ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में बड़े ड्रग्स रैकेट का खुलासा: 25 करोड़ की स्मैक के साथ दो स्मगलर अरेस्ट, सूखे नशे के कारोबार में पुलिस के दो जवान भी शामिल पटना में बड़े ड्रग्स रैकेट का खुलासा: 25 करोड़ की स्मैक के साथ दो स्मगलर अरेस्ट, सूखे नशे के कारोबार में पुलिस के दो जवान भी शामिल प्रेम प्रसंग में युवक की हत्या, गंडक नदी से बरामद हुआ शव; पुलिस ने किया कांड का खुलासा पर्यटकों की पहली पसंद बने बिहार के ये वाटरफॉल्स, पहाड़ और झरनों का संगम बने आकर्षण का केंद्र पर्यटकों की पहली पसंद बने बिहार के ये वाटरफॉल्स, पहाड़ और झरनों का संगम बने आकर्षण का केंद्र अगलगी में अपना सब कुछ गंवा चुके लोगों के बीच पहुंचे मुकेश सहनी, राहत सामग्री का किया वितरण अगलगी में अपना सब कुछ गंवा चुके लोगों के बीच पहुंचे मुकेश सहनी, राहत सामग्री का किया वितरण ‘पास बुलाएगा, 500 का नोट दिखाएगा, मगर लेना नहीं’–पटना जंक्शन पर सक्रिय ठग गिरोह का भंडाफोड़ Bihar News: CM नीतीश की समृद्धि यात्रा में छोटे-मोटे काम पर भी करोड़ो रू हुए खर्च, सरकारी खजाने से रिलीज की गई राशि बिहार में डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन में बड़ा बदलाव: चार रंग के डस्टबिन होंगे अनिवार्य, इस दिन से लागू होंगे नए नियम; गाइडलाइन जारी

Home / bihar / Patna News: पटना को इस वजह से मिलेगा राष्ट्रीय पुरस्कार, सर्वे में हुआ...

Patna News: पटना को इस वजह से मिलेगा राष्ट्रीय पुरस्कार, सर्वे में हुआ चयन

Patna News: स्वच्छता सर्वेक्षण 2024 में पटना को राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए चुना गया है। 17 जुलाई को दिल्ली में घोषित होंगे परिणाम, 3 स्टार रेटिंग की है उम्मीद।

13-Jul-2025 09:32 AM

By First Bihar

Patna News: स्वच्छता सर्वेक्षण 2024 के परिणाम 17 जुलाई को दिल्ली के विज्ञान भवन में घोषित होने जा रहे और बिहार के एकमात्र शहर पटना को राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए चुना गया है। पटना नगर निगम को लगातार दूसरी बार इस सम्मान के लिए आमंत्रित किया गया है। यह स्वच्छ भारत मिशन के तहत आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय द्वारा आयोजित किया जा रहा है। नगर आयुक्त अनिमेष कुमार पराशर ने बताया कि इस समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भी शामिल होंगी। यह उपलब्धि पटना के लिए गर्व का विषय है क्योंकि बिहार से केवल यही शहर इस प्रतिष्ठित पुरस्कार की दौड़ में है।


पटना नगर निगम ने इस बार 5 स्टार रेटिंग के लिए दावा किया है लेकिन प्रशासन को 3 स्टार रेटिंग मिलने की प्रबल संभावना दिख रही है। इसके साथ ही पटना को बिहार का सबसे स्वच्छ शहर का पुरस्कार भी मिल सकता है। पिछले साल 2023 में पटना को 1 स्टार रेटिंग के साथ कचरा मुक्त शहर का राष्ट्रीय पुरस्कार मिला था और 10 लाख से अधिक आबादी वाले शहरों में 25वीं रैंक हासिल हुई थी। इस बार PMC शीर्ष 20 शहरों में जगह बनाने की उम्मीद कर रहा है। जिसके लिए 12,500 अंकों के आधार पर मूल्यांकन होगा। परिणामों के लिए चार दिन का इंतजार और करना होगा।


पटना की इस उपलब्धि का श्रेय नगर निगम के सफाई कर्मियों, जनप्रतिनिधियों और ब्रांड एंबेसडरों को जाता है। नगर आयुक्त ने बताया कि स्वच्छता सर्वेक्षण 2024 में नागरिकों की भागीदारी और फीडबैक ने पटना को देश के शीर्ष 20 शहरों में 15वां स्थान दिलाया। कर्मचारी घर-घर, वार्ड पार्षदों के कार्यालयों और सर्किल ऑफिस में जाकर फीडबैक एकत्र कर रहे हैं, जिसमें स्वच्छता और कचरा प्रबंधन से जुड़े 10 सवाल शामिल हैं। इस सक्रिय सहभागिता ने पटना की रैंकिंग को बेहतर करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।


नगर आयुक्त अनिमेष कुमार पराशर ने सभी सफाई कर्मियों और सहयोगियों को बधाई दी है। जिनके दिन-रात के परिश्रम से यह उपलब्धि संभव हुई। उन्होंने कहा कि 2023 में मिली 1 स्टार रेटिंग के बाद इस बार 3 स्टार रेटिंग की उम्मीद है। यह पुरस्कार न केवल पटना की स्वच्छता प्रतिबद्धता को रेखांकित करता है बल्कि बिहार के अन्य शहरों के लिए भी प्रेरणा का काम करेगा।