निशांत कुमार का बड़ा बयान: 2005 से पहले बिहार में था दंगा और हिंसा का दौर, पिताजी ने बदली तस्वीर ट्रेनों में तत्काल टिकट के लिए नया सिस्टम लागू, लंबी लाइनों और धोखाधड़ी से मिलेगी राहत ट्रेनों में तत्काल टिकट के लिए नया सिस्टम लागू, लंबी लाइनों और धोखाधड़ी से मिलेगी राहत उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने चाणक्य, अशोक और जरासंध से CM नीतीश की तुलना, कहा–दिल्ली से बिहार को करेंगे गाइड चिराग पासवान ने किया बड़ा खुलासा, मुख्यमंत्री की दौड़ से खुद को बताया बाहर, जानिए… नए सीएम पर क्या बोले? Bihar Transport News: परिवहन विभाग के MVI की गाड़ी और 'भतीजा' के अवैध वसूली का खेल, शिकायत पर गाड़ी जब्त...दो हिरासत में पटना जंक्शन पर रेल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख के गहनों के साथ तीन शातिर गिरफ्तार पटना जंक्शन पर रेल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख के गहनों के साथ तीन शातिर गिरफ्तार बिहार में पैक्स चुनाव में बड़ा बदलाव: अब आम लोग भी बन सकेंगे सदस्य… जानिए कैसे बदल गई पूरी प्रक्रिया Bihar Bhumi: बिहार में जमीन सर्वे और भूमि रिकॉर्ड डिजिटलाइजेशन की रफ्तार हुई धीमी, 4.6 करोड़ आवेदन लंबित; फेल होगी डेडलाइन?
26-Jun-2025 03:38 PM
By FIRST BIHAR
Amrit Bharat Express Train: बिहार को चुनावी साल में एक और रेल सौगात मिलने जा रही है। राज्य की तीसरी अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन जुलाई महीने में शुरू की जा सकती है। इस ट्रेन का संचालन मुजफ्फरपुर से हावड़ा के बीच किया जाएगा। रेलवे ने इसकी तैयारियों को तेज कर दिया है।
सोनपुर मंडल के डीआरएम विवेक भूषण सूद ने बुधवार को मुजफ्फरपुर जंक्शन का निरीक्षण किया। उन्होंने प्लेटफॉर्म नंबर 7 और 8 के साथ-साथ वाशिंग पिट एरिया का भी जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को हर तकनीकी स्तर पर समय पर तैयारी पूरी करने के निर्देश भी दिए।
फिलहाल ट्रेन के संचालन की अंतिम तारीख रेलवे बोर्ड द्वारा घोषित नहीं की गई है, लेकिन उम्मीद है कि जुलाई में परिचालन शुरू हो जाएगा। वर्तमान में मुजफ्फरपुर से हावड़ा या कोलकाता के लिए चलने वाली ट्रेनों को यह दूरी तय करने में 12 से 14 घंटे का समय लगता है। वहीं, अमृत भारत ट्रेन से यह दूरी करीब 10 घंटे में पूरी की जा सकेगी।
बिहार में अभी दो अमृत भारत ट्रेनों का संचालन हो रहा है। एक ट्रेन दरभंगा से दिल्ली और दूसरी मुजफ्फरपुर के रास्ते सहरसा से मुंबई को जाती है। बता दें कि अमृत भारत एक्सप्रेस पूरी तरह नॉन-एसी ट्रेन होती है, जिसमें स्लीपर और अनारक्षित डिब्बे होते हैं। ट्रेन के दोनों सिरों पर इंजन लगे होते हैं, जिससे यह 'पुश-पुल तकनीक' पर चलती है। इसी तकनीक की वजह से यह ट्रेन सामान्य मेल-एक्सप्रेस ट्रेनों की तुलना में तेज गति से चलती है।