Bihar latest crime news : बिहार का अनोखा केस ! एक साथ गांव के सभी सवर्णों पर SC-ST एक्ट के तहत FIR दर्ज; पढ़िए क्या है पूरी खबर Nitish Kumar convoy : अब प्रधानमंत्री की तरह नीतीश कुमार भी करेंगे बुलेटप्रूफ रेंज रोवर की सवारी, जानें गाड़ी की हाईटेक सुरक्षा और लग्जरी खासियत Bihar Bhumi: जमीन विवाद खत्म करने की तैयारी, तय समय सीमा में पूरा होगा विशेष सर्वेक्षण Aadhaar update rules : UIDAI ने बदले नियम, अब नाम, पता और जन्मतिथि अपडेट के लिए जरूरी दस्तावेजों की नई सूची जारी Bihar railway news : बिहार के इस जंक्शन पर 45 दिनों का मेगा ब्लॉक, पटना आने - जाने वाली पैसेंजर ट्रेन 21 तारीख तक रद्द, कई रेलगाड़ी का रूट बदला,जानें.... Bihar Bhumi: सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे को लेकर बिहार सरकार सख्त, 30 साल पुराना कब्जा भी नहीं होगा मान्य BPSC TRE 4 Vacancy : बिहार में चौथे चरण में 44 हजार शिक्षकों की होगी बहाली, फरवरी अंत या मार्च में आ सकता है विज्ञापन Bihar Hospitals Notice : बिहार में 400 अस्पतालों पर कार्रवाई की तैयारी, BSPCB का नोटिस जारी; जानिए क्या है वजह Budget Session : बिहार विधानसभा बजट सत्र का तीसरा दिन, प्रश्नकाल से होगी कार्यवाही की शुरुआत; तेजस्वी यादव भी आज रखेंगे अपनी बात Bihar weather :फरवरी में बिहार का बदला-बदला मौसम, दिन में गर्मी तो रात में ठंड, IMD ने जताई और गिरावट की संभावना
21-Jun-2025 04:11 PM
By Viveka Nand
Bihar News: बिहार में बाढ़ पूर्व तैयारी की हल्की बारिश में ही पोल खुल गई. जल संसाधन विभाग के तमाम दावों की हवा निकल गई और साधारण बारिश में ही कई जगह तटबंध टूट गए. अब दिखावे के लिए कार्रवाई हो रही है. भद्द पिटने के बाद जल संसाधन विभाग ने कार्यपालक अभियंता समेत सात को सस्पेंड कर दिया है.
तैयारी की खुली पोल तो कार्यपालक अभियंता समेत सात हुए सस्पेंड
जल संसाधन विभाग की तरफ से बताया गया है कि, झारखंड में हो रही लगातार बारिश के कारण वहां से निकलने वाली नदियों के जलस्तर में हुई अप्रत्याशित वृद्धि से जहानाबाद और नालंदा में करीब छह स्थानों पर तटबंधों और बांधों के क्षतिग्रस्त हुआ है. विभाग ने इसे गंभीरता से लिया है। जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी ने शनिवार को आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि तटबंध के क्षतिग्रस्त हिस्से को पुनर्स्थापित करने के लिए युद्धस्तर पर बाढ़ संघर्षात्मक कार्य कराए जा रहे हैं। मौके पर दो अतिरिक्त कार्यपालक और दो अतिरिक्त सहायक अभियंताओं के साथ पटना से संवेदकों को मौके पर भेज दिया गया है। साथ ही, उन्होंने यह भी बताया कि तटबंध की सुरक्षा में लापरवाही बरतने वाले कार्यपालक और कनीय अभियंताओं समेत कुल सात लोगों को निलंबित कर दिया गया है।
संवाददाता सम्मेलन में जल संसाधन विभाग के प्रधान सचिव संतोष कुमार मल्ल और विभाग के अभियंता प्रमुख शरद कुमार भी मौजूद थे। जल संसाधन मंत्री श्री चौधरी ने कहा कि जहानाबाद और नालंदा में निरंजना (फलगू), मुहाने, उत्तर कोयल, सकरी और पंचाने नदियों में अत्यधिक जलस्राव व जलस्तर दर्ज किया गया है। दिनांक 19 जून को संध्या 9.00 बजे जहानाबाद स्थित उदेरास्थान बराज से 73,067 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। जो विगत वर्ष के अधिकतम जलस्राव 6,8268 क्यूसेक से 4439 क्यूसेक अधिक है। फलस्वरूप बराज के निम्न प्रवाह में अवस्थित बंधुगंज काजवे गेज स्टेशन पर 62.15 मीटर का नया उच्चतम जलस्तर दर्ज किया गया। यह पूर्व के उच्चतम स्तर से 0.15 मीटर अधिक है। श्री चौधरी ने बताया कि नदी में अत्यधिक जलस्राव के कारण के कारण 19 जून की रात्रि 1.00 बजे नालंदा जिला के एकंगरसराय प्रखंड में लोकाईन नदी के दाएं किनारे पर अवस्थित जमींदारी बांध केशोपुर ग्राम में क्षतिग्रस्त हो गया। इसके अलावा नालंदा, जहानाबाद और पटना जिलान्तर्गत लोकाईन, भूतही, धोवा और महात्माइन नदी पर अवस्थित बांध भी कुछ स्थानों पर क्षतिग्रस्त हो गए। टूटे हुए तटबंध को पुनर्स्थापित करने के लिए युद्धस्तर पर कार्य किए जा रहे हैं।
जल संसाधन मंत्री ने यह भी कहा कि विभागीय स्तर पर पर्यवेक्षण के क्रम में पाया गया है कि कार्यपालक अभियंता बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल, एकंगरसराय तथा प्रभारी कनीय अभियंताओं द्वारा नालंदा और जहानाबाद जिलान्तर्गत लोकाईन व भूतही नदी पर अवस्थित तटबंधों की सुरक्षा को लेकर घोर लापरवाही बरती गई है। साथ ही, विभाग के निर्देशों का जमकर उल्लंघन किया गया है। ऐसे में कार्यपालक अभियंता बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल एकंगरसराय तथा संबंधित स्थल प्रभारी कनीय अभियंताओं को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। जल संसाधन मंत्री ने यह भी कहा कि इसमें विभाग के कई अन्य वरीय पदाधिकारियों के दायित्वों की जांच की जा रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल सभी तटबंध संरचनाओं की निगरानी सख्त कर दी गई है।