रेलवे का बड़ा तोहफा! अमृतसर–कटिहार–न्यू जलपाईगुड़ी रूट पर चलेगी खास ट्रेन, देखिए नंबर और टाइमिंग Bihar News : अचानक लोकभवन पहुंचे नीतीश कुमार, क्या मुख्यमंत्री पद से देंगे इस्तीफा? बिहार की सियासत में तेज हुई चर्चा JDU meeting : नीतीश के एक फैसले से क्यों बदल गया जेडीयू का माहौल? मंत्री ने दिया चौंकाने वाला बयान; पढ़िए क्या कहा Bihar Crime News : आम के पेड़ से लटके मिले किशोरी और युवक के शव, गांव में मची सनसनी UPSC Result 2025 : बिहारियों का फिर बजा डंका, जानिए कितने अभ्यर्थी हुए सफल, यहां देखें लिस्ट Bihar politics : बिहार की सियासत में नया अध्याय : निशांत ने संभाली JDU की कमान ! संजय झा के घर विधायकों के साथ हाईलेवल मीटिंग, बनी यह ख़ास रणनीति HRMS Portal Railway: महिला कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए रेलवे का बड़ा कदम, अब इस तरह से कर सकेंगी शिकायत Bihar News : एक ही परिवार से उठी दो अर्थी, मामा-भांजे की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत IAS SUCCESS STORY : छोटे से गांव का बड़ा कमाल : कोचिंग नहीं की… फिर भी UPSC में टॉप! पटना के इशित्व ने कर दिखाया कमाल; सक्सेस स्टोरी हो रही वायरल Bihar Ration Card eKYC : बिहार में राशन कार्डधारियों को इस डेट तक हर हाल में करना होगा यह काम, डेढ़ करोड़ लाभुकों का कट सकता है नाम
13-Apr-2025 09:36 PM
By Viveka Nand
Bihar IAS Transfer: नीतीश सरकार ने आज चार वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों का तबादला और एक को अतिरिक्त प्रभार दिया है. स्थानांतरित होने वाले आईएएस अधिकारियों में चार में तीन महिला अफसर हैं. ट्रांसफऱ लिस्ट में चार में तीन महिला अधिकारी...हरजोत कौर बम्हरा, डॉक्टर सफीना ए. एन. औऱ वंदना प्रेयसी शामिल हैं. आज रविवार के दिन सामान्य प्रशासन विभाग की तरफ से अधिसूचना जारी की गई है
चार में तीन महिला आईएएस अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी
हरजोत कौर बम्हरा को समाज कल्याण विभाग के अपर मुख्य सचिव से स्थानांतरित किया गया है. इन्हें पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग का अपर मुख्य सचिव बनाया गया है.राजस्व पर्षद में अपर सदस्य डॉक्टर सफीना ए. एन. को स्थानांतरित कर मगध प्रमंडल का कमिश्नर बनाया गया है. ये बिपार्ड गया के अपर महानिदेशक के अतिरिक्त प्रभार में रहेंगी. पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के सचिव वंदना प्रेयसी जो उद्योग विभाग के अतिरिक्त प्रभार में थीं, इन्हें स्थानांतरित कर समाज कल्याण विभाग का सचिव बनाया गया है. यह अगले आदेश तक बिहार राज्य महिला एवं बाल विकास निगम के प्रबंध निदेशक के प्रभार में रहेंगी.
प्रेम सिंह मीणा बने राजस्व पर्षद के अपर सचिव
वंदना प्रेयसी से उद्योग विभाग का अतिरिक्त प्रभार लिए जाने के बाद राज्य सरकार ने पथ निर्माण विभाग के अपर मुख्य सचिव मिहिर कुमार सिंह को उद्योग विभाग के अपर मुख्य सचिव का अतिरिक्त प्रभार दिया है. वहीं, मगध प्रमंडल के कमिश्नर प्रेम सिंह मीणा को स्थानांतरित कर राजस्व पर्षद में अपर सदस्य बनाया गया है .