सुपरहिट फिल्म में दिखे, लेकिन खुद ही नहीं देख पाए ‘धुरंधर 2’… ऑटो ड्राइवर एक्टर की कहानी ने छू लिया दिल आरा-छपरा फोरलेन पर दर्दनाक हादसा, रिटायर बीसीसीएल कर्मी की मौत अब सोशल मीडिया चलाने से पहले देनी होगी पहचान? KYC को लेकर सरकार कर सकती है बड़ा फैसला, जानिए भोजपुर में युवक की संदिग्ध मौत, जांच में जुटी पुलिस और फॉरेंसिक की टीम Indian cricket news : टीम इंडिया का धमाका! अगले 12 महीनों में वेस्टइंडीज, श्रीलंका, जिम्बाब्वे और ऑस्ट्रेलिया से होगी भिडंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल आशा बहाली में ‘रिश्वत का खेल’ बेनकाब… 10 हजार लेते रंगे हाथ पकड़ा गया BCM, मचा हड़कंप अफवाहों से बढ़ी घबराहट, पानी की टंकी में पेट्रोल भरवाने पहुंच गया युवक, लोग बनाने लगे वीडियो मुकेश सहनी ने दी रामनवमी की शुभकामनाएं, कहा - श्रीराम का चरित्र देता है जीवन में सही राह... BIHAR POLICE : गोली चलाने वाले 'थानेदार' को पुरस्कार...9 अप्रैल को 'मेडल', विवाद बढ़ा तो वीर पशुपति मेडल देने का आदेश लिया गया वापस Bihar news : फ्लाइओवर पर तेज रफ्तार से हादसा! दो युवकों की जान गई, सड़क पर लापरवाही ने मचाया कहर
22-May-2025 08:50 AM
By First Bihar
Bihar crime news: पटना के दानापुर के खगौल थाना क्षेत्र में बुधवार की शाम एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। मुस्तफापुर के पास बाइक सवार अपराधियों ने 24 वर्षीय युवक रौशन कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी। रौशन, परसा बाजार के पलंगा गांव के निवासी राकेश कुमार सिंह का पुत्र था, जो इन दिनों कोथवां स्थित अपने ननिहाल में रह रहा था।
बुधवार की शाम करीब 6 बजे, एक दोस्त के फोन पर वह घर से निकला था। उसके साथ गांव के ही दोस्त अंशु और रिशू भी थे। तीनों एक ही बाइक पर सवार होकर वाटर पार्क की ओर निकले थे, जहां रौशन पहले काम करता था और बकाया पैसे लेने गया था।
जब वे मुस्तफापुर के पास पहुंचे, तो केटीएम बाइक पर सवार तीन अज्ञात युवक, जो गमछे से चेहरा ढंके हुए थे, पीछे से आए और उनकी बाइक को आगे से घेर लिया। बाइक रुकते ही अपराधियों ने रौशन को खींचा और सीने में गोली मार दी। गोली लगते ही रौशन पास खड़ी एक कार की ओर भागा, जो उसके दोस्त गणेश के रिश्तेदार की थी। दोस्त उसे लेकर सगुना स्थित एक निजी अस्पताल फिर अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने रौशन को मृत घोषित कर दिया।
घटना की जानकारी मिलते ही एएसपी भानु प्रताप सिंह और थानाध्यक्ष कुमार रौशन मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने घटनास्थल से हत्या में इस्तेमाल हथियार और रौशन की बाइक बरामद की है। एएसपी ने बताया कि रौशन को पहले भी गोली मारी गई थी और मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। अपराधियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।
रौशन की मां संगीता देवी ने अस्पताल में रोते हुए बताया कि चार महीने पहले भी लखनीबिगहा में चाय-नाश्ते की एक झोपड़ी पर आपसी विवाद को लेकर बुल्ला नामक युवक ने रौशन को गोली मारकर जख्मी कर दिया था। उन्होंने बताया, "हमर बेटवा के बुला के आखिर जान मार ही देलक… दू दिन से रौशन कह रहले हल – हमरा मार देतउ… और आज ओकर बात सच हो गेल…"
यह हत्या न सिर्फ पटना पुलिस के लिए एक चुनौती बन गई है, बल्कि यह भी दर्शाता है कि कैसे पिछली घटनाओं की अनदेखी और आपराधिक इतिहास की अनदेखी आने वाले समय में गंभीर अपराधों का कारण बन सकती है।