ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में अपराधियों का तांडव: बाइक सवार बदमाशों ने कारोबारी को मारी गोली, दिनदहाड़े फायरिंग से हड़कंप बिहार में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई: पंचमहला से हथियारबंद दो अपराधी गिरफ्तार, सोनू-मोनू गैंग से जुड़े तार मुजफ्फरपुर की पलक ने इंटर साइंस में 5वां रैंक किया हासिल, जिले और स्कूल का नाम किया रोशन निशांत कुमार का बड़ा बयान: 2005 से पहले बिहार में था दंगा और हिंसा का दौर, पिताजी ने बदली तस्वीर ट्रेनों में तत्काल टिकट के लिए नया सिस्टम लागू, लंबी लाइनों और धोखाधड़ी से मिलेगी राहत ट्रेनों में तत्काल टिकट के लिए नया सिस्टम लागू, लंबी लाइनों और धोखाधड़ी से मिलेगी राहत उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने चाणक्य, अशोक और जरासंध से CM नीतीश की तुलना, कहा–दिल्ली से बिहार को करेंगे गाइड चिराग पासवान ने किया बड़ा खुलासा, मुख्यमंत्री की दौड़ से खुद को बताया बाहर, जानिए… नए सीएम पर क्या बोले? Bihar Transport News: परिवहन विभाग के MVI की गाड़ी और 'भतीजा' के अवैध वसूली का खेल, शिकायत पर गाड़ी जब्त...दो हिरासत में पटना जंक्शन पर रेल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख के गहनों के साथ तीन शातिर गिरफ्तार

Home / bihar / patna-news / Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले वोटर लिस्ट में होगा बड़ा...

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले वोटर लिस्ट में होगा बड़ा बदलाव, चुनाव आयोग ने शुरू की तैयारी

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले भारत निर्वाचन आयोग राज्य की मतदाता सूची को अद्यतन और त्रुटिरहित बनाने के लिए विशेष पुनरीक्षण अभियान शुरू करने जा रहा है, जिसमें युवा मतदाताओं को जोड़ने पर विशेष जोर दिया जाएगा।

24-Jun-2025 11:11 AM

By FIRST BIHAR

Bihar Election 2025: भारत निर्वाचन आयोग ने बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले राज्य की मतदाता सूची को पूरी तरह अद्यतन और त्रुटिरहित बनाने की तैयारी शुरू कर दी है। इसके तहत सभी 243 विधानसभा क्षेत्रों में विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम चलाया जाएगा। आयोग जल्द ही इस अभियान की विस्तृत तिथियों और कार्यक्रम की आधिकारिक घोषणा करेगा।


यह विशेष पुनरीक्षण अभियान वर्ष 2025 की अंतिम मतदाता सूची को आधार बनाकर संचालित किया जाएगा। आयोग की ओर से यह इस वर्ष का अंतिम पुनरीक्षण अभियान होगा, जिसके आधार पर मतदाता विधानसभा चुनाव में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इस प्रक्रिया में 1 अक्टूबर 2025 की कट ऑफ तिथि के अनुसार योग्य मतदाताओं के नाम सूची में शामिल किए जाएंगे। 


उदाहरण के लिए, जो युवा 1 जनवरी 2025 को 18 वर्ष के हो जाएंगे, वे उस तिथि को आधार मानकर मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज करा सकते हैं। युवा मतदाताओं को जोड़ने के लिए आयोग ने चार अर्हता तिथियां निर्धारित की हैं – 1 जनवरी, 1 अप्रैल, 1 जुलाई और 1 अक्टूबर। इन तिथियों तक 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले नागरिक मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने के पात्र होंगे।


वर्ष 2025 की अद्यतन मतदाता सूची के अनुसार, राज्य में कुल मतदाताओं की संख्या 7 करोड़ 80 लाख 22 हजार 933 हो गई है, जिनमें 18 से 19 वर्ष के युवा मतदाताओं की संख्या 8 लाख 8 हजार 857 है। इस महत्वपूर्ण चुनावी तैयारी में सभी जिलाधिकारी, निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी और बूथ लेवल अधिकारी सक्रिय रूप से भाग लेंगे। 


आयोग ने मतदाता सूची सुधार को लेकर अब तक कई चरणों में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए हैं, जिनमें सरकारी कर्मचारियों के साथ राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को भी शामिल किया गया है। बता दें कि फिलहाल बिहार विधानसभा चुनाव अक्टूबर या नवंबर 2025 में संभावित हैं। मतदाता सूची में संशोधन का कार्य नामांकन प्रक्रिया तक जारी रहेगा।