ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Budget Session 2026: बिहार विधानसभा बजट सत्र का तीसरा दिन, सदन के बाहर लगे ‘नीतीश कुमार, हाय-हाय के नारे’ Bihar Budget Session 2026: बिहार विधानसभा बजट सत्र का तीसरा दिन, सदन के बाहर लगे ‘नीतीश कुमार, हाय-हाय के नारे’ Bihar government drainage : टाल इलाके में जल जमाव की समस्या का कब होगा निदान, सदन में उठा सवाल तो जल संसाधन विभाग ने बताया समय और पूरा तरीका NEET student case : 'नीट मामले में बोलने पर पुलिस अधिकारियों का आता है फोन', RJD MLA भाई वीरेंद्र का सनसनीखेज खुलासा, बताया किसको बचा रही सरकार Bihar Budget Session 2026-27 : बिहार विधानसभा बजट सत्र के तीसरे दिन की कार्यवाही शुरू, आज तेजस्वी यादव भी राज्यपाल के अभिभाषण पर रखेंगे अपनी बात Aadhaar Deactivated : 3 करोड़ लोगों का आधार कार्ड हुआ ब्लॉक, ऐसे करें चेक; कहीं लिस्ट में आपका नाम भी तो नहीं है शामिल PAN Card update : शादी के बाद PAN कार्ड में चेंज करवाना है खुद का नाम, तो जानिए क्या है सबसे आसान तरीका; बस करना होगा यह छोटा सा काम Bihar latest crime news : बिहार का अनोखा केस ! एक साथ गांव के सभी सवर्णों पर SC-ST एक्ट के तहत FIR दर्ज; पढ़िए क्या है पूरी खबर Nitish Kumar convoy : अब प्रधानमंत्री की तरह नीतीश कुमार भी करेंगे बुलेटप्रूफ रेंज रोवर की सवारी, जानें गाड़ी की हाईटेक सुरक्षा और लग्जरी खासियत Bihar Bhumi: जमीन विवाद खत्म करने की तैयारी, तय समय सीमा में पूरा होगा विशेष सर्वेक्षण

7 दिन होने को है..कब माफी मांगोगे लालू-तेजस्वी?..अंबेडकर के अपमान को लेकर पूरे पटना में लगा यह पोस्टर

यह पोस्टर किसने लगाया है यह स्पष्ट नहीं हो पा रहा है, क्योंकि पोस्टर पर ना तो बीजेपी पार्टी का नाम है और ना ही किसी नेता का नाम है। लेकिन आशंका जतायी जा रही है कि बीजेपी ने ही इस पोस्टर को पूरे पटना में लगाया है।

bihar

17-Jun-2025 05:07 PM

By First Bihar

 PATNA: बिहार में बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर विवाद पर सियासत थमने का नाम नहीं ले रही है। बीजेपी इसे मुद्दे को लेकर राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव पर हमलावर है। बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने यहां तक कह दिया है कि बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर के तस्वीर को अपने पैर के पास रखने के मामले में जब तक लालू माफी नहीं मांगेंगे, तब पूरे बिहार में आंदोलन होगा। वही केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि लालू को बिहार और देश कभी माफ नहीं करेगा। भीमराव अंबेडकर के अपमान को लेकर पटना में लालू के खिलाफ पोस्टर लगाया है। 


यह पोस्टर किसने लगाया है यह स्पष्ट नहीं हो पा रहा है, क्योंकि पोस्टर पर ना तो बीजेपी पार्टी का नाम है और ना ही किसी नेता का नाम है। लेकिन आशंका जतायी जा रही है कि बीजेपी ने ही इस पोस्टर को पूरे पटना में लगाया है। इस पोस्टर से माध्यम से लालू और तेजस्वी पर निशाना साधा गया है। यह कहा गया है कि मामले के सात दिन हो गये हैं लेकिन अभी तक ना तो लालू ने माफी मांगी और ना ही तेजस्वी ने देश और राज्य की जनता से माफी मांगी। यह सवाल पूछा गया है कि आखिर दोनों नेता कब तक माफी मांगेंगे। 


यूं कहे कि विपक्ष को बैठे बिठाये आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव और तेजस्वी यादव पर हमला करने का मौका लालू के जन्मदिन के दिन मिल गया। बीजेपी ने भी लालू पर संविधान निर्माता बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की तस्वीर के पास पैर रखकर अपमान करने का आरोप लगाया है। लालू के जन्मदिन की यह तस्वीर है जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। जिसे देखकर दलित समाज के लोगों में आक्रोश देखने को मिल रहा है। 


बीजेपी इस तस्वीर को लेकर लालू और तेजस्वी पर हमलावर है और दोनों राजद नेताओं से देश और प्रदेश की जनता से माफी मांगने को कह रही है। बीजेपी ने आरजेडी को दलित विरोधी पार्टी करार दिया है। इसे लेकर किसी ने पूरे पटना में लालू की उस विवादित तस्वीर को लगा दिया है। जिसे देखकर वहां से गुजरने वाले लोग भी हैरान हैं। पोस्टर पर लिखा हुआ है कि बाबा साहेब का लालू ने अपमान किया है। 7 दिन होने को है, कब माफी मांगोंगे लालू-तेजस्वी? बताया जाता है कि पटना में इस पोस्टर को बीजेपी ने लगाया है लेकिन पोस्टर में कही भी ना तो भाजपा का नाम लिखा हुआ है और ना ही किसी बीजेपी नेता का नाम लिखा हुआ है। 


दरअसल, राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के जन्मदिन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें लालू अपने आवास पर कुर्सी पर पैर रखकर बैठे नजर आ रहे हैं। तभी एक समर्थक उन्हें आंबेडकर की तस्वीर भेंट करता है। इस दौरान आरजेडी सुप्रीमो तस्वीर को अपने हाथ में नहीं लेते हैं। समर्थक लालू के पैरों के पास ही आंबेडकर की तस्वीर रखकर फोटों खिचवाने लगते हैं। जिसे बीजेपी बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर का अपमान बता रही है। एनडीए के नेता अंबेडकर के इस अपमान को लेकर लालू से माफी मांगने को कह रहे हैं। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने तो यहां तक कह दिया है कि जब तक लालू माफी नहीं मांगेंगे तब तक बीजेपी पूरे बिहार में आंदोलन करेगी।