बेगूसराय में 12 घंटे में तीसरी वारदात, नाबालिग छात्र आयुष की गोली मारकर हत्या दो सगे भाइयों से शादी रचाने वाली महिला प्रेग्नेंट, घर में आने वाला है नया मेहमान बिहटा में पीडियाट्रिक एंडोक्राइनोलॉजी कार्यशाला का सफल आयोजन, ग्रोथ हार्मोन थेरेपी पर विशेषज्ञों ने दी जानकारी बेलगाम स्कॉर्पियो ने 2 युवतियों को रौंदा, मौत से गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम हंगामा बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा में गोल संस्थान का शानदार प्रदर्शन, कई छात्रों ने 90% से अधिक अंक हासिल किए, कोचिंग के छात्रों ने मनाया सफलता का उत्सव बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, सासाराम में जमीन के लिए हत्या बिहार दिवस 2026: डॉ. एन. विजयलक्ष्मी की भरतनाट्यम प्रस्तुति ने बांधा समां, शक्ति आराधना और देशभक्ति का अद्भुत संगम चैती छठ का तीसरा दिन: अस्ताचलगामी भगवान सूर्य को व्रतियों ने दिया अर्घ्य, पटना के घाटों पर दिखी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रोहतास को 480 करोड़ की सौगात: सीएम नीतीश बोले..बदल चुका है बिहार बिहार में ANTF और STF की बड़ी कार्रवाई: 80 लाख की हीरोइन के साथ 5 तस्कर गिरफ्तार
12-Feb-2025 08:08 AM
By FIRST BIHAR
Bihar Ips News: बिहार के एक आईपीएस अधिकारी को सजा दी गई है। सारण के तत्कालीन एसपी पंकज कुमार राज को 'परिनिंदा' का दंड दिया गया है. गृह विभाग ने 2006 बैच के आईपीएस अधिकारी पंकज कुमार राज को परीनिंदा की सजा दी है। पंकज राज वर्तमान में नागरिक सुरक्षा में एसपी सह सहायक निदेशक के पद पर पदस्थापित हैं।
सारण के तत्कालीन एसपी पंकज कुमार राज के खिलाफ बालू के अवैध खनन,भंडारण एवं परिवहन में माफियाओं को संरक्षित करने और व्याप्त भ्रष्टाचार के आरोप लगे थे। इस मामले की जांच निगरानी से कराई गई। गृह विभाग ने इनके खिलाफ विभागीय कार्यवाही भी संचालित की। गृह विभाग की कार्यवाही में IPS अधिकारी पंकज राज पर लगे आरोप सही पाए जाने के बाद यह कार्रवाई की गई है।
विभागीय दंड देने से पहले गृह विभाग ने संघ लोक सेवा आयोग से सहमति मांगी।दंडात्मक कार्रवाई करने को लेकर गृह विभाग ने यूपीएससी के पास प्रस्ताव भेजा। संघ लोक सेवा आयोग ने आईपीएस अधिकारी के खिलाफ परी निंदा की सजा देने के अनुशंसा की है ।इसके बाद गृह विभाग की तरफ से आदेश जारी कर दिया गया है।