रेलवे का बड़ा तोहफा! अमृतसर–कटिहार–न्यू जलपाईगुड़ी रूट पर चलेगी खास ट्रेन, देखिए नंबर और टाइमिंग Bihar News : अचानक लोकभवन पहुंचे नीतीश कुमार, क्या मुख्यमंत्री पद से देंगे इस्तीफा? बिहार की सियासत में तेज हुई चर्चा JDU meeting : नीतीश के एक फैसले से क्यों बदल गया जेडीयू का माहौल? मंत्री ने दिया चौंकाने वाला बयान; पढ़िए क्या कहा Bihar Crime News : आम के पेड़ से लटके मिले किशोरी और युवक के शव, गांव में मची सनसनी UPSC Result 2025 : बिहारियों का फिर बजा डंका, जानिए कितने अभ्यर्थी हुए सफल, यहां देखें लिस्ट Bihar politics : बिहार की सियासत में नया अध्याय : निशांत ने संभाली JDU की कमान ! संजय झा के घर विधायकों के साथ हाईलेवल मीटिंग, बनी यह ख़ास रणनीति HRMS Portal Railway: महिला कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए रेलवे का बड़ा कदम, अब इस तरह से कर सकेंगी शिकायत Bihar News : एक ही परिवार से उठी दो अर्थी, मामा-भांजे की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत IAS SUCCESS STORY : छोटे से गांव का बड़ा कमाल : कोचिंग नहीं की… फिर भी UPSC में टॉप! पटना के इशित्व ने कर दिखाया कमाल; सक्सेस स्टोरी हो रही वायरल Bihar Ration Card eKYC : बिहार में राशन कार्डधारियों को इस डेट तक हर हाल में करना होगा यह काम, डेढ़ करोड़ लाभुकों का कट सकता है नाम
17-Apr-2025 07:26 AM
By First Bihar
Bihar Teachers News: बिहार शिक्षा विभाग ने एक महत्वपूर्ण फैसला लेते हुए 7351 महिला शिक्षकों का अंतर जिला ट्रांसफर कर दिया है। इसमें 91 नियमित महिला शिक्षिकाएं और 7260 सक्षमता परीक्षा उत्तीर्ण विशेष शिक्षिकाएं शामिल हैं।
वहीं, ताबदले का यह फैसला दूरी आधारित प्राथमिकता को ध्यान में रखते हुए लिया गया है, जिससे महिला शिक्षकों को नजदीकी जिलों में सेवा देने का अवसर मिलेगा। इस कदम से हजारों महिला शिक्षकों को पारिवारिक और सामाजिक संतुलन बनाए रखने में मदद मिलेगी, साथ ही महिला सशक्तिकरण को भी बल मिलेगा।
बताया जा रहा है कि, ट्रांसफर प्रक्रिया के दौरान पटना जिला सबसे चर्चित रहा, जहां 6772 महिला शिक्षकों ने तबादले के लिए आवेदन किया था। लेकिन चूंकि पटना में पहले से ही शिक्षकों की संख्या अधिक है, इसलिए इन आवेदनों पर फिलहाल निर्णय नहीं लिया गया है। लेकिन चूंकि पटना में पहले से ही शिक्षकों की संख्या अधिक है, इसलिए इन आवेदनों पर फिलहाल निर्णय नहीं लिया गया है।शिक्षा विभाग ने साफ किया है कि इन आवेदनों पर अलग से विचार कर उचित निर्णय लिया जाएगा।
इधर, इस बार स्थानांतरण के लिए विशेष परिस्थिति के तहत कुल 1,90,000 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 51,284 शिक्षक अंतर जिला स्थानांतरण के लिए पात्र माने गए हैं।