ब्रेकिंग न्यूज़

बेगूसराय में 12 घंटे में तीसरी वारदात, नाबालिग छात्र आयुष की गोली मारकर हत्या दो सगे भाइयों से शादी रचाने वाली महिला प्रेग्नेंट, घर में आने वाला है नया मेहमान बिहटा में पीडियाट्रिक एंडोक्राइनोलॉजी कार्यशाला का सफल आयोजन, ग्रोथ हार्मोन थेरेपी पर विशेषज्ञों ने दी जानकारी बेलगाम स्कॉर्पियो ने 2 युवतियों को रौंदा, मौत से गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम हंगामा बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा में गोल संस्थान का शानदार प्रदर्शन, कई छात्रों ने 90% से अधिक अंक हासिल किए, कोचिंग के छात्रों ने मनाया सफलता का उत्सव बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, सासाराम में जमीन के लिए हत्या बिहार दिवस 2026: डॉ. एन. विजयलक्ष्मी की भरतनाट्यम प्रस्तुति ने बांधा समां, शक्ति आराधना और देशभक्ति का अद्भुत संगम चैती छठ का तीसरा दिन: अस्ताचलगामी भगवान सूर्य को व्रतियों ने दिया अर्घ्य, पटना के घाटों पर दिखी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रोहतास को 480 करोड़ की सौगात: सीएम नीतीश बोले..बदल चुका है बिहार बिहार में ANTF और STF की बड़ी कार्रवाई: 80 लाख की हीरोइन के साथ 5 तस्कर गिरफ्तार

Home / bihar / patna-news / Bihar cabinet: नीतीश कैबिनेट की बैठक में 51 एजेंडों पर लगी मुहर, 17,266...

Bihar cabinet: नीतीश कैबिनेट की बैठक में 51 एजेंडों पर लगी मुहर, 17,266 करोड़ की सड़क परियोजनाओं को मंजूरी

Bihar cabinet: मुख्यमंत्री सचिवालय (Chief Minister's Secretariat) के कैबिनेट हॉल में चल रही नीतीश कैबिनेट (nitish cabinet) की अहम बैठक संपन्न हो गई। कैबिनेट की बैठक में तमाम विभागों के मंत्री मौजूद रहे।

13-Feb-2025 06:12 PM

By First Bihar

CM Nitish Cabinet Meeting : मुख्यमंत्री सचिवालय (Chief Minister's Secretariat) के कैबिनेट हॉल में शाम 5 बजे से चल रही नीतीश कैबिनेट (nitish cabinet) की अहम बैठक खत्म हो गयी है। कैबिनेट की बैठक में तमाम विभागों के मंत्री मौजूद रहे। 


मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (cm nitish kumar) की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में विभिन्न विभागों से जुड़े कई महत्वपूर्ण एजेडों पर कैबिनेट की मुहर लगी है। मंत्री परिषद की बैठक में बिहार के विकास के लिए 51 प्रस्तावों पर सरकार की मुहर लगी है। 


कैबिनेट की बैठक में आज ग्रामीण कार्य विभाग के अन्तर्गत 11,251 पथों की स्वीकृति दी गयी है। जिसकी कुल लंबाई 19 हजार 867 किलोमीटर है। कैबिनेट से इन पथों की कुल लागत 17,266 करोड़ रूपये की स्वीकृति प्रदान की गयी है। इससे सभी 38 जिलों में जितनी खराब सड़कें हैं, उनका 7 साल तक दीर्घकालीन प्रबंधन एवं अनुरक्षण हो सकेगा।ॉ


समस्तीपुर के डेवलपमेंट के लिए सरकार ने प्रस्ताव को मंजूरी दी है। मगध महिला कॉलेज में ऑडिटोरियम और विज्ञान भवन बनेगा। जिस पर 47 करोड़ से अधिक खर्च होगा। छपरा के राजेंद्र कॉलेज में भी शैक्षणिक भवन बनेगा। इस पर 61 करोड़ रूपया खर्च होगा। स्कूल के बच्चे  को यूनिफॉर्म की राशि अब सत्र शुरू होने से पहले मिल जाएगी। बच्चे इस साल यूनिफार्म पहन कर स्कूल आएंगे। बेतिया में जलापूर्ति योजना के तहत 61 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। सहरसा में सब रजिस्ट्री ऑफिस खोला जाएगा। उच्च न्यायालय के सेवानिवृत न्यायाधीश मुख्य न्यायाधीश को घरेलू सहायता के तहत नियमावली को मंजूरी दी गई है। पटना के स्टेट गेस्ट हाउस के अधीक्षक का कार्यकाल 1 साल के लिए बढ़ाया गया है।