बिहार में अपराधियों का तांडव: बाइक सवार बदमाशों ने कारोबारी को मारी गोली, दिनदहाड़े फायरिंग से हड़कंप बिहार में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई: पंचमहला से हथियारबंद दो अपराधी गिरफ्तार, सोनू-मोनू गैंग से जुड़े तार मुजफ्फरपुर की पलक ने इंटर साइंस में 5वां रैंक किया हासिल, जिले और स्कूल का नाम किया रोशन निशांत कुमार का बड़ा बयान: 2005 से पहले बिहार में था दंगा और हिंसा का दौर, पिताजी ने बदली तस्वीर ट्रेनों में तत्काल टिकट के लिए नया सिस्टम लागू, लंबी लाइनों और धोखाधड़ी से मिलेगी राहत ट्रेनों में तत्काल टिकट के लिए नया सिस्टम लागू, लंबी लाइनों और धोखाधड़ी से मिलेगी राहत उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने चाणक्य, अशोक और जरासंध से CM नीतीश की तुलना, कहा–दिल्ली से बिहार को करेंगे गाइड चिराग पासवान ने किया बड़ा खुलासा, मुख्यमंत्री की दौड़ से खुद को बताया बाहर, जानिए… नए सीएम पर क्या बोले? Bihar Transport News: परिवहन विभाग के MVI की गाड़ी और 'भतीजा' के अवैध वसूली का खेल, शिकायत पर गाड़ी जब्त...दो हिरासत में पटना जंक्शन पर रेल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख के गहनों के साथ तीन शातिर गिरफ्तार
24-Jun-2025 08:21 PM
By First Bihar
PATNA: बिहार में एक बार फिर भ्रष्टाचार का चेहरा बेनकाब हुआ है। राज्य के पटना पार्क प्रमंडल के डिविजनल फॉरेस्ट ऑफिसर (DFO) सुबोध कुमार गुप्ता पर आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का गंभीर आरोप सामने आया है। इस मामले में स्पेशल विजिलेंस यूनिट (SVU) ने मंगलवार को पटना समेत राज्य के कई शहरों में एक साथ छापेमारी की कार्रवाई की। जिसके बाद उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया।
राजधानी पटना के पॉश इलाके में फ्लैट, दुकानें और अन्य शहरों में प्लॉट
विजिलेंस की टीम ने पटना के बोरिंग रोड स्थित अंबा अपार्टमेंट में स्थित सुबोध कुमार गुप्ता के आवास पर छापा मारा, जहां से महत्वपूर्ण दस्तावेज और संपत्ति से जुड़े साक्ष्य बरामद हुए। जांच में यह सामने आया है कि गुप्ता के पास पटना में कई फ्लैट और दुकानें हैं। इसके अतिरिक्त दानापुर, नालंदा और वैशाली जैसे शहरों में भी उनके नाम पर कीमती प्लॉट पाए गए हैं, जिनकी बाजार कीमत करोड़ों में आंकी जा रही है।
पत्नी के खाते में मिले 41 लाख रुपये
विजिलेंस जांच में यह भी सामने आया कि सुबोध कुमार गुप्ता और उनकी पत्नी के नाम संयुक्त बैंक खाता है, जिसमें 41 लाख रुपये जमा मिले हैं। प्रारंभिक जांच में यह राशि संदिग्ध स्रोतों से प्राप्त मानी जा रही है, जिसकी जांच की जा रही है।
विजिलेंस यूनिट ने किया केस दर्ज, DFO निलंबित
स्पेशल विजिलेंस यूनिट ने इस मामले में DFO गुप्ता के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति रखने के तहत केस दर्ज कर लिया है। इसके तुरंत बाद सरकार ने उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। इस कार्रवाई के बाद SVU की टीम उनके अन्य संपत्ति, बैंक खाते, निवेश और दस्तावेजों की गहनता से जांच कर रही है।
अधिकारियों के मुताबिक, संपत्ति का स्तर हैरान करने वाला
SVU अधिकारियों के मुताबिक, सुबोध कुमार गुप्ता की संपत्ति और आय का अंतर इतना अधिक है कि प्रारंभिक तौर पर ही यह स्पष्ट हो गया है कि उन्होंने सरकारी पद का दुरुपयोग कर अवैध तरीके से भारी संपत्ति अर्जित की है। आगे की जांच में और भी संपत्ति, निवेश और लेनदेन की जानकारी सामने आ सकती है। विशेष निगरानी टीम अब आय के स्रोत, भूमि क्रय के दस्तावेज, बैंक ट्रांजैक्शन, और आयकर रिटर्न की जांच कर रही है। जल्द ही इस मामले में आर्थिक अपराध इकाई (EOU) और प्रवर्तन निदेशालय (ED) को भी जोड़ा जा सकता है।




