बंद कमरे में चल रहा था गंदा काम: नशे की हालत में चौकीदार और मालिक समेत तीन युवतियां गिरफ्तार Bihar News: पेपर लीक कांड के मास्टरमाइंड संजीव मुखिया का दाहिना हाथ 'मुखिया' गिरफ्तार, दर्जनों खेल में था शामिल, EOU ने पटना से किया अरेस्ट... पिता की सिलाई मशीन से बुना सपना, बेटी शाजिया ने किया साकार: आर्ट्स में बिहार की तीसरी टॉपर बनकर रचा इतिहास पति-पत्नी और वो का मामला: मास्टर के प्यार में पागल बीवी ने पति का घोंट डाला गला, इलाके में मचा हड़कंप बगहा की नासरीन प्रवीण बनीं बिहार आर्ट्स की थर्ड टॉपर, उत्तर बिहार में रहीं अव्वल Bihar Topper Success Story: नाना के निधन से टूटा मन, फिर भी नहीं हारी हिम्मत, गया की निशु बनी बिहार टॉपर बिहार में अपराधियों का तांडव: बाइक सवार बदमाशों ने कारोबारी को मारी गोली, दिनदहाड़े फायरिंग से हड़कंप बिहार में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई: पंचमहला से हथियारबंद दो अपराधी गिरफ्तार, सोनू-मोनू गैंग से जुड़े तार मुजफ्फरपुर की पलक ने इंटर साइंस में 5वां रैंक किया हासिल, जिले और स्कूल का नाम किया रोशन निशांत कुमार का बड़ा बयान: 2005 से पहले बिहार में था दंगा और हिंसा का दौर, पिताजी ने बदली तस्वीर
13-Jun-2025 04:32 PM
By FIRST BIHAR
Ahmedabad Plane Crash: अहमदाबाद में हुए दर्दनाक प्लेन क्रैश में अब तक 265 लोगों के शव बरामद किए जा चुके हैं। इनमें 241 यात्री और क्रू मेंबर्स शामिल हैं, जबकि 5 शव उस मेडिकल हॉस्टल से मिले हैं, जहां विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ था। इस हादसे में बिहार की बेटी मनीषा थापा की भी मौत हो गई है।
दरअसल, मनीषा थापा मूल रूप से नेपाल के विराटनगर की रहने वाली थीं, लेकिन उनका जन्म पटना में हुआ था। उनके पिता राजू थापा वर्तमान में बिहार पुलिस में बेगूसराय में पोस्टेड हैं, जबकि मां लक्ष्मी थापा गृहिणी हैं। उनका छोटा भाई अमित थापा अभी पढ़ाई कर रहा है।
मनीषा शुरू में इंडिगो एयरलाइंस से जुड़ी थीं, लेकिन बाद में उन्होंने एयर इंडिया में एयर होस्टेस के रूप में काम शुरू किया था। मनीषा के दो चाचा बबलू थापा और गुड्डू थापा बिहार स्पेशल आर्म्ड पुलिस में हवलदार हैं और इनकी पोस्टिंग बटालियन नंबर 1 में है। पूरा परिवार पटना के जगदेव पथ स्थित श्यामा अपार्टमेंट के पास रहता है।
एयर इंडिया की फ्लाइट AI-171 ने गुरुवार दोपहर 1:38 बजे अहमदाबाद से लंदन के लिए उड़ान भरी थी। फ्लाइट में 230 यात्री और 12 क्रू मेंबर्स सवार थे। उड़ान भरने के सिर्फ दो मिनट बाद ही यह विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान में 169 भारतीय, 53 ब्रिटिश, 7 पुर्तगाली, और 1 कनाडाई नागरिक सवार थे।
यात्रियों में 103 पुरुष, 114 महिलाएं, 11 बच्चे और 2 नवजात शामिल थे। हादसे में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी की भी मौत हो गई है, जबकि सिर्फ एक यात्री की जान बच सकी है। मनीषा के निधन की खबर मिलने के बाद उनका परिवार पटना से अहमदाबाद के लिए रवाना हो चुका है। पड़ोसियों ने बताया कि मनीषा काफी होनहार और मेहनती लड़की थी।