ब्रेकिंग न्यूज़

बेगूसराय में 12 घंटे में तीसरी वारदात, नाबालिग छात्र आयुष की गोली मारकर हत्या दो सगे भाइयों से शादी रचाने वाली महिला प्रेग्नेंट, घर में आने वाला है नया मेहमान बिहटा में पीडियाट्रिक एंडोक्राइनोलॉजी कार्यशाला का सफल आयोजन, ग्रोथ हार्मोन थेरेपी पर विशेषज्ञों ने दी जानकारी बेलगाम स्कॉर्पियो ने 2 युवतियों को रौंदा, मौत से गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम हंगामा बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा में गोल संस्थान का शानदार प्रदर्शन, कई छात्रों ने 90% से अधिक अंक हासिल किए, कोचिंग के छात्रों ने मनाया सफलता का उत्सव बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, सासाराम में जमीन के लिए हत्या बिहार दिवस 2026: डॉ. एन. विजयलक्ष्मी की भरतनाट्यम प्रस्तुति ने बांधा समां, शक्ति आराधना और देशभक्ति का अद्भुत संगम चैती छठ का तीसरा दिन: अस्ताचलगामी भगवान सूर्य को व्रतियों ने दिया अर्घ्य, पटना के घाटों पर दिखी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रोहतास को 480 करोड़ की सौगात: सीएम नीतीश बोले..बदल चुका है बिहार बिहार में ANTF और STF की बड़ी कार्रवाई: 80 लाख की हीरोइन के साथ 5 तस्कर गिरफ्तार

Home / bihar / patna-news / Bihar Land : बिहार राज्य आवास बोर्ड से अधिग्रहित भूमि 'फ्री होल्ड', अब...

Bihar Land : बिहार राज्य आवास बोर्ड से अधिग्रहित भूमि 'फ्री होल्ड', अब इन लोगों के नाम से कायम होगी जमाबंदी

Bihar Land Survey: बिहार राज्य आवास बोर्ड द्वारा पूर्व में अधिग्रहित भूमि को फ्री होल्ड करने के बाद आवंटियों के नाम से जमाबंदी कायम करने की व्यवस्था की गई है. इस संबंध में राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने कमिश्नर और डीएम को पत्र लिखा है.

11-Feb-2025 06:04 PM

By Viveka Nand

Bihar Land: राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने बिहार राज्य आवास बोर्ड द्वारा पूर्व में अधिग्रहित भूमि को फ्री होल्ड करने के बाद आवंटियों के नाम से जमाबंदी कायम करने की व्यवस्था की है।  इस संबंध में विभाग ने सभी प्रमंडलीय आयुक्त और सभी समाहर्ताओं को पत्र लिखा है। पत्र में सचिव, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग,जय सिंह की अध्यक्षता में 4 फरवरी को आयोजित बैठक की कार्यवाही भी भेजी गई है।

बैठक में निदेशक, चकबंदी,सचिव, बिहार राज्य आवास बोर्ड एवं सचिव, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने हिस्सा लिया था। बैठक में लिए गए निर्णय कि मुताबिक अर्जित या अधिग्रहित भूमि का दाखिल-खारिज एवं जमांबंदी सृजन राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग द्वारा 20 मई 2024 को जारी वर्णित प्रावधानों के मुताबिक किया जाएगा। इसके अंतर्गत अर्जन से संबंधित दस्तावेजों जैसे- अधिघोषणा की प्रति, पंचाट की प्रति, बिहार राज्य आवास बोर्ड द्वारा संबंधित अंचल कार्यालय को ऑनलाइन उपलब्ध कराया जाएगा। 

संबंधित अंचल कार्यालय द्वारा सर्वप्रथम बिहार राज्य आवास बोर्ड के नाम से जमाबंदी कायम की जाएगी। इसके लिए बिहार राज्य आवास बोर्ड हेतु सृजित लॉगिन आईडी से इसे विभागीय वेबसाइट biharbhumi.bihar.gov.in के माध्यम से दाखिल-खारिज हेतु आवेदन दिया जाएगा। पहले से अर्जित या अधिग्रहीत भूमि की जमाबंदी बिहार राज्य आवास बोर्ड के नाम से कायम हो जाने के पश्चात उक्त फ्री होल्ड भूमि का दाखिल-खारिज एवं जमाबंदी सृजन की कार्रवाई के लिए नियमानुसार रैयतों/आवंटियों द्वारा अपने स्तर से संबंधित अंचल कार्यालय में आवेदन दिया जा सकेगा। 

राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के मंत्री डॉ दिलीप कुमार जायसवाल ने कहा कि आवास बोर्ड से अपनी जमीन को फ्री होल्ड करानेवाले जमीन मालिकों/रैयतों के लिए यह बड़ी राहत है। अब आवास बोर्ड से जमीन लेनेवाले लोग आसानी से अपने नाम से दाखिल-खारिज करा सकते हैं।  विभाग के सचिव जय सिंह ने लिखे पत्र में सरकारी कार्य हेतु सरकार के विभिन्न स्तरों पर हस्तांतरित या बंदोबस्त सरकारी भूमि एवं अधिग्रहीत रैयती भूमि की जमाबंदी कायम करने की ऑनलाइन व्यवस्था की गई थी। भू-अर्जन के कई मामलों में पूर्व में अधिग्रहीत भूमि पर बाद के दिनों में रैयतों द्वारा दावा करने एवं सरकारी जमीन को संरक्षित करने के लिए यह व्यवस्था की गई थी।सरकारी भूमि का हस्तांतरण मुख्य रूप से 3 प्रकार से किया जाता है। राष्ट्रीय राजमार्गों एवं राज्य सरकार के विभिन्न विभागों के लिए निःशुल्क आधार पर अंतर्विभागीय भूमि का हस्तांतरण। व्यक्ति विशेष को निःशुल्क बंदोबस्ती एवं केन्द्र एवं राज्य की परियोजनाओं हेतु रैयती भूमि का अधिग्रहण और सतत लीज.