बंद कमरे में चल रहा था गंदा काम: नशे की हालत में चौकीदार और मालिक समेत तीन युवतियां गिरफ्तार Bihar News: पेपर लीक कांड के मास्टरमाइंड संजीव मुखिया का दाहिना हाथ 'मुखिया' गिरफ्तार, दर्जनों खेल में था शामिल, EOU ने पटना से किया अरेस्ट... पिता की सिलाई मशीन से बुना सपना, बेटी शाजिया ने किया साकार: आर्ट्स में बिहार की तीसरी टॉपर बनकर रचा इतिहास पति-पत्नी और वो का मामला: मास्टर के प्यार में पागल बीवी ने पति का घोंट डाला गला, इलाके में मचा हड़कंप बगहा की नासरीन प्रवीण बनीं बिहार आर्ट्स की थर्ड टॉपर, उत्तर बिहार में रहीं अव्वल Bihar Topper Success Story: नाना के निधन से टूटा मन, फिर भी नहीं हारी हिम्मत, गया की निशु बनी बिहार टॉपर बिहार में अपराधियों का तांडव: बाइक सवार बदमाशों ने कारोबारी को मारी गोली, दिनदहाड़े फायरिंग से हड़कंप बिहार में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई: पंचमहला से हथियारबंद दो अपराधी गिरफ्तार, सोनू-मोनू गैंग से जुड़े तार मुजफ्फरपुर की पलक ने इंटर साइंस में 5वां रैंक किया हासिल, जिले और स्कूल का नाम किया रोशन निशांत कुमार का बड़ा बयान: 2005 से पहले बिहार में था दंगा और हिंसा का दौर, पिताजी ने बदली तस्वीर
12-Jun-2025 08:29 PM
By First Bihar
DARBHANGA: बिहार उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा आज एक दिवसीय दौरे पर दरभंगा पहुंचे। जहां बीजेपी कार्यकर्तांओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। टोपी और गमछा पहनाकर डिप्टी सीएम विजय सिन्हा का दरभंगा में अभिनंदन किया गया। इस दौरान उन्होंने बीजेपी नेता और कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। वही जिला अतिथि गृह में मीडिया कर्मियों से भी बातचीत की। इस दौरान उन्होंने एनडीए सरकार की उपलब्धियों को गिनाया वहीं दूसरी तरफ लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष व कांग्रेस नेता राहुल गांधी और बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष व राजद नेता तेजस्वी यादव पर तंज कसते हुए जोरदार हमला बोला।
विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि यह दुर्भाग्य की बात है कि केंद्र हो चाहे राज्य दोनों जगहों के नेता प्रतिपक्ष पप्पू और अप्पू के रोल में है। दूसरे के लिखे हुए कंटेंट और दूसरी की दी हुई सलाह से अपनी बातों को रखते हैं। विजय सिन्हा ने आगे कहा कि जबकि हम लोग विपक्ष भी अच्छा काम करता है तो उसकी सराहना करते हैं। अगर हमलोग में किसी प्रकार की कमी दिखती है तो उसे भी सुधारने का प्रयास करते हैं.
लेकिन ये परिवारवाद, सोने के चम्मच लेकर जन्म लेने वाले राहुल गांधी और तेजस्वी यादव की अपनी सोच तक भी नहीं है। ये लोग तो चार्टर विमान पर अपना बर्थडे मनाने वाले लोग हैं। यह लोग क्या जनता और देश की हित की बात करेंगे। वहीं उन्होंने प्रधानमंत्री की तारीफ करते हुए कहा कि मोदी ने 11 साल में देश को चौमुखी विकास की ओर ले गए हैं। लेकिन यह सब पप्पू और अप्पू को दिखाई ही नहीं देता है।