सुपरहिट फिल्म में दिखे, लेकिन खुद ही नहीं देख पाए ‘धुरंधर 2’… ऑटो ड्राइवर एक्टर की कहानी ने छू लिया दिल आरा-छपरा फोरलेन पर दर्दनाक हादसा, रिटायर बीसीसीएल कर्मी की मौत अब सोशल मीडिया चलाने से पहले देनी होगी पहचान? KYC को लेकर सरकार कर सकती है बड़ा फैसला, जानिए भोजपुर में युवक की संदिग्ध मौत, जांच में जुटी पुलिस और फॉरेंसिक की टीम Indian cricket news : टीम इंडिया का धमाका! अगले 12 महीनों में वेस्टइंडीज, श्रीलंका, जिम्बाब्वे और ऑस्ट्रेलिया से होगी भिडंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल आशा बहाली में ‘रिश्वत का खेल’ बेनकाब… 10 हजार लेते रंगे हाथ पकड़ा गया BCM, मचा हड़कंप अफवाहों से बढ़ी घबराहट, पानी की टंकी में पेट्रोल भरवाने पहुंच गया युवक, लोग बनाने लगे वीडियो मुकेश सहनी ने दी रामनवमी की शुभकामनाएं, कहा - श्रीराम का चरित्र देता है जीवन में सही राह... BIHAR POLICE : गोली चलाने वाले 'थानेदार' को पुरस्कार...9 अप्रैल को 'मेडल', विवाद बढ़ा तो वीर पशुपति मेडल देने का आदेश लिया गया वापस Bihar news : फ्लाइओवर पर तेज रफ्तार से हादसा! दो युवकों की जान गई, सड़क पर लापरवाही ने मचाया कहर
16-Jan-2026 06:23 PM
By Viveka Nand
Patna News: पटना में नीट की तैयारी कर रही छात्रा की नृशंस हत्या के बाद उबाल आ गया है. पटना पुलिस की कार्यशैली के खिलाफ आम से लेकर खास लोग मैदान में उतर गए हैं. सत्ताधारी दल के नेता भी पटना पुलिस की भूमिका पर सवाल उठाने लगे हैं. भाजपा कोटे से उच्च जाति के राज्य आयोग के अध्यक्ष व पूर्व मंत्री महाचंद्र प्रसाद सिंह ने भी सवाल खड़े किए हैं.
मैदान में उतरे महाचंद्र प्रसाद सिंह
महाचंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि पटना के गर्ल्स हॉस्टल में NEET की तैयारी कर रही छात्रा की हत्या कोई साधारण घटना नहीं है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आए तथ्यों ने यह स्पष्ट कर दिया है कि यह मामला गंभीर आपराधिक कृत्य से जुड़ा है। शरीर पर चोटों के निशान और अन्य परिस्थितियाँ यह सवाल खड़े करती हैं कि शुरुआत में इस आपराधिक घटना को दबाने का प्रयास किया गया । यदि जांच में कहीं भी लापरवाही या सच्चाई छिपाने का प्रयास हुआ है, तो यह भी दंडनीय अपराध है।
पुलिस की भूमिका की निष्पक्ष समीक्षा हो
उच्च जाति आयोग के अध्यक्ष ने सरकार से कहा है कि इस जघन्य घटना में शामिल दोषियों पर शख़्त से शख़्त कार्रवाई हो। कोई भी दोषी, चाहे कितना ही प्रभावशाली क्यों न हो, बख्शा नहीं जाना चाहिए । पुलिस और प्रशासन की भूमिका की भी निष्पक्ष समीक्षा आवश्यक है ।पीड़ित परिवार को पूरा न्याय मिले, यह सुनिश्चित हो । उन्होंने पूरी घटना की उच्च स्तरीय जांच की मांग की है. उन्होंने कहा कि सभ्य समाज में बेटियों की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं हो सकता। लड़की की हत्या का सच सामने आना चाहिए और दोषियों को कानून के अनुसार समयसीमा के भीतर सज़ा मिलनी चाहिए।