नीतीश की तुलना, कहा–दिल्ली से बिहार को करेंगे गाइड

Home / bihar / patna-news / Bihar Mansoon Update: बिहार में मानसून ने दी दस्तक, कई जिलों में भारी...

Bihar Mansoon Update: बिहार में मानसून ने दी दस्तक, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट; इस दिन तक पूरे राज्य में होगा एक्टिव

Bihar Mansoon Update: बिहार में मानसून ने पूर्णिया और किशनगंज के रास्ते दस्तक दे दी है। मौसम विभाग ने कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। 20 जून तक पूरे राज्य में मानसून सक्रिय हो जाएगा।

17-Jun-2025 01:57 PM

By FIRST BIHAR

Bihar Mansoon Update: भीषण गर्मी झेल रहे बिहार के लोगों को लिए अच्छी खबर है। बिहार में मानसून ने दस्तक दे दी है। पूर्णिया के रास्ते बिहार में मानसून की एंट्री हो गई है। भारतीय मौसम विभाग के वैज्ञानिक आनंद शेखर ने जानकारी दी कि मंगलवार को मानसून पूर्णिया और किशनगंज के रास्ते राज्य में प्रवेश कर चुका है।


मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, आगामी 20 जून तक बिहार में मानसून पूरी तरह सक्रिय हो जाएगा। इस बार मानसून सामान्य रहेगा, लेकिन सामान्य से अधिक बारिश के आसार भी जताए जा रहे हैं। पटना सहित 28 जिलों में बादल छाए रहेंगे और हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।


मानसून के असर से राज्य के कुछ जिलों में सोमवार से ही बारिश शुरू हो गई है। मौसम विभाग ने अगले सात दिनो के लिए अलर्ट जारी किया है। राज्य के कुछ जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है तो वहीं कुछ जिलों में मध्यम से भारी बारिश की संभावना जताई गई है।


मौसम विभाग ने पटना, नवादा, शेखपुरा, लखीसराय और बेगूसराय जिले के कुछ स्थानों पर अगले दो से तीन घंटे में हल्के से मध्यम दर्जे के मेघ गर्जन, वज्रपात और तेज हवा के साथ बारिश की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि वह बारिश के दौरान सतर्कता बरतें। मौसम विभाग ने अगले 7 दिनों तक बारिश को लेकर ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है।