ब्रेकिंग न्यूज़

रेलवे का बड़ा तोहफा! अमृतसर–कटिहार–न्यू जलपाईगुड़ी रूट पर चलेगी खास ट्रेन, देखिए नंबर और टाइमिंग Bihar News : अचानक लोकभवन पहुंचे नीतीश कुमार, क्या मुख्यमंत्री पद से देंगे इस्तीफा? बिहार की सियासत में तेज हुई चर्चा JDU meeting : नीतीश के एक फैसले से क्यों बदल गया जेडीयू का माहौल? मंत्री ने दिया चौंकाने वाला बयान; पढ़िए क्या कहा Bihar Crime News : आम के पेड़ से लटके मिले किशोरी और युवक के शव, गांव में मची सनसनी UPSC Result 2025 : बिहारियों का फिर बजा डंका, जानिए कितने अभ्यर्थी हुए सफल, यहां देखें लिस्ट Bihar politics : बिहार की सियासत में नया अध्याय : निशांत ने संभाली JDU की कमान ! संजय झा के घर विधायकों के साथ हाईलेवल मीटिंग, बनी यह ख़ास रणनीति HRMS Portal Railway: महिला कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए रेलवे का बड़ा कदम, अब इस तरह से कर सकेंगी शिकायत Bihar News : एक ही परिवार से उठी दो अर्थी, मामा-भांजे की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत IAS SUCCESS STORY : छोटे से गांव का बड़ा कमाल : कोचिंग नहीं की… फिर भी UPSC में टॉप! पटना के इशित्व ने कर दिखाया कमाल; सक्सेस स्टोरी हो रही वायरल Bihar Ration Card eKYC : बिहार में राशन कार्डधारियों को इस डेट तक हर हाल में करना होगा यह काम, डेढ़ करोड़ लाभुकों का कट सकता है नाम

बिहार चुनाव से पहले बड़ा सर्वे: तेजस्वी यादव CM पद के सबसे पसंदीदा उम्मीदवार, प्रशांत किशोर ने नीतीश को पछाड़ा

सर्वे एजेंसी सी-वोटर ने बिहार विधानसभा को लेकर सर्वे किया है. इस सर्वे में कहा गया है कि बिहार में मुख्यमंत्री पद के लिए सबसे पसंदीदा चेहरा तेजस्वी यादव बने हुए हैं. सर्वे में 36 फीसदी लोगों ने तेजस्वी यादव को अपनी पहली पसंद बताया है।

16-Apr-2025 08:30 PM

By First Bihar

PATNA: बिहार में इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी पारा लगातार चढ़ता जा रहा है. एक ओर जहां एनडीए गठबंधन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में एक बार फिर सत्ता में वापसी का दावा कर रहा है, वहीं महागठबंधन की ओर से तेजस्वी यादव परिवर्तन की उम्मीद जता रहे हैं. तेज होती राजनीतिक सरगर्मी के बीच एक नया सर्वे सामने आया है, जो कई नेताओं के चेहरे पर मुस्कान ला सकता है तो कुछ के लिए चेतावनी भी साबित हो सकता है.


C वोटर का सर्वे

सर्वे एजेंसी सी-वोटर ने बिहार विधानसभा को लेकर सर्वे किया है. इस सर्वे में कहा गया है कि बिहार में मुख्यमंत्री पद के लिए सबसे पसंदीदा चेहरा तेजस्वी यादव बने हुए हैं. सर्वे में 36 फीसदी लोगों ने तेजस्वी यादव को अपनी पहली पसंद बताया है. हालांकि, सी-वोटर के पिछले सर्वे में तेजस्वी को 41 प्रतिशत लोगों ने सीएम पद के लिए पसंद किया था.  पिछले सर्वे की तुलना में तेजस्वी की लोकप्रियता पांच प्रतिशत कम हुई है, फिर भी सी-वोटर का सर्वे कह रहा है कि तेजस्वी टॉप पर बने हुए हैं.


प्रशांत किशोर ने चौंकाया, नीतीश तीसरे नंबर पर

इस सर्वे का सबसे बड़ा सरप्राइज रहे जनसुराज अभियान के नेता प्रशांत किशोर, जिन्हें 17 फीसदी लोगों ने मुख्यमंत्री पद के लिए सही उम्मीदवार बताया है. सर्वे की रिपोर्ट के मुताबिक प्रशांत किशोर नीतीश कुमार से आगे निकल गए हैं. बिहार के सिर्फ 15 प्रतिशत लोग नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री पद का सही उम्मीदवार मान रहे हैं. सर्वे रिपोर्ट बता रहा है कि मुख्यमंत्री पद के मौजूदा दावेदारों में उनकी लोकप्रियता में गिरावट आई है.


वहीं राज्य के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी को 13 फीसदी लोगों ने मुख्यमंत्री पद का सही दावेदार माना है. सर्वे के मुताबिक लोगों की पसंद के मामले में वे चौथे स्थान पर हैं. लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के अध्यक्ष चिराग पासवान को इस दौड़ में 6 फीसदी लोगों का समर्थन हासिल हुआ है.


तेजस्वी की गिरती लेकिन मजबूत पकड़, प्रशांत और सम्राट में उछाल

सी-वोटर के पिछले सर्वे में तेजस्वी यादव को पिछली बार 41 फीसदी लोगों ने समर्थन दिया था, इस बार ये आंकड़ा घटकर 36 प्रतिशत रह गया है. यानि उनके समर्थन में पांच फीसदी की गिरावट देखी गई है. इसके उलट प्रशांत किशोर और सम्राट चौधरी दोनों की लोकप्रियता में उछाल आया है। प्रशांत किशोर को दो प्रतिशत तो सम्राट चौधरी को पांच प्रतिशत ज्यादा लोगों ने समर्थन दिय़ा है. 


सर्वे रिपोर्ट को सही मानें तो नीतीश कुमार की स्थिति थोड़ी चिंताजनक मानी जा सकती है, क्योंकि उनके समर्थन में तीन फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है. एक ओर जहां एनडीए चीख-चीख कर कह रहा है कि 2025 में नीतीश कुमार ही सीएम पद के दावेदार होंगे. वहीं, सी-वोटर का सर्वे उनकी उम्मीदों को झटका दे रहा है. 


सरकार के कामकाज पर मिली-जुली प्रतिक्रिया

सर्वे में यह भी पूछा गया कि लोग मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के काम से कितने संतुष्ट हैं. इस पर 58 फीसदी लोगों ने संतोष जताया, जबकि 41 फीसदी असंतुष्ट नजर आए. इसी तरह जब लोगों से नीतीश सरकार के ओवरऑल प्रदर्शन के बारे में पूछा गया, तो 65 फीसदी लोग सरकार के काम से संतुष्ट दिखे, वहीं 34 फीसदी लोगों ने असंतोष जताया.