रेलवे का बड़ा तोहफा! अमृतसर–कटिहार–न्यू जलपाईगुड़ी रूट पर चलेगी खास ट्रेन, देखिए नंबर और टाइमिंग Bihar News : अचानक लोकभवन पहुंचे नीतीश कुमार, क्या मुख्यमंत्री पद से देंगे इस्तीफा? बिहार की सियासत में तेज हुई चर्चा JDU meeting : नीतीश के एक फैसले से क्यों बदल गया जेडीयू का माहौल? मंत्री ने दिया चौंकाने वाला बयान; पढ़िए क्या कहा Bihar Crime News : आम के पेड़ से लटके मिले किशोरी और युवक के शव, गांव में मची सनसनी UPSC Result 2025 : बिहारियों का फिर बजा डंका, जानिए कितने अभ्यर्थी हुए सफल, यहां देखें लिस्ट Bihar politics : बिहार की सियासत में नया अध्याय : निशांत ने संभाली JDU की कमान ! संजय झा के घर विधायकों के साथ हाईलेवल मीटिंग, बनी यह ख़ास रणनीति HRMS Portal Railway: महिला कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए रेलवे का बड़ा कदम, अब इस तरह से कर सकेंगी शिकायत Bihar News : एक ही परिवार से उठी दो अर्थी, मामा-भांजे की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत IAS SUCCESS STORY : छोटे से गांव का बड़ा कमाल : कोचिंग नहीं की… फिर भी UPSC में टॉप! पटना के इशित्व ने कर दिखाया कमाल; सक्सेस स्टोरी हो रही वायरल Bihar Ration Card eKYC : बिहार में राशन कार्डधारियों को इस डेट तक हर हाल में करना होगा यह काम, डेढ़ करोड़ लाभुकों का कट सकता है नाम
16-Apr-2025 07:15 AM
By First Bihar
Bihar job update : बिहार में सरकारी नौकरी से जुड़ीं यह काफी काम की खबर है। राज्य के अंदर पिछले कुछ दिनों से युवाओं में होम गार्ड बहाली को लेकर काफी लगाब देखने को मिल रहा है। अब इसी से जुड़ी एक नई अपडेट सामने आया है।
जानकारी के मुताबिक, बिहार में होमगार्ड के 15 हजार पदों पर चल रही बहाली के पहले चरण में ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया बुधवार (16 अप्रैल) को समाप्त हो जायेगी। इसके बाद आवेदन करने वाले सभी अभ्यर्थियों को दूसरे चरण की शारीरिक जांच परीक्षा से गुजरना होगा। इस बाबत जिलावार तैयारी चल रही है।
बताया जा रहा है कि इस बार बड़े पैमाने पर हो रही होमगार्ड बहाली में शारीरिक दक्षता की जांच को लेकर बायोमेट्रिक सहित अन्य अत्याधुनिक उपकरणों का भी इस्तेमाल होगा। दौड़ प्रतियोगिता के दौरान अभ्यर्थियों के पैरों में चिप लगाई जायेगी, ताकि सेकंड के अंतिम हिस्से की भी गणना हो सके।
वहीं, होमगार्ड एवं फायर सर्विसेज कार्यालय ने इस संबंध में जिलों को निर्देश दिए हैं। हर जिले में शारीरिक दक्षता परीक्षा के दौरान अभ्यर्थी का बायोमेट्रिक डेटा और फोटो लिया जायेगा। बायोमेट्रिक सत्यापन एवं फोटो प्रमाणीकरण मशीन की व्यवस्था की जा रही है। इवेंट की लाइव रिकॉर्डिंग को लेकर कार्यक्रम के निर्धारित स्थलों पर दर्जनों सीसीटीवी कैमरे लगेंगे।
इधर, लंबाई और सीने की माप को लेकर भी ऑटोमेटेड मशीन लगेगी। वहीं, लंबी कूद और गोला फेंक की माप को लेकर लेजर आधारित डिजिटल मशीनों की व्यवस्था की जा रही है। विभाग के मुताबिक होमगार्ड बहाली को लेकर सभी अभ्यर्थियों को सबसे पहले दौड़ प्रतियोगिता से गुजरना होगा। उनको निर्धारित समय में दूरी तय करनी होगी। इसमें सफल अभ्यर्थियों के ही ऊंचाई व सीने की माप होगी।