बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, सासाराम में जमीन के लिए हत्या बिहार दिवस 2026: डॉ. एन. विजयलक्ष्मी की भरतनाट्यम प्रस्तुति ने बांधा समां, शक्ति आराधना और देशभक्ति का अद्भुत संगम चैती छठ का तीसरा दिन: अस्ताचलगामी भगवान सूर्य को व्रतियों ने दिया अर्घ्य, पटना के घाटों पर दिखी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रोहतास को 480 करोड़ की सौगात: सीएम नीतीश बोले..बदल चुका है बिहार बिहार में ANTF और STF की बड़ी कार्रवाई: 80 लाख की हीरोइन के साथ 5 तस्कर गिरफ्तार सबसे बड़े गुनाहगार पर एक्शन कब ? महिला MVI की गाड़ी पर सवार होकर वसूली करने वाला 'भतीजा' गया जेल, दफ्तर में भी बैठकर करता था अवैध काम रायफल से खूंटा ठोकाला! बर्थडे पार्टी में आर्केस्ट्रा गर्ल ने बंदूक लहराई, अश्लील गानों पर लगाए ठुमके – वीडियो वायरल BIHAR NEWS : सुनसान पहाड़ पर बिहार सरकार बनाएगी हाई सिक्योरिटी जेल, सम्राट चौधरी ने किया एलान 31 मार्च से पहले कर लें यह 5 काम, नहीं तो बाद में हो सकते है परेशान LALU YADAV : दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा झटका! लालू यादव की याचिका खारिज, रेलवे लैंड फॉर जॉब घोटाले में जांच जारी
19-Feb-2025 07:23 AM
By First Bihar
Bihar News : छात्र-छात्रों को भूगोल के प्रति रूची बढ़ाने को लेकर शिक्षा विभाग कुछ न कुछ नई पहल कर रहा है। ऐसे में अब शिक्षा विभाग के तरफ से थ्रीडी लैब का निर्माण कराया गया है। ताकि भूगोल के प्रति छात्रों में उत्पन्न होने वाली जिज्ञासा को लैब के माध्यम से दूर किया जा सके। उक्त लैब का उद्घाटन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपने प्रगति यात्रा के दौरान करेंगें।
उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय बेलाढ़ी में थ्रीडी लैब का निर्माण शिक्षा विभाग के तरफ से करवाया गया है। इसका मुख्य मकसद भूगोल के बेसिक ज्ञान से छात्र-छात्राओं को रूबरू कराने के साथ उक्त विषय के प्रति रूची बढ़ाना है। थ्रीडी लैब में सोलर सिस्टम का वर्किंग मॉडल को बनाया गया है। सूर्य के चारों तरफ सभी आठों ग्रहों को परिक्रमा करते हुए दिखाया गया है।
इसके साथ ही ग्लोब को भी रखा गया है। तकि छात्रों को सोलर सिस्टम की जानकारी हो सके। सूर्य के चारों तरफ आठों ग्रह बुध, शुक्र, पृथ्वी, मंगल, बृस्पति, शनि, अरूण व अरूण को परिक्रमा करते हुए दिखाया गया है। थ्रीडी लैब में उक्त सोलर सिस्टम के माध्यम से छात्रों को ग्रहों की जानकारी देने में शिक्षकों को भी आसानी होगी।
वहीं, इस लैब की खास बात यह है कि शिक्षक के अभाव में भी छात्र सोलर सिस्टम को समझ सकेंगें। ऐसे में लैब में ऑडियो सिस्टम लगाया गया है। ऑडियो सिस्टम के माध्यम से छात्र सोलर सिस्टम की जानकारी ले सकते हैं। बताया जाता है कि उक्त थ्रीडी लैब बिहार का पहला लैब होगा। जिसका निर्माण किसी सरकारी विद्यालय में हुआ है।