सुपरहिट फिल्म में दिखे, लेकिन खुद ही नहीं देख पाए ‘धुरंधर 2’… ऑटो ड्राइवर एक्टर की कहानी ने छू लिया दिल आरा-छपरा फोरलेन पर दर्दनाक हादसा, रिटायर बीसीसीएल कर्मी की मौत अब सोशल मीडिया चलाने से पहले देनी होगी पहचान? KYC को लेकर सरकार कर सकती है बड़ा फैसला, जानिए भोजपुर में युवक की संदिग्ध मौत, जांच में जुटी पुलिस और फॉरेंसिक की टीम Indian cricket news : टीम इंडिया का धमाका! अगले 12 महीनों में वेस्टइंडीज, श्रीलंका, जिम्बाब्वे और ऑस्ट्रेलिया से होगी भिडंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल आशा बहाली में ‘रिश्वत का खेल’ बेनकाब… 10 हजार लेते रंगे हाथ पकड़ा गया BCM, मचा हड़कंप अफवाहों से बढ़ी घबराहट, पानी की टंकी में पेट्रोल भरवाने पहुंच गया युवक, लोग बनाने लगे वीडियो मुकेश सहनी ने दी रामनवमी की शुभकामनाएं, कहा - श्रीराम का चरित्र देता है जीवन में सही राह... BIHAR POLICE : गोली चलाने वाले 'थानेदार' को पुरस्कार...9 अप्रैल को 'मेडल', विवाद बढ़ा तो वीर पशुपति मेडल देने का आदेश लिया गया वापस Bihar news : फ्लाइओवर पर तेज रफ्तार से हादसा! दो युवकों की जान गई, सड़क पर लापरवाही ने मचाया कहर
07-Mar-2026 10:32 PM
By First Bihar
PATNA: पटना में एक सनसनीखेज मामले का खुलासा हुआ है, जिसमें नाबालिग लड़की के अपहरण, अवैध सर्जरी और नवजात बच्ची को बेचने की साजिश का मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार, 3 मार्च को गर्दनीबाग थाना में एक नाबालिग लड़की के अपहरण की सूचना उसके परिजनों द्वारा दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। तकनीकी विश्लेषण और मानवीय अनुसंधान के आधार पर पुलिस ने पीड़िता को बरामद कर लिया और बीएनएसएस की धारा 180 और 183 के तहत उसका बयान दर्ज किया।
जांच के दौरान चौंकाने वाला खुलासा हुआ कि पीड़िता का प्राथमिकी अभियुक्त के साथ प्रेम प्रसंग था, जिसके कारण वह गर्भवती हो गई थी। जब इस बात की जानकारी अभियुक्त को हुई तो उसने अपनी मां के साथ मिलकर पीड़िता की अवैध तरीके से संजीवनी क्लिनिक में सर्जरी करवा दी।
पुलिस जांच में यह पाया गया कि क्लिनिक के रजिस्टर में इस सर्जरी की कोई प्रविष्टि नहीं थी और न ही क्लिनिक की ओर से कोई वैध दस्तावेज पुलिस को दिखाया गया। इतना ही नहीं, यह ऑपरेशन किसी गायनेकोलॉजिस्ट की बजाय एक सर्जन द्वारा किया गया, जो पूरी तरह से नियमों के विरुद्ध है।
अग्रिम जांच में यह भी सामने आया कि ऑपरेशन के दौरान पीड़िता ने एक नवजात बच्ची को जन्म दिया। आरोप है कि अभियुक्त और उसकी मां उस बच्ची को अपने पास रखने के बजाय फेंक देना चाहते थे। इसी दौरान क्लिनिक के संचालक ने बच्ची को बेचने की नीयत से उसे छिपाकर रख लिया और इसकी सूचना पुलिस को नहीं दी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नवजात बच्ची को सुरक्षित बरामद कर बाल कल्याण समिति (CWC) को सौंप दिया है।
इस मामले में पुलिस ने प्राथमिकी अभियुक्त, उसकी मां और संजीवनी क्लिनिक के संचालक को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है। साथ ही क्लिनिक के खिलाफ कार्रवाई के लिए सिविल सर्जन और जिला दंडाधिकारी को पत्र भेजा गया है। पुलिस ने बताया कि पीड़िता की सर्जरी करने वाले सर्जन और इस मामले से जुड़े अन्य लोगों के खिलाफ भी आगे की कार्रवाई की जा रही है। इस पूरे मामले को लेकर सचिवालय-01 की अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अनु कुमारी ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए सभी पहलुओं की गहन जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
पटना से सूरज की रिपोर्ट