ब्रेकिंग न्यूज़

पति-पत्नी और वो का मामला: मास्टर के प्यार में पागल बीवी ने पति का घोंट डाला गला, इलाके में मचा हड़कंप बगहा की नासरीन प्रवीण बनीं बिहार आर्ट्स की थर्ड टॉपर, उत्तर बिहार में रहीं अव्वल Bihar Topper Success Story: नाना के निधन से टूटा मन, फिर भी नहीं हारी हिम्मत, गया की निशु बनी बिहार टॉपर बिहार में अपराधियों का तांडव: बाइक सवार बदमाशों ने कारोबारी को मारी गोली, दिनदहाड़े फायरिंग से हड़कंप बिहार में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई: पंचमहला से हथियारबंद दो अपराधी गिरफ्तार, सोनू-मोनू गैंग से जुड़े तार मुजफ्फरपुर की पलक ने इंटर साइंस में 5वां रैंक किया हासिल, जिले और स्कूल का नाम किया रोशन निशांत कुमार का बड़ा बयान: 2005 से पहले बिहार में था दंगा और हिंसा का दौर, पिताजी ने बदली तस्वीर ट्रेनों में तत्काल टिकट के लिए नया सिस्टम लागू, लंबी लाइनों और धोखाधड़ी से मिलेगी राहत ट्रेनों में तत्काल टिकट के लिए नया सिस्टम लागू, लंबी लाइनों और धोखाधड़ी से मिलेगी राहत उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने चाणक्य, अशोक और जरासंध से CM नीतीश की तुलना, कहा–दिल्ली से बिहार को करेंगे गाइड

Home / bihar / patna-news / Bihar Ips Transfer: बिहार के सात IPS अफसरों का ट्रांसफर, जितेन्द्र राणा को...

Bihar Ips Transfer: बिहार के सात IPS अफसरों का ट्रांसफर, जितेन्द्र राणा को पटना आईजी की कमान, एक SP भी बदले गए, पूरी लिस्ट देखें...

बिहार में बड़े पैमाने पर आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया गया है। गृह विभाग की अधिसूचना के अनुसार सात आईपीएस अधिकारियों को नई जिम्मेदारी दी गई है। राकेश राठी को विशेष शाखा का आईजी, जितेंद्र राणा को केंद्रीय क्षेत्र का आईजी बनाया गया है.

23-Jun-2025 11:14 AM

By Viveka Nand

Bihar Ips Transfer: बिहार कैडर के सात आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया गया है. इस संबंध में गृह विभाग की तरफ से अधिसूचना जारी की गई है. 

राकेश राठी को पुलिस महानिरीक्षक विशेष शाखा बनाया गया है. पदस्थापन की प्रतीक्षा में रहे आईजी जितेंद्र राणा को केंद्रीय क्षेत्र का पुलिस महानिरीक्षक बनाया गया है. केंद्रीय क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक गरिमा मलिक को निगरानी का आईजी बनाया गया है. जबकि निगरानी के आईजी एस. प्रेमलथा को पुलिस महानिरीक्षक तकनीकी सेवाएं के पद पर पदस्थापित किया गया है.

अपराध अनुसंधान विभाग के एसपी मनोज कुमार तिवारी को सिवान का एसपी बनाया गया है. जबकि सिवान के एसपी अमितेश कुमार को पुलिस अधीक्षक विशेष शाखा, सहायक निदेशक बिहार पुलिस अकादमी के. रामदास को स्थानांतरित कर अपराध अनुसंधान विभाग का एसपी बनाया गया है.