Aadhaar Deactivated : 3 करोड़ लोगों का आधार कार्ड हुआ ब्लॉक, ऐसे करें चेक; कहीं लिस्ट में आपका नाम भी तो नहीं है शामिल PAN Card update : शादी के बाद PAN कार्ड में चेंज करवाना है खुद का नाम, तो जानिए क्या है सबसे आसान तरीका; बस करना होगा यह छोटा सा काम Bihar latest crime news : बिहार का अनोखा केस ! एक साथ गांव के सभी सवर्णों पर SC-ST एक्ट के तहत FIR दर्ज; पढ़िए क्या है पूरी खबर Nitish Kumar convoy : अब प्रधानमंत्री की तरह नीतीश कुमार भी करेंगे बुलेटप्रूफ रेंज रोवर की सवारी, जानें गाड़ी की हाईटेक सुरक्षा और लग्जरी खासियत Bihar Bhumi: जमीन विवाद खत्म करने की तैयारी, तय समय सीमा में पूरा होगा विशेष सर्वेक्षण Aadhaar update rules : UIDAI ने बदले नियम, अब नाम, पता और जन्मतिथि अपडेट के लिए जरूरी दस्तावेजों की नई सूची जारी Bihar railway news : बिहार के इस जंक्शन पर 45 दिनों का मेगा ब्लॉक, पटना आने - जाने वाली पैसेंजर ट्रेन 21 तारीख तक रद्द, कई रेलगाड़ी का रूट बदला,जानें.... Bihar Bhumi: सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे को लेकर बिहार सरकार सख्त, 30 साल पुराना कब्जा भी नहीं होगा मान्य BPSC TRE 4 Vacancy : बिहार में चौथे चरण में 44 हजार शिक्षकों की होगी बहाली, फरवरी अंत या मार्च में आ सकता है विज्ञापन Bihar Hospitals Notice : बिहार में 400 अस्पतालों पर कार्रवाई की तैयारी, BSPCB का नोटिस जारी; जानिए क्या है वजह
26-Jun-2025 02:18 PM
By First Bihar
Tejpratap Yadav: जैसे-जैसे बिहार में विधानसभा चुनाव नजदीक आ रहे हैं, राज्य की राजनीति में हलचल और सियासी गतिविधियां तेज होती जा रही हैं। इसी कड़ी में नेता प्रतिपक्ष और राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने एक बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर एक पोस्ट साझा करते हुए जनता से सीधे संवाद की पहल की घोषणा की है।
तेज प्रताप यादव ने लिखा “जनता का दरबार, जनसमस्याओं का सीधा समाधान, आपके बीच, आपकी आवाज़ बनने के लिए तत्पर,आइए साथ मिलकर रचें बिहार का नया अध्याय, सदैव आपके साथ , सदैव बिहार के साथ.. सोमवार दिनांक 30 जून से 26 एम स्ट्रेड रोड स्थित मेरे आवास से जनता दरबार शाम 6 से 8 बजे तक होगी।”
दरअसल, उन्होंने यह भी जानकारी दी कि वे 30 जून, सोमवार से अपने सरकारी आवास 26, एम स्ट्रैंड रोड, पटना में ‘जनता दरबार’ का आयोजन करेंगे। यह दरबार प्रतिदिन शाम 6 बजे से 8 बजे तक चलेगा। इस दौरान वे आम जनता की समस्याएं सुनेंगे और उनके समाधान के लिए त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने की बात कही है।
वहीं, इससे पहले तेज प्रताप यादव मीडिया से बातचीत के दौरान कहा था कि तेज प्रताप यादव ने साफ शब्दों में कहा, "अभी मैं असुरक्षित महसूस कर रहा हूं। मेरी सुरक्षा बढ़ाई जाए क्योंकि मेरी जान को खतरा है। हमारा स्टैंड बिल्कुल क्लियर है, हम अपने स्टैंड से पीछे नहीं हटेंगे।इसके अलावा भी उन्होंने अपने पिता लालू यादव के लिए शुभकामना भी दिया था।
अब इस पोस्ट को लेकर बताया जा रहा है कि आगामी विधानसभा चुनाव से पहले जनता के बीच मजबूत जनसंपर्क स्थापित करने की रणनीति का हिस्सा है। इससे तेज प्रताप न केवल जनता के मुद्दों को प्रत्यक्ष रूप से समझ पाएंगे, बल्कि खुद को एक ज़मीन से जुड़ा नेता भी साबित कर सकेंगे।
ऐसा कयास लगाया जा रहा है कि पार्टी युवा मतदाताओं को खास तौर पर आकर्षित करने की योजना बना रही है, और तेज प्रताप यादव की यह पहल उसी दिशा में एक अहम प्रयास माना जा रहा है। इस बीच राजद कार्यकर्ताओं को भी जनता दरबार में सक्रिय रूप से भाग लेने और स्थानीय मुद्दों को उजागर करने के निर्देश दिए गए हैं। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि तेज प्रताप यादव की यह पहल बिहार की सियासत में कितना असर डालती है।